ताज़ा खबरें
5442 समाचार
छत्तीसगढ़
कौशल विकास से सशक्त बनेंगी शाला त्यागी बालिकाएं
भारत सरकार की नाव्या पायलट परियोजना के तहत 16–18 वर्ष की शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
धर्म
शपथ, श्रद्धा और संगठन-पिथौरा में साहू समाज का भव्य समागम
पिथौरा में तहसील साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह एवं कर्मा जयंती महोत्सव भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ।
छत्तीसगढ़
40 लाख के विकास कार्यों, सड़क और नाली निर्माण से मोहल्लेवासियों को मिलेगी राहत
नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने विभिन्न वार्डों में सड़क और आर.सी.सी. नाली निर्माण के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें वार्ड 02, 07, 13 और 14 में कुल 40 लाख रुपए की लागत से C.C. रोड निर्माण, मरम्मत और R.C.C. नाली निर्माण शामिल थे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यों से जल निकासी की समस्या कम होगी और आवागमन सुगम होगा। सभी वार्डों में गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए राहत, 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पिछले दिनों रद्द हुई 12 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल कर दी गई हैं। रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। बहाल ट्रेनों में रायगढ़–बिलासपुर, बिलासपुर–रायगढ़, गेवरारोड–रायपुर, कोरबा–रायपुर सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस भी अपने पुराने समयानुसार चालू कर दी गई है। अब सभी ट्रेनें समय से चलेंगी, जिससे यात्रियों को नियमित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़
गैस संकट के बीच बड़ा फैसला : छात्रों को 5 किलो सिलेंडर मिलेगा, आधार-निवास प्रमाण जरूरी
गैस संकट के बीच प्रशासन ने छात्रों को राहत देते हुए 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला लिया है। इसके लिए आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जरूरी होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में पर्याप्त गैस स्टॉक है, लेकिन वितरण नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग होगी, जबकि नए कनेक्शन पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
छत्तीसगढ़
WEATHER : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम रहेगा सक्रिय, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम सक्रिय रहेगा। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) और आंधी-तूफान की संभावना है। तापमान में अगले तीन दिनों तक ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2–3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान दर्ज हुए। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ओडिशा में साइक्लोन सर्कुलेशन और बंगाल से तमिलनाडु तक फैली ट्रफ लाइन के कारण यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़
ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से किसान बना मिसाल, कम जमीन में बड़ा मुनाफा
मुंगेली जिले के किसान बसदेव राजपूत ने 1 एकड़ में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर आधुनिक तकनीकों (ड्रिप इरिगेशन व मल्चिंग) की मदद से करीब 1.95 लाख रुपये की आय अर्जित की। लगभग 62 हजार की लागत के बाद उन्हें 1.33 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। सरकारी अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन से उनकी खेती सफल रही, जिससे आसपास के किसान भी प्रेरित हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़
IIM रायपुर के साथ MBA प्रोग्राम, सरकार देगी फीस और 50 हजार स्टाइपेंड
सरकार की इस पहल से अब छत्तीसगढ़ के युवाओं को सीधे प्रशासनिक सिस्टम के साथ काम करने और नीति निर्माण में भागीदारी का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में बेहतर गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
अतिथि
पत्रकारिता : स्पीड नहीं, विश्वसनीयता ही मीडिया की असली पहचान, कीर्तिमान बना भरोसे का नया मंच
कीर्तिमान के कार्यालय में सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे ट्रूथ अनसेंसोरड के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी ने कहा कि आज मीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पहले खबर देने की होड़ है। इस आपा-धापी ने कई बार पत्रकारिता की मूल आत्मा को प्रभावित किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जल्दबाजी में दी जा रही अपुष्ट और अधूरी जानकारी दर्शकों को भ्रमित करती है, मीडिया संस्थानों की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाती है।
भारत
सीजफायर से तेल बाजार ढहा, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में अभी लगेगा वक्त
मिडिल ईस्ट में सीजफायर के ऐलान (Donald Trump) के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है, क्योंकि Strait of Hormuz से सप्लाई सामान्य हो गई। हालांकि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी स्थिर हैं। Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited जैसी कंपनियां कीमतों की समीक्षा करती हैं, लेकिन इसका असर दिखने में 7–10 दिन लग सकते हैं।
छत्तीसगढ़
महासभा: नियुक्ति से पेंशन की मांग को लेकर एसोसिएशन ने भरी हुंकार
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने रायपुर में प्रांतीय महासभा का आयोजन किया, जिसमें शिक्षक नेताओं और प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने प्रथम नियुक्ति से पेंशन सहित कई मांगों पर जोरदार हुंकार भरी। मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुना और मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। महासभा में सेवा अवधि बढ़ाने, पूर्ण पेंशन 20 वर्षों में देने, पदोन्नति, टीईटी, डीएड/बीएड परीक्षाओं और समयमान वेतनमान जैसी प्रमुख मांगों पर कार्ययोजना बनाई गई।
छत्तीसगढ़
09 मई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत, लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटान
राष्ट्रीय और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, 09 मई 2026 को जिला महासमुंद और सभी तालुका न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य लंबित और प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में कमी लाना तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करना है।