"युवा" के लिए 1114 परिणाम मिले
महासमुंद
महासमुंद में मशरूम उत्पादन सीखने का सुनहरा अवसर, RSETI में निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू, जाने अंतिम तिथि
महासमुंद आरसेटी में 10 दिवसीय निःशुल्क मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हुआ है। रिक्त सीटों पर 4 और 5 अगस्त को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
महासमुंद
भगवान भोलेनाथ की आराधना में जुटे श्रद्धालु, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने की सुख-समृद्धि की कामना
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर विशाल मेगा पार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर शामिल हुईं और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
रायपुर संभाग
महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस आक्रामक, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गरियाबंद में भाजपा सरकार पर बढ़ते बिजली बिल, महंगाई और जनहित के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने 400 यूनिट तक बिजली बिल में राहत देने की मांग करते हुए प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की बात कही। बैज ने कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का जिक्र करते हुए दावा किया कि 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
रायपुर
रायपुर में ‘द लोकल मेकर्स मार्केट’ का समापन, कलाकारों ने दिखाई कला और संस्कृति की झलक
रायपुर में आयोजित ‘द लोकल मेकर्स मार्केट – एडिशन 2’ में देशभर के शिल्पकारों और कलाकारों ने अपनी कला, हस्तशिल्प और रचनात्मक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। तीन दिवसीय इस आयोजन में 70 से अधिक मेकर्स और 10 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया, जहां हैंडमेड उत्पाद, लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया।
महासमुंद
पिथौरा में सजी काव्य संध्या, रचनाकारों ने कविता-गीतों से बांधा माहौल
पिथौरा के राजमहल सभागार में मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर श्रृंखला साहित्य मंच द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। 38 वर्षों से साहित्यिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध इस मंच के कार्यक्रम में महासमुंद, बागबाहरा, बसना और पिथौरा के कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को प्रभावित किया। कार्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान और सामाजिक विचारों को याद करते हुए विभिन्न कवियों ने कविता, गीत, गजल और कहानियों की प्रस्तुति दी।
अंबिकापुर (सरगुजा)
नशीले इंजेक्शन का कहर: सरगुजा में 175 लोग HIV संक्रमित, एक इंजेक्शन कई जिंदगी पर भारी
सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन के बढ़ते इस्तेमाल से HIV संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने साझा इंजेक्शन उपयोग करने वाले 175 संक्रमित लोगों की पहचान की है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सूरजपुर जिले से हैं। विभाग और पुलिस दोनों नशीले इंजेक्शन के दुरुपयोग और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।
ग्लैमर
Friendship Day Gift Ideas : दोस्ती को खास बनाएंगे स्टाइलिश ब्रेसलेट और ट्रेंडी बैंगल्स
फ्रेंडशिप डे पर कम बजट में स्टाइलिश गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं तो टेनिस ब्रेसलेट, पर्ल ब्रेसलेट, जेली बैंगल्स और कांच की चूड़ियां बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये ट्रेंडिंग होने के साथ दोस्ती को यादगार बनाने का शानदार तरीका भी हैं।
महासमुंद
महासमुंद में भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, JOIN BJYM अभियान का हुआ शुभारंभ
महासमुंद में भारतीय जनता युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान 'JOIN BJYM' अभियान का पोस्टर विमोचित कर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
महासमुंद
RSETI में दूसरे बैच का सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने की सलाह
महासमुंद के आरसेटी में सिलाई प्रशिक्षण के दूसरे बैच का सफल समापन हुआ। समापन समारोह में अतिथियों ने प्रतिभागियों को कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संस्थान ने जल्द ही कंप्यूटर, मशरूम उत्पादन और केक निर्माण जैसे नए निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू करने की जानकारी भी दी।
शिक्षा
IIT में पढ़ने का सुनहरा मौका : बिना JEE शुरू हुआ नया BS इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कोर्स
IIT जोधपुर ने BS इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस कोर्स में दाखिले के लिए JEE Main या JEE Advanced जरूरी नहीं है। AI, मैनेजमेंट और डेटा आधारित यह प्रोग्राम छात्रों को आधुनिक इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगा।
राज्य सरकार
प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने विकास कार्यों का किया जमीनी निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने एक दिवसीय दौरे में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, रीपा केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, लाइवलीहुड कॉलेज और सक्षम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, कौशल विकास, ग्रामीण आजीविका, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दुर्ग
खुलासा : भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन गैंग बेनकाब, पंजाब से होती थी सप्लाई
दुर्ग पुलिस ने भिलाई-दुर्ग में सक्रिय हेरोइन (चिट्टा) तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 ग्राम हेरोइन, छह मोबाइल फोन और नशा सेवन से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क, सप्लायर और ग्राहकों की जांच कर रही है।