"शिक्षक" के लिए 586 परिणाम मिले
रायपुर
परीक्षाएं : PSC मेन्स और D.El.Ed एग्जाम साथ होने से बढ़ी चिंता, समाधान की मांग
छत्तीसगढ़ में D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा और CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है। 8 जून 2026 को D.El.Ed परीक्षा निर्धारित है, जबकि CGPSC मेन्स 6 से 9 जून तक चलेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
भाजपा
सुवेंदु के फैसले : मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य, मीडिया बयानबाजी पर रोक
यह दावा भ्रामक है। इसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हैं और उन्होंने मदरसों में “वंदे मातरम” अनिवार्य करने व सरकारी कर्मचारियों पर मीडिया प्रतिबंध जैसे आदेश दिए हैं—लेकिन यह वास्तविकता नहीं है।
छत्तीसगढ़
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की पुनर्नियुक्ति पर विवाद, एसीबी में शिकायत
रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में पूर्व में हटाए गए प्रोफेसर शाहिद अली की कथित पुनर्नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कर कुलपति सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ऐतिहासिक दस्तक : कारकाबेड़ा में शिक्षा का नया सवेरा, बच्चों के हाथों में पहुंचीं किताबें
नारायणपुर जिले के सुदूर अबूझमाड़ क्षेत्र के कारकाबेड़ा गांव में पहली बार प्राथमिक स्कूल की शुरुआत हुई है। ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्गम रास्तों से गुजरकर स्कूल का शुभारंभ कराया। बच्चों को निःशुल्क गणवेश, किताबें और शिक्षण सामग्री वितरित की गई। यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा और शांति की नई उम्मीद मानी जा रही है।
बाल विवाह पर रोक : बेटियों के सम्मान का अभियान बना जनआंदोलन, बाल विवाह मुक्त हो रहा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान सामाजिक बदलाव की मजबूत मिसाल बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू इस अभियान के तहत गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर बाल विवाह जैसी कुरीति पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक राज्य की 64 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा चुका है।
शिक्षा
संस्कार जरूरी : ब्रह्माकुमारी शिविर में दिया गया जीवन मूल्य का संदेश, शिविर का समापन
ग्राम श्यामनगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में आयोजित तीन दिवसीय संस्कार समर कैंप का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस शिविर में लगभग 100 बच्चों को राजयोग मेडिटेशन, नैतिक शिक्षा, अनुशासन और माता-पिता व बड़ों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्य सिखाए गए।
AI की ट्रेनिंग : अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में “डिजिटल उत्पादकता एवं एआई एकीकरण” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना था।
सेहत
मोबाइल फोन : घंटों मोबाइल चला रहे बच्चे, मानसिक और शारीरिक विकास पर पड़ रहा बुरा असर
मोबाइल फोन का बढ़ता इस्तेमाल बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर गंभीर असर डाल रहा है। WHO और कई अंतरराष्ट्रीय रिसर्च के अनुसार जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों में बोलने में देरी, ध्यान की कमी, नींद की समस्या, चिड़चिड़ापन, मोटापा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया की लत बच्चों को वास्तविक दुनिया से दूर कर रही है, जिससे उनका व्यवहार और आत्मविश्वास भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करने, आउटडोर गतिविधियों को बढ़ावा देने और घर में डिजिटल अनुशासन लागू करने की जरूरत है।
विद्यालयों का निरीक्षण : शैक्षणिक गुणवत्ता और अधोसंरचना पर जोर
पीएम श्री योजना अंतर्गत जिले के पीएमश्री तुमगांव एवं बृजराज पाठशाला का निरीक्षण करने पहुंचीं सेंट्रल नोडल अधिकारी श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, अधोसंरचना, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों को भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए शिक्षकों को नवाचार एवं गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने के निर्देश दिए।
रायपुर
अटल लैब : टॉपर्स से मिले प्रमुख सचिव सोनमणी वोरा, मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश
दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण प्रमुख सचिव सोनमणी वोरा ने किया। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला, अटल लैब, स्पोर्ट्स रूम और स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान अभिजीत सिंह भी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण का संदेश देते हुए मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।
महासमुंद
घर की सुरक्षा अब जागरूक हाथों में, खोपली की महिलाओं ने सीखी असली-नकली की पहचान
महासमुंद जिले के ग्राम खोपली स्थित शासकीय हाई स्कूल में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) रायपुर शाखा द्वारा SHINE प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों की 35 महिलाओं को ISI मार्क, हॉलमार्किंग, BIS Care App और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में खाद्य पदार्थों में मिलावट, बच्चों की सुरक्षा, रसोई के बर्तन और आभूषणों की शुद्धता जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया।
विदेश
पुतिन ने किया गुरु का सम्मान : पूर्व शिक्षिका को कार में बैठाकर , ले गए क्रेमलिन
व्लादिमीर पुतिन ने अपनी पूर्व स्कूल शिक्षिका वेरा गुरेविच से मॉस्को में खास मुलाकात की। पुतिन खुद कार चलाकर उन्हें होटल से लेने पहुंचे और साथ में डिनर किया। वेरा गुरेविच ने बचपन में पुतिन को जर्मन भाषा सिखाई थी। उन्हें रूस के विक्सट्मारी डे रोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पुतिन और उनकी टीचर की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।