Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ताज़ा खबरें 5444 समाचार
दुर्ग
भिलाई में एक दिन में दो छात्रों की खुदकुशी :  11वीं की छात्रा ने लिखा- अब कभी परेशान नहीं करूंगी,  BCA छात्र ने भी फांसी लगाई
भिलाई में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर 11वीं की छात्रा और बीसीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगी, जबकि छात्र के मामले में कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
छत्तीसगढ़
बस्तर को रेललाइन परियोजना की सौगात :  रावघाट–जगदलपुर लाइन के लिए 3513 करोड़ का पूरा फंड, काम में आएगी तेजी
केंद्रीय बजट 2026-27 में बस्तर की रावघाट–जगदलपुर रेललाइन परियोजना के लिए 3513.11 करोड़ रुपए का पूरा फंड मिला है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। साथ ही बस्तर क्षेत्र में एक दर्जन नई रेल परियोजनाओं के सर्वे को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगी।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
रायपुर
हादसा:  ILS हॉस्पिटल की चौथी मंजिल की छत गिरी, 4 से अधिक मरीज घायल
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS हॉस्पिटल में शुक्रवार रात चौथी मंजिल की छत अचानक गिर गई, जिसमें 4 से अधिक मरीज घायल हुए। अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, घायलों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर इलाज दिया गया। पुलिस और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण निर्माण दोष या पुराने ढांचे की कमजोरी माना जा रहा है। अस्पताल प्रशासन और विभागीय अधिकारी मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
महासमुंद
धान उपार्जन केंद्र में 1.65 करोड़ की हानि,  आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले के अमरकोट धान उपार्जन केंद्र में 2024-25 की खरीदी के दौरान भौतिक सत्यापन में 14221 बोरे धान में से 11416 बोरे गायब पाए गए, जिससे शासन को 1.65 करोड़ रुपये की आर्थिक हानि हुई। इस मामले में तीन आरोपियों में से राजेन्द्र पटेल ने 02.02.2026 को आत्मसमर्पण किया था, जबकि फरार कार्तिकेश्वर यादव और तेजराम पटेल को तकनीकी जांच सहायता से 03.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
रायपुर
डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में लिफ्ट में लगी आग,  कॉलोनीवासियों ने समय रहते रोका बड़ा हादसा
खमतराई थाना क्षेत्र के डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में शनिवार को अचानक आग लग गई। धुआं फैलते ही कॉलोनीवासियों और सिक्योरिटी गार्ड ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी हद तक नियंत्रित थी। कोई जनहानि नहीं हुई, केवल लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
रायपुर
रायपुर : नवकार हॉस्पिटल में महिला के इलाज के दौरान जमकर मारपीट,  ससुराल-मायके आमने-सामने
रायपुर के नवकार हॉस्पिटल में महिला के इलाज के दौरान ससुराल और मायके पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट और धक्का-मुक्की में बदल गया। पुलिस की दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या की कोशिश थी।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
कोरबा
दुर्घटना: युवक की मौत, दूसरा घायल, जवान फरार
कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में एक तेज़ बाइक और त्रिपुरा राइफल्स के वाहन की आमने-सामने टक्कर में एक 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल होगया । हादसे के बाद सेना के जवान मौके से फरार हो गए। पुलिस ने धारा 106(2) BNS और 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
भारत
यूपी ATS का बड़ा कार्रवाई : लखनऊ में देश विरोधी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार संदिग्ध गिरफ्तार
यूपी ATS ने लखनऊ में पाकिस्तानी हैंडलरों के इशारों पर काम करने वाले चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गैस सिलेंडर से आगजनी और दहशत फैलाने की योजना बनाई थी। एटीएस ने ज्वलनशील पदार्थ, मोबाइल फोन और पंपलेट बरामद किए हैं। पूछताछ जारी है।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
विदेश
बड़ी राहत : भारतीय जहाज ग्रीन सान्वी ने होर्मुज पार किया, 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर जल्द मुंबई पहुंचेगा
भारतीय LPG टैंकर ग्रीन सान्वी ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर लिया है। इस जहाज में 46,000 मीट्रिक टन LPG लदा है और अगले दो दिनों के भीतर यह मुंबई पहुंचने वाला है। जंग के बीच ईरान ने भारतीय जहाजों को सुरक्षित पार करने की अनुमति दी है। इससे भारत में गैस की किल्लत कम होने की उम्मीद है।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
रायपुर संभाग
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज IIM रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज IIM रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वे छात्रों को संबोधित करेंगे और समारोह में उनके माता-पिता, शिक्षक और राज्य के प्रतिष्ठित अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न है और उनके आत्मविश्वास व प्रेरणा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। विदेश मंत्री का दौरा संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली होगा, और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे दोपहर 2 बजे की फ्लाइट से रायपुर से रवाना होंगे। सुरक्षा, स्वागत और कार्यक्रम संचालन की सभी तैयारियाँ पूरी हैं।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
खनिज राजस्व में रिकॉर्ड बढ़त,  2025–26 में ₹ 16,625 करोड़ की कमाई
छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2025–26 में खनिज राजस्व में 14% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। राज्य ने कुल ₹16,625 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो लक्ष्य का 98 प्रतिशत है। इस सफलता में ‘खनिज 2.0’ प्लेटफॉर्म, तकनीकी नवाचार, प्रभावी निगरानी और डिस्पैच रूट्स के अनुकूलन का बड़ा योगदान रहा।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
छत्तीसगढ़
अब गांव-गांव मिलेगी अत्याधुनिक जांच सुविधा, 1051 केंद्रों पर शुरू होंगी लैब सेवाएं
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। HLL Lifecare Limited के साथ समझौते के तहत प्रदेश के 1051 स्वास्थ्य केंद्रों में अत्याधुनिक जांच सुविधाएं शुरू की जाएंगी। ‘अटल आरोग्य लैब’ और हब एंड स्पोक मॉडल के जरिए लोगों को सस्ती, सटीक जांच और मोबाइल पर रिपोर्ट की सुविधा मिलेगी, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 Apr 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें