ताज़ा खबरें
5444 समाचार
रायपुर
जांजगीर-चांपा की कमान अब निवेदिता पाल के हाथ, DGP ने बदला आदेश
जांजगीर-चांपा में प्रभारी एसपी को लेकर जारी आदेश में बदलाव करते हुए अब निवेदिता पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियमित एसपी विजय पांडेय के ट्रेनिंग पर जाने के चलते यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
बिलासपुर
103 करोड़ के सपने का जाल… हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ठगी
बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में हाई कोर्ट के एक वकील से 103 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट का झांसा देकर 3 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। आरोपी ने फर्जी ईमेल, व्हाट्सएप और बैंक-एंबेसी के नाम पर दस्तावेज भेजकर किस्तों में रकम वसूली। हरियाणा निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और नेटवर्क की जांच जारी है।
खेल
फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार
रायपुर में आयोजित Khelo India Tribal Games के फुटबॉल फाइनल में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पश्चिम बंगाल से 0-1 से हारकर रजत पदक हासिल किया। टीम ने पूरे मैच में कड़ा संघर्ष किया, मगर बराबरी का गोल नहीं कर सकी।
महासमुंद
परशुराम जयंती पर बागबाहरा में सामूहिक उपनयन संस्कार, 21-22 अप्रैल को कार्यक्रम
बागबाहरा में 21-22 अप्रैल को परशुराम जयंती पर सामूहिक उपनयन संस्कार, पूजन, शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन होगा।
महासमुंद
कोडार डैम में स्काउट गाइड उपाध्यक्ष जय पवार का शव मिलने से सनसनी
महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र के कोडार डैम में स्काउट गाइड उपाध्यक्ष जय पवार का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 10 बजे अपने साइट निरीक्षण के लिए जाने के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव पानी में नहीं बल्कि किनारे पर मिला। प्रारंभिक आशंका है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ सेवन किया और असर के कारण पानी में बैठ गए। पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है; मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
गरियाबंद
गरियाबंद में हीरा तस्करी पर शिकंजा: 8 हीरों के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8 हीरे (करीब ₹4 लाख) और एक मोटरसाइकिल सहित कुल ₹4.50 लाख की संपत्ति जब्त की गई। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को कचना ध्रुवा मंदिर के पास पकड़ा गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
भारत
उत्तराखंड में यलो अलर्ट: देहरादून और 5 पर्वतीय जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक
उत्तराखंड में 3 अप्रैल 2026 को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने पांच पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी जिलों में हल्की बारिश और आंशिक बादल रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के साथ मौसम अस्थिर रह सकता है।
रायपुर
डबल मर्डर: पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या करने वाला गिरफ्तार, कुल्हाड़ी-लोटे से किया हमला; चरित्र शंका में हुआ था विवाद
रायपुर के सेमरिया गांव में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने चरित्र शंका के विवाद में पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी और लोटे से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए हैं।
दुर्ग संभाग
दुर्ग में फर्जी सरकारी अफसर बनकर अस्पताल संचालकों से ठगी
दुर्ग में अस्पताल संचालकों को ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर अस्पतालों में गड़बड़ी का डर दिखाते हुए पैसे की मांग की। 17 मार्च 2026 को गंगोत्री अस्पताल के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराड़े को एक कॉल आई, जिसमें आरोपी ने अपना नाम अजय अग्रवाल बताया और मंत्रालय में मिलने को कहा। वहां दबाव बनाने के बाद उसने पैसों की मांग की, और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर अस्पताल के खिलाफ जांच कराई जाएगी।
बिलासपुर
14 ट्रेनें फिर शुरू: अकलतरा में NI कार्य के बाद बहाली, 7 अप्रैल तक चलेंगी; रायपुर-बिलासपुर समेत यात्रियों को राहत
अकलतरा में NI कार्य के चलते रद्द की गई 14 ट्रेनें 3 अप्रैल से फिर शुरू हो गई हैं। 7 अप्रैल तक चरणबद्ध संचालन से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रायपुर
100 के पार पेट्रोल: रायपुर में ₹100.45 लीटर, 1 अप्रैल से बढ़े दाम; आम आदमी की जेब पर असर
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। रायपुर में कीमत ₹100.45 प्रति लीटर पहुंच गई है, जिससे आम जनता पर महंगाई का असर और बढ़ गया है।
महासमुंद
अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ाए: 2.25 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए NH-53 पर 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त किया। करीब 2.25 करोड़ रुपये की इस खेप के साथ हरियाणा के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो इसे झारखंड से रायपुर ले जा रहे थे।