ताज़ा खबरें
10534 समाचार
महासमुंद
बादलों की मेहरबानी : महासमुंद में अच्छी बारिश, खेती को मिला सहारा
महासमुंद जिले में मानसून के दौरान अब तक 471.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सबसे अधिक बारिश पिथौरा तहसील में 606.6 मिलीमीटर हुई, जबकि 23 जुलाई को 18.6 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
राष्ट्रीय
शर्मसार : मंदसौर में इंसानियत की जीत, लावारिस मिले 5 दिन के नवजात को मिला नया सहारा
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र में 5 दिन का नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला। रोते हुए मासूम की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। भानपुरा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया। इसके बाद नवजात को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों और पुलिस की संवेदनशीलता से मासूम की जान बच गई।
धर्म
गुरु पूर्णिमा सप्ताह : गोरखनाथ मंदिर में गूंजेगी श्रीरामकथा, आचार्य शांतनु करेंगे संगीतमय प्रवचन
गुरु पूर्णिमा सप्ताह के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार से भव्य श्रीरामकथा शुरू होगी। प्रयागराज के आचार्य शांतनु कथा का वाचन करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए लाइव प्रसारण और निशुल्क आवागमन की व्यवस्था की गई है।
कारोबार
मिशन बुलेट ट्रेन : 7000 KM हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लिए भारत बनाएगा अपना BTCS, आत्मनिर्भर बनेगा देश
भारत बुलेट ट्रेन नेटवर्क को विस्तार देने की तैयारी कर रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद सात नए कॉरिडोर के लिए भारतीय रेलवे अपना स्वदेशी भारत ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (BTCS) विकसित कर रहा है। यह तकनीक हाई-स्पीड ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और सिग्नलिंग के लिए इस्तेमाल होगी, जिससे विदेशी सिस्टम पर निर्भरता कम होगी।
जगदलपुर (बस्तर)
युवक की आत्महत्या : जगदलपुर में 19 साल के युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 19 वर्षीय युवक आयुष राव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना परपा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक तनाव में होने की आशंका है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बालोद
बालोद में रफ्तार का कहर : कार हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुए सड़क हादसे में इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल (21) की मौत हो गई। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
घोटाला : सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत चुनौती याचिकाएं खारिज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी जमानत को चुनौती देने वाली ईडी और राज्य सरकार की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत आदेशों को बार-बार चुनौती देने की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि केवल कानूनी त्रुटि के आधार पर किसी आरोपी की स्वतंत्रता खत्म नहीं की जा सकती।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर थमा नहीं घमासान : नड्डा की पेशकश ठुकराई, अब न्यूट्रल वेन्यू पर अड़ी सीजेपी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार और आंदोलनकारियों के बीच गतिरोध बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बातचीत की पहल की थी, लेकिन CJP ने मंत्री के आवास या कार्यालय में मिलने से इनकार करते हुए जंतर-मंतर या किसी निष्पक्ष स्थान पर वार्ता की मांग रखी है।
दुर्ग
भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में बुधवार रात एक मकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
बालोद
बड़ी कार्रवाई : अवैध कृषि सामग्री से भरा मारूति एग्रो बायोटेक का गोदाम सील
डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित मेसर्स मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में कृषि विभाग ने आकस्मिक जांच कर अवैध रूप से कृषि आदान सामग्री के भंडारण और पैकेजिंग का मामला पकड़ा। टीम ने भारी मात्रा में कृषि सामग्री, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। जब्त सामग्री के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने किसानों से अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद, बीज और कीटनाशक खरीदने की अपील की है।
दुर्ग
हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत
भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सुबह तड़के हुआ, जिसमें सेक्टर-6 निवासी दीपक गुप्ता और कौशिक दास ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
धमतरी
खरीफ सीजन : मगरलोड के दमकाडीह में टूटी सिंचाई नहर, खेत जलमग्न किसानों की बढ़ी चिंता
धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम दमकाडीह में सिंचाई विभाग की माइनर नहर टूटने से खेतों में पानी भर गया है। नहर में कटाव के कारण खरीफ फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि समय पर मरम्मत नहीं होने से धान की बुवाई पर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से जल्द नहर सुधारने और पानी के बहाव को नियंत्रित करने की मांग की है।