"महासमुंद" के लिए 1064 परिणाम मिले
महासमुंद
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश
महासमुंद के बसना में पुलिस ने क्रेटा वाहन से 50.300 किलो गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ओडिशा से गांजा ला रहा था। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
महासमुंद
बागबाहरा में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, भव्य आयोजन के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
पीले गमछे और पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे समाजजन, बाइक रैली और मादरी नृत्य ने बढ़ाया उत्साह; संस्कृति, परंपरा और सामाजिक अधिकारों पर हुई चर्चा
महासमुंद
डेम में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक को बचाया गया, 15 वर्षीय किशोर अब भी लापता
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। कौड़िया-पीलवापली डेम में नहाने गए दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में एक बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 15 वर्षीय रितिक ठाकुर अब भी लापता है। घटना के बाद से इलाके में चिंता का माहौल है।
महासमुंद
भूमिहीन कृषि मजदूर संघ की जिला इकाई गठित, मजदूर हितों के लिए करेगा काम
महासमुंद में छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ की जिला इकाई का गठन किया गया है। संगठन भूमिहीन कृषि मजदूरों और पात्र हितग्राहियों के हितों की रक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा। संघ ने अधिक से अधिक मजदूरों से संगठन से जुड़ने की अपील की है।
रायगढ़
जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। रविवार देर रात आबादी वाले इलाके में पहुंचे एक हाथी ने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
महासमुंद
स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार
बलौदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिबनपुर-पाईकपारा मार्ग से 110 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से स्कूटी और मोबाइल समेत करीब 97 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस अब शराब सप्लायर की तलाश कर रही है।
खेल
रायपुर की बेटियों का कबड्डी में जलवा, अंडर-17 और अंडर-19 में संभाग स्तरीय खिताब पर कब्जा
रीवा (लखौली) में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रायपुर जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। रायपुर की टीम ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई, जबकि अंडर-14 वर्ग में धमतरी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के पांच जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
महासमुंद
बसना पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के नीलांचल भवन में हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने बसना प्रवास के दौरान विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के निजी निवास नीलांचल भवन पहुंचे। यहां राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी का जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच स्वागत किया। विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
महासमुंद
5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा
महासमुंद पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ 3 से 7 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 14 स्थायी वारंटी और 135 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 149 वारंटों का निष्पादन किया। अभियान में हत्या, चोरी, मारपीट, सड़क दुर्घटना और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।
महासमुंद
बिजली मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर, व्यापारियों से लिया दर्द का फीडबैक
महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक सहित बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर व्यापारियों व आम उपभोक्ताओं से आवेदन फॉर्म भरवाए और उनकी समस्याएं दर्ज कीं।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का तबादला, वन मंडलों में बदली कमान
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया है। विभाग की ओर से 8 अगस्त 2026 को जारी आदेश में प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।
राज्य सरकार
मुढ़ीपार में विशेष ग्राम सभा आयोजित, सामाजिक अंकेक्षण से विकास कार्यों की हुई समीक्षा
महासमुंद। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यहां सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल मुख्य रूप से शामिल हुए।