"इलाज" के लिए 808 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
हादसा : 7 महिला कर्मचारियों की मौत, 65 से अधिक प्रभावित, तिरुवल्लूर सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। घटना में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 65 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 9 गंभीर मरीजों को चेन्नई रेफर किया गया है।
राष्ट्रीय
सल्फास गैस का कहर : 5 साल के मासूम की मौत, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के आनु गांव में अनाज में रखी गई सल्फास दवा से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 5 वर्षीय धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जारी है। मामले की जांच में सल्फास दवा के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है और प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
योग दिवस : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सिखाए सेहत के गुर, जिले भर में सामूहिक योगाभ्यास
व्यापक भागीदारी कार्यक्रम में एसपी जिला पंचायत सीईओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। इसके अलावा जिले की सभी ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों और वृद्धाश्रमों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न हुए।
राष्ट्रीय
बड़ा फैसला : 16 FDC दवाओं की बिक्री और निर्माण पर तत्काल रोक
केंद्र सरकार ने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 16 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दवाओं की प्रभावशीलता और सुरक्षा के समर्थन में पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले।
राष्ट्रीय
मंदिर हादसा : मानवत में हनुमान मंदिर की छत ढहने से मचे चीख-पुकार, 5 लोगों ने गंवाई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तहसील स्थित यशवाड़ी मारुति मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन सभा मंडप अचानक ढह गया। हादसे में कम से कम 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना के समय मंदिर में भारी भीड़ मौजूद थी।
कोरिया
खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में
कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों को कार में जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में चार आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
दर्दनाक मौत : पेंड्रा में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटी की मौके पर मौत, पिता जिंदगी की जंग लड़ रहे
पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी अंतर्गत सोन नदी पुल पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा गायत्री सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों परीक्षा देने पेंड्रा कॉलेज जा रहे थे, तभी उनकी मोपेड एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई। घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
रायपुर
मानवीय मिसाल : स्टेशन बना अस्थायी प्रसव कक्ष, महिला यात्रियों ने चादरों से बनाया घेरा
रायपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला का आपात स्थिति में प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर प्रसव कराया गया। महिला यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने चादरों व साड़ियों का घेरा बनाकर गोपनीयता सुनिश्चित की, जबकि रेलवे डॉक्टर ने मौके पर डिलीवरी कराई। समय से पहले जन्म लेने के कारण नवजात को बचाया नहीं जा सका।
रायपुर
टीबी मुक्त भारत : दिल्ली से रायपुर तक हलचल, अब गांवों पर रहेगा विशेष ध्यान
जांच और त्वरित इलाज पर जोर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने स्पष्ट किया कि टीबी को हराने के लिए केंद्र और राज्यों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन इलाकों में टीबी का खतरा ज्यादा है (हाई-रिस्क जोन), वहां मरीजों की पहचान के लिए जांच का दायरा तुरंत बढ़ाया जाए।
बेमेतरा
स्वास्थ्य संकट : डॉक्टरों की भारी कमी से बेमेतरा जिला अस्पताल बेहाल, मरीजों को लंबा इंतजार
बेमेतरा जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर संकट में हैं। करीब 50 स्वीकृत डॉक्टर पदों में सिर्फ 5 डॉक्टर ही कार्यरत हैं, जबकि 99 नर्सिंग पदों में से 44 नर्सें ही सेवाएं दे रही हैं। प्रतिदिन 600 से 800 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।
रायपुर
मौसम की मार : रायगढ़ से धमतरी तक बारिश के कारण भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज आंधी-तूफान के दौरान दो फैक्ट्रियों की बाउंड्री वॉल गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर में रात में गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। धमतरी के मगरलोड क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 40 मवेशियों की मौत हो गई।
राजनांदगांव
हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में चार आवारा कुत्तों ने खेलते हुए 5 वर्षीय बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे घेरकर गिराया और बुरी तरह नोंच लिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पूरा दृश्य कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।