"कारोबार" के लिए 673 परिणाम मिले
देश
NEET-UG 2026 पेपर लीक : देश की सबसे बड़ी परीक्षा पर उठे गंभीर सवाल
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की Special Operations Group जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि कथित प्रश्नपत्र परीक्षा से 15 दिन से एक महीने पहले तक कुछ छात्रों और बिचौलियों तक पहुंच चुका था। दावा है कि वायरल सामग्री के लगभग 600 अंकों के सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे। जांच के अनुसार, यह सामग्री सबसे पहले सीकर के मेडिकल काउंसलिंग कारोबारी राकेश कुमार मंडावरिया के मोबाइल तक पहुंची।
रायपुर
बड़ी वारदात : लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ के जेवरात पार, शातिर चोरों ने फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में शनिवार-रविवार की रात करीब 12:30 बजे नकाबपोश चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर दुकान में घुसकर तिजोरी और शोकेस से लगभग 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चूंकि रविवार को दुकान बंद रहती है, इसलिए घटना का पता सोमवार सुबह चला जब मालिक ने दुकान खोली। अंदर सामान बिखरा हुआ था और कीमती आभूषण गायब थे।
रायगढ़
पुलिस की कार्रवाई : तमनार चौक पर 14.7 टन संदिग्ध कबाड़ जब्त, 31 लाख से ज्यादा की संपत्ति सील
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तमनार चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों में लदा 14 टन 700 किलो संदिग्ध लोहा और टीना कबाड़ जब्त किया। धरमजयगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र से आ रहे इन वाहनों की जांच के दौरान चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद सभी वाहन और माल को पुलिस ने सील कर दिया। कुल मिलाकर करीब 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध कबाड़ और संदिग्ध माल के नेटवर्क पर सख्ती से रोक लगाना है।
खेतों के बीच छिपी गांजे की खेती का खुलासा, 36 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी के खड़गवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगोरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों के बीच छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 36 गांजे के पौधे जब्त किए गए और एक आरोपी सर्वजीत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
भीतरखाने
जहां आवाज कम हो जाए, समझ लीजिए वहां फुसफुसाहटें काम कर रही हैं ... कुर्सियों के नीचे सरकती फाइलें
हर सूबे की अपनी एक आवाज होती है…कुछ खबरें मंच से बोली जाती हैं, कुछ प्रेस नोट में लिखी जाती हैं और कुछ गलियारों, बंद कमरों, चाय टेबलों और फुसफुसाहटों में जन्म लेती हैं। भीतरखाने का कलमकार उन्हीं अनकही हलचलों का साप्ताहिक आईना है। यहाँ सत्ता की सुगबुगाहट है, बाबुओं के गलियारों की आहट है, समाज की चुप्पियों के पीछे छिपे संकेत हैं और उन चर्चाओं की भनक भी, जो खुलकर कभी सामने नहीं आतीं। यह कॉलम आरोप नहीं लगाता, इशारों में उन तस्वीरों को उकेरता है, जिन्हें लोग समझते तो हैं… मगर कहते नहीं। व्यंग्य, संकेत और भीतर की खबरों के इस सफर में हर सप्ताह मिलेगा सिस्टम का एक नया चेहरा। क्योंकि…जो सामने दिखता है, कहानी अक्सर उसके पीछे शुरू होती है। - कलमकार
विदेश
पाकिस्तान-बांग्लादेश सुरक्षा समझौता : ढाका में ड्रग्स कंट्रोल, ट्रेनिंग और निगरानी सिस्टम को लेकर बड़ी डील, क्षेत्रीय राजनीति में बढ़ी हलचल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका में सुरक्षा सहयोग को लेकर अहम समझौता हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बांग्लादेशी अधिकारियों से मुलाकात कर ड्रग्स तस्करी, सीमा पार अपराध और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा की। समझौते के तहत सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। इसे दक्षिण एशिया में बदलते राजनीतिक और रणनीतिक समीकरणों के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।
रायगढ़
पुलिस ने बनाई नई रणनीति : अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी
रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल क्राइम मीटिंग में जिले की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। बैठक में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के कारोबार, साइबर ठगी, ऑनलाइन सट्टा और अन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार अपराधियों को दूसरे राज्यों तक जाकर पकड़ने की रणनीति बनाने और लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया। साथ ही लापरवाही पर सीएसपी और एसडीओपी स्तर तक जवाबदेही तय करने की बात कही गई।
रायगढ़
ऑपरेशन आघात : रेलवे स्टेशन के पास तीन तस्कर गिरफ्तार, 18 किलो गांजा बरामद
Raigarh में “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए 18 किलो के करीब गांजा बरामद किया और ओडिशा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध भारी बैग के साथ स्टेशन परिसर में मौजूद हैं। जांच में बैगों से कपड़ों की जगह गांजा मिला। आरोपी ओडिशा के कंधमाल जिले से गांजा लेकर मध्य प्रदेश में सप्लाई करने जा रहे थे और रायगढ़ को ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।
बलरामपुर-रामानुजगंज
रेत की तस्करी : महानदी पर रेत माफिया का कब्जा प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संकट
बलरामपुर जिले के धंधापुर क्षेत्र में महानदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन किया जा रहा है। रेत माफिया रोजाना सैकड़ों वाहनों के जरिए रेत की तस्करी कर करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहे हैं। प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह अवैध काम लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी योजनाओं के नाम पर रेत निकालकर खुले बाजार में बेची जा रही है। अवैध खनन से महान नदी पर बना करोड़ों रुपये का पुल भी खतरे में आ गया है और उसके पीलर कमजोर पड़ने लगे हैं। मामले में राजपुर एसडीएम ने कार्रवाई और संयुक्त टीम बनाकर रेत तस्करी रोकने का आश्वासन दिया है।
दुर्ग
भंडाफोड़ : हॉस्टल की आड़ में चल रहे पनीर स्टोरेज का खुलासा, 140 किलो माल जब्त
दुर्ग जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शैल देवी महाविद्यालय के सामने एक बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहे अवैध पनीर भंडारण और सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में 140 किलो पनीर जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। यहां बिना लाइसेंस और मानक प्रक्रियाओं के बड़े पैमाने पर पनीर का कारोबार किया जा रहा था। मौके से नोट गिनने की मशीन और तिजोरी भी मिली, जिससे संगठित अवैध व्यापार के संकेत मिले हैं। जब्त पनीर के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह माल किन स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था।
रायपुर
तस्कर गिरफ्तार : पंजाब से ट्रेलर में छिपाकर लाया 15 लाख का अफीम-डोडा, ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसमें मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद हुई। आरोपी की पहचान बलराम सिंह के रूप में हुई, जो पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में रह रहा था। ट्रेलर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 4.432 किलोग्राम डोडा चूरा और 79.30 ग्राम अफीम बरामद की, जिसे बोरी और प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा एक रेडमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में किसी बड़े तस्करी गिरोह की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
महासमुंद
करोड़ों का गांजा जब्त : एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 226 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने एनएच-53 पर नाकाबंदी के दौरान ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही 226.600 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप जब्त की। इसकी कीमत लगभग 1.14 करोड़ रुपये आंकी गई है। गांजा सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर पिकअप वाहन में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इसे ओडिशा के बालीगुड़ा से महाराष्ट्र के अहमदनगर ले जा रहे थे। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।