"कारोबार" के लिए 978 परिणाम मिले
अर्थव्यवस्था
सोना-चांदी के दामों में तेजी, हफ्ते की शुरुआत में MCX पर बढ़े भाव जानें नया रेट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। MCX पर पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। चांदी के भाव में उछाल आया, जबकि सोने की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली। हालांकि, दोनों धातुएं अभी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे कारोबार कर रही हैं।
दुर्ग
एक्शन : दुर्ग में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त
दुर्ग जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने साल 2026 में बड़ी कार्रवाई की है। जनवरी से अब तक 120 मामलों में 477 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 39.29 लाख रुपए नकद, 522 मोबाइल, 32 लैपटॉप, 70 वाहन समेत 1.65 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
शेयर बाजार
शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा निफ्टी 24,500 के पार, निवेशकों में बढ़ा उत्साह
भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 24,500 के पार पहुंच गया। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला। इंडिगो, टाटा स्टील, आईटीसी, टीसीएस और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि टाइटन और सन फार्मा दबाव में रहे।
अंबिकापुर (सरगुजा)
नशीले इंजेक्शन का कहर: सरगुजा में 175 लोग HIV संक्रमित, एक इंजेक्शन कई जिंदगी पर भारी
सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन के बढ़ते इस्तेमाल से HIV संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने साझा इंजेक्शन उपयोग करने वाले 175 संक्रमित लोगों की पहचान की है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सूरजपुर जिले से हैं। विभाग और पुलिस दोनों नशीले इंजेक्शन के दुरुपयोग और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।
शेयर बाजार
वेलोरा इम्पैक्ट की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में 141.92 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और मुनाफे में वापसी
वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 141.92 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह सिर्फ 1.17 करोड़ रुपये था। कंपनी घाटे से बाहर निकलकर 7.90 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट में आ गई है। मजबूत बिजनेस ग्रोथ, बेहतर ऑपरेशनल क्षमता और रणनीतिक बदलावों के चलते कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिला है।
राष्ट्रीय
CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर हत्या के आरोपी से ₹75 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद मामले की जांच जबलपुर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल को सौंपी गई है।
जांजगीर-चांपा
कार्रवाई : ओडिशा से 26.8 किलो गांजा ला रहे चार तस्कर गिरफ्तार, कार और पायलट बाइक जब्त
जांजगीर-चांपा जिले की बिर्रा पुलिस ने ओडिशा से 26 किलो 800 ग्राम गांजा लेकर आ रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा, एक कार और पायलटिंग में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रायपुर
पुलिसिंग की तैयारी : IG अमरेश मिश्रा ने ली समीक्षा बैठक, पेंडिंग केस निपटाने और आर्थिक नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
रायपुर रेंज की समीक्षा बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे, साइबर अपराधों की प्रभावी जांच, AI आधारित पुलिसिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
फिल्में
Box Office Clash : Spider-Man Brand New Day की रिकॉर्डतोड़ कमाई, दुनियाभर में छाई फिल्म
Spider-Man: Brand New Day ने रिलीज के महज दो दिनों में दुनियाभर में करीब 2600 करोड़ रुपये का कारोबार कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारत में फिल्म ने 131.46 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने हॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
कारोबार
15 साल की शिक्षिका ने बेटे संग खड़ा किया 75 करोड़ का ब्रांड, ठेकुआ से लिखी सफलता की नई कहानी
बिहार की पूर्व शिक्षिका वीणा देवी ने बेटे समीर के साथ मिलकर पारंपरिक ठेकुआ को हेल्दी स्नैक ब्रांड MomsMade के रूप में स्थापित किया। आज कंपनी की वैल्यूएशन 75 करोड़ रुपये है, सालाना टर्नओवर 15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और यह 50 महिलाओं को रोजगार भी दे रही है।
अर्थव्यवस्था
सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें नया रेट और निवेशकों के लिए बढ़ा मौका
31 जुलाई को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में भी दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्तर निवेशकों के लिए अवसर हो सकता है, जबकि साल के अंत तक कीमतों में फिर से तेजी आने की संभावना जताई गई है।
रायपुर
सरकार सख्त : डेयरी एनालॉग उत्पादों की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध, राजपत्र में आदेश जारी
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डेयरी एनालॉग और अमानक डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश एक वर्ष तक या FSSAI के अंतिम नियम जारी होने तक प्रभावी रहेगा।