ताज़ा खबरें
4769 समाचार
जगदलपुर (बस्तर)
मानसून ट्रिप बनी हादसे की वजह : तीरथगढ़ जलप्रपात के पास अनियंत्रित हुई कार, समय रहते बची चार युवकों की जान
तीरथगढ़ जलप्रपात के पास रायपुर से घूमने आए चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में जाकर फंस गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
बारिश बनी आफत : चुरेला पुल पर तेज़ बहाव के बीच जारी आवागमन, हादसे का बढ़ा खतरा
सारंगढ़-सरसीवा मार्ग पर ग्राम चुरेला के पास एनएच-130बी का पुल तेज़ बहाव वाले पानी में डूबा हुआ है। इसके बावजूद वाहन चालक जोखिम उठाकर पुल पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने हर साल बनने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए ऊंचा और चौड़ा नया पुल बनाने की मांग की है।
महासमुंद
नशामुक्ति अभियान : गांव को नशे से बचाने निकले ग्रामीण, अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की उठाई मांग
ग्राम पंचायत दुर्गापाली में ग्रामीणों ने गांव को नशा एवं शराब मुक्त बनाने के लिए सामूहिक अभियान शुरू किया है। गांव में बढ़ती अवैध शराब की गतिविधियों को लेकर चिंता जताते हुए ग्रामीणों ने पहले ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से गांव में शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा सभी से इसका पालन करने की अपील की गई।
राष्ट्रीय
विदेश दौरे पर प्रधानमंत्री : तीन देशों में भारत का दम दिखाएंगे पीएम मोदी, व्यापार से सुरक्षा तक कई अहम एजेंडे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे में वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के नजरिए से यह यात्रा बहुत अहम मानी जा रही है।
चुनाव
बड़ा ऐलान : 7 जुलाई से नामांकन, 24 जुलाई को वोटिंग, बंगाल राज्यसभा उपचुनाव का कार्यक्रम जारी
पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने इन सीटों को भरने के लिए मतदान का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन तीन सीटों के लिए कब वोट डाले जाएंगे और कब तक नतीजे घोषित होंगे, इसे लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई है।
रायगढ़
खुलासा : GRP के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, बैग से मिले 8.160 किलो मादक पदार्थ
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 8.160 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा लेकर जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
कोरबा
हो रही पड़ताल : LIC कार्यालय में सुरक्षाकर्मी की मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव
कलेक्टोरेट के पास स्थित LIC कार्यालय में नाइट ड्यूटी कर रहे 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी विनोद सोनवानी का शव फांसी के फंदे पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
महासमुंद
कार्रवाई : ट्रक में छिपा था 16 लाख का गांजा, महासमुंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
कोमाखान पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप पकड़ ली। पुलिस ने 32.070 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 16.10 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और 17 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।
सरकारी सूचना
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : PHC चेरपाल ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर बनाई नई पहचान
बीजापुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) चेरपाल ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के बाह्य मूल्यांकन में सफलतापूर्वक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से क्षेत्र के लोगों को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
दुर्ग
एक्शन : महिलाओं के लोन की करोड़ों की राशि गायब, दुर्ग में दो कर्मचारी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में माइक्रो फाइनेंस कंपनी की धमधा शाखा में 267 महिला ग्राहकों से वसूले गए 1.11 करोड़ रुपए कंपनी के खाते में जमा नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। ऑडिट में खुलासे के बाद पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विदेश
पेंटागन भी पड़ा फीका : मिस्र ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा मिलिट्री हेडक्वार्टर ऑक्टागन, जानें इसकी खासियतें
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने दुनिया के सबसे बड़े मिलिट्री हेडक्वार्टर होने का दावा किए जा रहे ऑक्टागन का उद्घाटन किया है। करीब 22,000 एकड़ में फैला यह अत्याधुनिक रक्षा परिसर AI और आधुनिक कमांड सिस्टम से लैस है तथा इसे अमेरिका के पेंटागन से भी कई गुना बड़ा बताया जा रहा है।
राष्ट्रीय
खौफनाक वारदात : पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, खुलासे के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल
जिले से सामने आई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। इतना ही नहीं, शव छिपाने के लिए बाथरूम का फर्श सीमेंट और प्लास्टर से ढक दिया गया। घटना सामने आने के बाद रेणुका धाम कॉलोनी में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।