"लापरवाही" के लिए 820 परिणाम मिले
कांकेर (उत्तर बस्तर)
विवाद : प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोली
भानुप्रतापपुर (कांकेर) में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक आदिवासी महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज और उचित देखरेख नहीं मिली, साथ ही सोनोग्राफी मशीन खराब होने और एम्बुलेंस सुविधा न मिलने से उन्हें निजी केंद्र जाना पड़ा।
रायपुर
सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।चिरमिरी में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने पेयजल संकट, शिक्षा व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कुछ मामलों में कार्रवाई भी की।
सेहत
स्वास्थ्य : भीषण गर्मी और गलत लाइफस्टाइल बढ़ा रही किडनी स्टोन का खतरा
देशभर में युवाओं के बीच किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक गर्मी, डिहाइड्रेशन, कम पानी पीना, जंक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स और अनियमित लाइफस्टाइल इसके बड़े कारण बन रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 20 से 40 साल की उम्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पेट और कमर में दर्द, पेशाब में जलन और यूरिन इंफेक्शन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, संतुलित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है।
रायपुर
बैठक : सचिव बंसल ने पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता पर दिया जोर
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर स्थित ‘निर्माण भवन’ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और जियो-इन्फॉर्मेटिक्स तकनीक केउपयोग पर जोर दिया गया टेंडर प्रक्रिया, बिलिंग और भुगतान प्रणाली को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही प्रदेशभर में चल रही परियोजनाओं और रायपुर के कचना रेलवे ओवरब्रिज की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
रायपुर
एयरपोर्ट पर हादसा : 30 फीट ऊंची फॉल्स सीलिंग से गिरकर संविदाकर्मी की मौत
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में फॉल्स सीलिंग की मरम्मत के दौरान संविदाकर्मी कुबेर चंद्र साहू करीब 30 फीट ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि कर्मचारी ने सेफ्टी बेल्ट या सुरक्षा किट नहीं पहन रखी थी।
सेहत
तापमान : भीषण गर्मी में बढ़ा डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण देशभर में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामलों में तेजी देखी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर में पानी की कमी केवल कमजोरी या प्यास तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका असर किडनी, दिल और दिमाग जैसे महत्वपूर्ण अंगों पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस, नारियल पानी और फलों का सेवन करने की सलाह दी है। साथ ही दोपहर की तेज धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और शरीर को हाइड्रेट रखने पर जोर दिया गया है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
विवाद : ग्राहकों को खतरनाक मिठाई बेचने का आरोप, जांच में जुटी खाद्य टीम
मानव मंदिर के एक प्रतिष्ठित होटल पर खराब मिठाई बेचने का आरोप लगने के बाद विवाद खड़ा हो गया। राज फैमिली वार्ड निवासी प्रकृति सिंह ने आम और दूध की मिठाई में दुर्गंध पाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर होटल में हंगामा भी हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर मिठाई और संबंधित उत्पादों के नमूने जब्त किए और जांच शुरू कर दी।
रायगढ़
हाईवे हादसा: बिना लाइसेंस ट्रेलर से मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेलर चलाने के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें छोटा हाथी वाहन चालक दशरथ साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया कि ट्रेलर चालक इमरान खान के पास लाइसेंस नहीं था और वह लापरवाही से भारी वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए धारा 105 बीएनएस (मानव वध) जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया और ट्रेलर वाहन जब्त कर लिया।
सख्ती : अनाधिकृत प्रवेश और अवैध वसूली पर जीरो टॉलरेंस नीति के निर्देश
विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से भू-अभिलेख रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव के निर्देश दिए तथा अनाधिकृत प्रवेश और अवैध वसूली पर सख्त रोक लगाने की बात कही।उन्होंने नागरिकों से बिचौलियों से दूर रहने और सीधे कार्यालय से संपर्क कर कार्य कराने की अपील की।
सेहत
साइलेंट किलर : ओवेरियन कैंसर का संकेत, इन लक्षणों को न करें नजर अंदाज
महिलाओं में लगातार पेट फूलना, जल्दी पेट भर जाना और पेल्विक दर्द जैसी समस्याएं कभी-कभी ओवेरियन कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते लक्षणों की पहचान और जांच से गंभीर जोखिम को कम किया जा सकता है।
जगदलपुर (बस्तर)
वैक्सीन ब्लास्ट : शून्य से नीचे तापमान और जर्जर सड़कों ने तोड़ीं 8550 पोलियो शीशियां
बस्तर संभाग के कई जिलों में सप्लाई की गई ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) की हजारों कांच की वायल्स टूटी और चटकी हुई मिलीं। सबसे ज्यादा नुकसान Jagdalpur और Dantewada में सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने इन खराब वायल्स को तुरंत उपयोग से हटाकर बायो-मेडिकल वेस्ट नियमों के तहत नष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
महासमुंद
राइस मिलर्स बैठक : चावल जमा में धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त, लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राइस मिलर्स की बैठक लेकर एफसीआई एवं नॉन में चावल जमा की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि लगभग 5 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 19 हजार मीट्रिक टन चावल जमा हुआ है। कलेक्टर ने मिलर्स को तत्काल गति बढ़ाकर लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा करने, लंबित मामलों में नोटिस जारी करने और लापरवाही पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई के निर्देश दिए।