"विवाद" के लिए 1042 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
एक हाल में 75 बच्चों की पढ़ाई : अधूरा शौचालय और शिक्षकों की कमी, कुरुद स्कूल में संसाधनों का संकट
आरंग विकासखंड के ग्राम कुरुद (कुटेला) स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में भवन की कमी, जर्जर कक्ष, महिला शिक्षिका का अभाव और अधूरे शौचालय निर्माण जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। एक ही हाल में 75 से अधिक बच्चों की पढ़ाई हो रही है, जबकि माध्यमिक विद्यालय में 60 प्रतिशत छात्राएं होने के बावजूद एक भी महिला शिक्षिका नहीं है।
राष्ट्रीय
चंदा चोरी का हल्ला : अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम का मामला, सोशल मीडिया पर लगे गंभीर आरोप
बदरीनाथ धाम में दान और चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर के आरोप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।
दुर्ग
पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन : पहली पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, 3 गिरफ्तार
दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में पुराने वैवाहिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति, उसकी दूसरी पत्नी और दो अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की तथा ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने दूसरी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश जारी है।
महासमुंद
स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार : प्रसूताओं को डरा-धमकाकर वसूली का आरोप, बोडराबांधा की स्टाफ नर्स जांच के घेरे में
महासमुंद जिले के बोडराबांधा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स पर प्रसूताओं से 5 से 17 हजार रुपए तक की कथित अवैध वसूली और निजी अस्पतालों में रेफर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। वहीं, संबंधित नर्स ने आरोपों से इनकार किया है, जबकि ग्रामीण तत्काल कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।
दुर्ग
भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
घटना का पता तब चला जब 7 वर्षीय छोटी बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ और उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पूछने पर 9 साल की बड़ी बहन ने भी खुलासा किया कि आरोपी ने 4-6 महीने पहले उसके साथ भी यही हरकत की थी और डराकर चुप करा दिया था।
राष्ट्रीय
सोनम को राहत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार
मध्य प्रदेश के इंदौर के मशहूर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें हाई कोर्ट के इस फैसले पर कुछ आपत्तियां जरूर हैं, लेकिन चूंकि आरोपी महिला पहले ही जेल से बाहर आ चुकी है
धमतरी
हत्या की साजिश : पहले कीटनाशक पिलाया, फिर फंदे पर लटकाया; मां-बेटे ने रची आत्महत्या की कहानी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शराब के लिए पैसे मांगने और गाली-गलौज से परेशान होकर मां और छोटे भाई ने मिलकर 23 वर्षीय युवक नरसिंग साहू की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उन्होंने पहले युवक को कीटनाशक पिलाया और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया।
शिक्षा
NEET-JEE में बड़ा बदलाव संभव, बोर्ड के नंबरों को मिल सकता है 50% वेटेज
देश की सबसे बड़ी मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं यानी नीट और जेईई के स्वरूप में आने वाले दिनों में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार एक ऐसे नए नियम पर विचार कर रही है, जिसके तहत इन बड़ी परीक्षाओं के फाइनल स्कोर में 12वीं बोर्ड परीक्षा के नंबरों को 50 फीसदी का महत्व यानी वेटेज दिया जा सकता है। अभी इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला लेने के लिए गंभीरता से मंथन चल रहा है।
राष्ट्रीय
सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक, NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी एनसीएलटी के एक फैसले पर गहरी चिंता जताई है। यह ट्रिब्यूनल व्यापार और कंपनियों से जुड़े विवादों की सुनवाई करने वाली एक विशेष सरकारी अदालत है। एस्सेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स के दिवालियापन से जुड़े एक मामले में इस ट्रिब्यूनल के फैसले को पूरी तरह खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि किसी भी कानूनी फैसले में हर स्तर पर इंसानी दिमाग और नियंत्रण का होना बेहद जरूरी है।
रायगढ़
उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई
रायगढ़ के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। विरोध के बावजूद हरकतें नहीं रुकने पर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची, जहां मारपीट हुई। मामले की शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
राष्ट्रीय
रात के खर्राटे बने रिश्ते में दरार : पत्नी बोली-पति अच्छे हैं, लेकिन नींद नहीं आती
भोपाल में एक दंपती का रिश्ता पति के तेज खर्राटों के कारण तलाक की कगार पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि खर्राटे कई बार स्लीप एपनिया का संकेत होते हैं, जिसमें सोते समय सांस रुक-रुककर चलती है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ते मोटापे और खराब जीवनशैली के चलते ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
कांग्रेस
छलका दर्द : संगठन से बाहर होते ही मनीष तिवारी का शायराना तंज, पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह
पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल के बाद वरिष्ठ नेता और चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी की नाराजगी खुलकर सामने आई है। चुनावी समितियों में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने X पर शायराना अंदाज में पोस्ट कर पार्टी के भीतर असुरक्षा की भावना पर तंज कसा।