"आग" के लिए 4929 परिणाम मिले
रायपुर
Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में पुलिस ने पिछले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपये बताई गई है। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, जहां पिकअप से 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत कुल सात आरोपियों को पकड़ा है।
खेल
Asian Champions Trophy: जापान को हराकर भारत ने रचा इतिहास, छठी बार अपने नाम की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
Asian Champions Trophy: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब छठी बार जीत लिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
राष्ट्रीय
MP Employees Strike: कचरे का ढेर और ठप जलापूर्ति, मध्य प्रदेश में ढाई लाख सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था
MP Employees Strike: दीपावली से पहले मध्य प्रदेश में करीब ढाई लाख दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। भोपाल समेत प्रदेश के 16 नगर निगमों और 374 नगरपालिकाओं में कचरा उठाव और अन्य कामकाज पर असर पड़ा है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री से बातचीत की मांग की है।
विदेश
Marco Rubio: ट्रंप कैबिनेट छोड़ने की खबरों पर मार्को रुबियो ने तोड़ी चुप्पी, बोले– अफवाहों पर हंसी आती है
Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा देने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक उनके साथ काम करेंगे। यह बयान अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद आया है।
रायपुर
Patwari Strike: गरमाई सियासत, सरकार उठा सकती है बड़ा कदम, धान खरीदी पर भी मंडराया संकट
Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 24वें दिन भी जारी है। 150 से अधिक पटवारियों को नोटिस और संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के निलंबन के बाद ESMA लगाने की चर्चा तेज हो गई है। 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी पर असर की आशंका के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटवारियों से काम पर लौटने की अपील की है।
रायपुर
PM Awas Yojana Urban: रोशनी के पर्व पर हजारों परिवारों के लिए डबल खुशखबरी, मिले पक्के मकान
PM Awas Yojana Urban: दीपावली पर छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में पक्के मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस नई स्वीकृति के साथ छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 76,086 आवास स्वीकृत हो चुके हैं।
मनोरंजन
Rajpal Yadav Arrest Warrant: महू कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, चेक बाउंस से जुड़ा है मामला
Rajpal Yadav Arrest Warrant: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में लगातार अदालत में पेश नहीं होने पर महू कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को अगली सुनवाई से पहले अभिनेता को गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामला NI Act की धारा 138 के तहत चल रहा है।
महासमुंद
Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 49 वर्षीय युवक की मौत
Road Accident: महासमुंद में Tata LPT वाहन की टक्कर से बाइक सवार धनेश सोनी की मौt हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
राज्य सरकार
Women Empowerment: दीपावली में लोकल उत्पादों की बढ़ी मांग, गोबर के दीये बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं
Women Empowerment: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम भिलाई की सरगम उत्पादक समूह से जुड़ी महिलाएं गोबर के प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल दीये बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। वर्ष 2016 में 10 महिलाओं से शुरू हुआ यह समूह आज 36 महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुका है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
CG News: पंचायत प्रतिनिधियों ने मानदेय बढ़ाने और सुरक्षा कानून लागू करने की उठाई मांग, आंदोलन की चेतावनी
CG News: पंचायत जनप्रतिनिधि संघ ने पंचों का मानदेय 300 रुपए और सरपंचों का मानदेय 1,000 रुपए प्रतिदिन करने की मांग की है। संघ ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सुरक्षा कानून, 10 लाख रुपए का बीमा और प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपए का विकास बजट देने की मांग भी उठाई है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
POCSO Act: गांधीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता गर्भवती है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
रायपुर संभाग
Addiction Campaign: गुजरा स्कूल में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नशामुक्ति की दिलाई शपथ
Addiction Campaign: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में 5 नवंबर को टीम चिरायु द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ. अबरार आलम और उनकी टीम ने बच्चों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।