"पैसा" के लिए 139 परिणाम मिले
जांजगीर-चांपा
ऑनलाइन गेम की लत में अंधे आरक्षक ने साथी जवान के खाते से उड़ाए ₹4.88 लाख, साइबर पुलिस ने भेजा जेल
जांजगीर की 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक ने साथी जवान का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से 4.88 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने रकम ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
रायपुर संभाग
लगातार बारिश से आरंग के किसानों की बढ़ी परेशानी, तीसरी बार बोवनी के बाद भी नहीं उगी धान
आरंग तहसील में लगातार हो रही तेज बारिश से धान की फसल प्रभावित हो रही है। कई गांवों में किसानों को तीसरी बार बोवनी करने के बाद भी खेतों में पौधे तैयार नहीं हो पा रहे हैं। जलभराव के कारण बीज और अंकुर खराब होने से किसानों की लागत बढ़ गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर बीज सहायता और फसल बीमा के तहत मुआवजा देने की मांग की है।
महासमुंद
स्मार्ट मीटर विवाद : स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट का आरोप, आम आदमी पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
महासमुंद में आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिलों और उपभोक्ताओं की परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने स्मार्ट मीटर बिलिंग की स्वतंत्र जांच, पुरानी व्यवस्था से बिल जारी करने और सोलर उपभोक्ताओं के भुगतान की मांग उठाई। AAP ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
धमतरी
बारिश बनी आफत : करेली बड़ी में खेत डूबे, किसानों ने मांगी प्रशासन से मदद
धमतरी जिले के करेली बड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण खेतों में जलभराव हो गया है। निस्तारी नाला बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे -करीब सौ एकड़ फसल प्रभावित हुई है। परेशान किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से नाला सफाई, पानी निकासी और राहत की मांग की है।
लाइफ स्टाइल
नई पीढ़ी की बदलती लाइफस्टाइल : युवा अब फैशन के साथ सेहत, फिटनेस और मानसिक शांति को दे रहे हैं प्राथमिकता
आज के युवा अपनी लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव ला रहे हैं। फैशन के साथ फिटनेस, हेल्दी डाइट, मानसिक शांति और डिजिटल बैलेंस को प्राथमिकता दी जा रही है। नई पीढ़ी अब बेहतर और संतुलित जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
दुर्ग संभाग
ऑनलाइन फॉरेक्स निवेश विवाद : लॉन्ग एशिया प्लेटफॉर्म पर ठगी का आरोप, निवेशकों ने डोंगरगढ़ में किया हंगामा
डोंगरगढ़ में लॉन्ग एशिया नामक फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अरबों रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए देश के 10 राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशकों ने प्रदर्शन किया। निवेशकों का दावा है कि फरवरी 2026 से निकासी बंद होने के कारण उनकी रकम फंस गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई और कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
अंबिकापुर (सरगुजा)
क्रिप्टो स्कैम : सेमिनार से शुरू होता था ठगी का खेल, क्रिप्टो निवेश के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप
सरगुजा पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल, प्रोजेक्टर समेत कई सामान जब्त किए हैं। आरोपी सेमिनार आयोजित कर लोगों को Bitget Wallet (LGNS) में निवेश के नाम पर रकम कई गुना बढ़ाने का लालच देते थे।
महासमुंद
पुलिस का सुरक्षा प्लान : संदिग्धों की जानकारी से लेकर साइबर ठगी तक, कोटवारों को दिए गए नए दिशा-निर्देश
महासमुंद जिले में ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की। कोटवारों को बाहरी लोगों की जानकारी दर्ज करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बिलासपुर
फर्जी पीएम रिपोर्ट : एसडीएम दफ्तर के बाबू और रैकेट में शामिल 3 आरोपी जेल, अब तक 15 मामलों का खुलासा
बिलासपुर में सर्पदंश से मौत के नाम पर सरकारी मुआवजा हड़पने वाले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में 15 फर्जी मामलों की बात सामने आई है, जिसमें फर्जी पीएम रिपोर्ट और दस्तावेजों के जरिए सरकारी राशि निकाली गई। मामले में एसडीएम और तहसील कार्यालय के बाबुओं समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी वकील की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
वामपंथी उग्रवाद : अमेरिका में 67 देशों की बड़ी बैठक, भारतीय राजदूत ने रखा कड़ा रुख
वामपंथी उग्रवाद और राजनीतिक आतंकवाद के खिलाफ वाशिंगटन में 67 देशों की बैठक हुई। भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई।
राष्ट्रीय
इसरो : वैज्ञानिकों के इस्तीफे से हड़कंप, सरकार ने बदले नियम, अब आसानी से नहीं छोड़ सकेंगे नौकरी
भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो में इस समय बड़े बदलाव की सुगबुगाहट है। पिछले कुछ समय में कई सीनियर वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने अचानक पद छोड़ने का फैसला लिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने नौकरी से इस्तीफा दिया है।
धर्म
महालक्ष्मी राजयोग : 16 जुलाई से इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार
16 जुलाई 2026 को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से सूर्य और गुरु की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनने की संभावना है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मेष, कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों को इस योग से धन लाभ, करियर में सफलता, मान-सम्मान और नए अवसर मिलने के संकेत हैं।