"खुलासा" के लिए 1000 परिणाम मिले
कोरबा
संदिग्ध मौत : दफनाने के बाद उठे सवाल, नवविवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझाने कब्र खोदी गई
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में तीन दिन बाद कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति ने बीमारी से मौत होने का दावा किया है।
राष्ट्रीय
सांसों में घुला जहर : दमोह में कीटनाशक की गैस से मासूम ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की हालत नाजुक
सुबह परिजनों को घटना का पता चलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ 5 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन भाई-बहनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे जिला अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टरों की सीनियर टीम की निगरानी में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
गांव में मातम : आर्थिक तंगी और कर्ज ने छीनी जिंदगी, 22 वर्षीय युवक की मौत
उरगा थाना क्षेत्र के बटरामपुर गांव में 22 वर्षीय शंकर कुमार का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव बरामद किया। परिजनों ने बाइक की किस्तों और कर्ज के दबाव से मानसिक तनाव में होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
रायपुर
ठगी : फाइनेंस कंपनी कर्मचारी के खाते से उड़े 2.63 लाख रुपए
रायपुर के मोवा निवासी और हिंदूजा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आशीष वर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने आरटीओ के ई-चालान के नाम पर एक एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही उनके एक्सिस बैंक खाते से 2.63 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई।
रायगढ़
कार्रवाई : रायगढ़ लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
रायगढ़ में मोबाइल और नकदी लूट की घटना का कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित राजेश प्रसाद से बड़पारा क्षेत्र में तीन युवकों ने मारपीट कर पत्थर से सिर पर हमला किया और 100 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव को गिरफ्तार किया।
राजनांदगांव
सनसनी : भिलाई की युवती मुस्कान तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दोस्तों के गायब होने से बढ़ा सस्पेंस
राजनांदगांव जिले के मनगट्टा स्थित व्हिस्लिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई-3 निवासी 24 वर्षीय मुस्कान तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पार्टी के बाद दोस्तों के साथ रिसॉर्ट पहुंची मुस्कान बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रायपुर
निर्देश : रायपुर जेल में बंद उज्बेकिस्तानी महिलाओं को हाई कोर्ट से राहत, वतन वापसी का रास्ता साफ
रायपुर में जेल में बंद उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं फेरूजा सबिरोवा और दिनोरा सफ्युतदिनोवा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से राहत मिली है। दोनों को जनवरी 2026 में होटल से संदिग्ध गतिविधियों के शक में पकड़ा गया था। जांच में दस्तावेजों में गड़बड़ी और वीजा समाप्त होने की जानकारी सामने आई थी।
राज्य सरकार
मामला : ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव बैंक में ₹22 लाख की धोखाधड़ी
वर्तमान स्थिति निजी बैंक की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हुई इस धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने और कितने व्यापारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
दुर्ग संभाग
हादसा: 8 साल के बच्चे ने खेल-खेल में पेट्रोल छिड़ककर बाइक में लगाई आग
पुलिस जांच और खुलासा डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक के नेतृत्व में जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो पता चला कि आगजनी करने वाला कोई अपराधी नहीं, बल्कि एक 8 वर्षीय बच्चा है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
बलौदाबाज़ार
अंधविश्वास : खजाने के लालच में मौतों का खेल? 8 मौतों से सहमा पूरा गांव
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र के खर्वे गांव में पिछले चार महीनों में 8 संदिग्ध मौतों से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गड़े खजाने के अंधविश्वास के चलते 21 लोगों की हत्या की साजिश रची गई थी। एक किराना दुकानदार पर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर लोगों को बेहोश करने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
भीषण आग : सुबह-सुबह दुकान में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप, सामान जलकर खाक
Jagdalpur के गीदम रोड स्थित एक गद्दा दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धुआं उठते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस घटना में दुकान में रखा गद्दा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
रायपुर
सनसनी : बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे 10 लाख रुपए
राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट सागर डेहरिया से चाकू की नोक पर करीब 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात नया रायपुर मार्ग के सुनसान इलाके में हुई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में नकदी ले जाने की जानकारी पहले से लीक होने की आशंका जताई जा रही है