"खुलासा" के लिए 1000 परिणाम मिले
कोरबा
आक्रोश या भय : मरवाही में दिनदहाड़े किराना व्यापारी को उठाकर ले गए बदमाश, खुद को बताया पुलिसकर्मी
मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ़ गांव में एक किराना व्यापारी को कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा जबरन कार में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर पहुंचे और हथियार दिखाकर व्यापारी को अपने साथ ले गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
राजनांदगांव
दरिंदगी : 3 साल के मासूम को अकेला पा कर हैवानियत की सारी हदें पार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म का बेहद संवेदनशील और अमानवीय मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में सूनेपन और बच्चे को अकेला पाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया और बच्चे की हालत बिगड़ती देख मौके से फरार हो गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।
बस्तर संभाग
लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार
नगरनार थाना पुलिस ने एक अशिक्षित किसान के नाम पर 10 लाख रुपये का KCC लोन स्वीकृत कराकर 8.50 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसान को केवल 1.50 लाख रुपये का लोन मिलने की जानकारी दी थी और अपने मोबाइल नंबर को खाते से लिंक कर शेष राशि निकाल ली। बैंक नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
बिलासपुर
हादसा : आंधी से टूटा बिजली का तार बना काल, करंट लगने से पति-पत्नी की मौके पर मौत
कैसे हुआ हादसा: सुबह के वक्त रजनी आंगन में लोहे के जीआई (GI) तार पर गीले कपड़े सुखाने गई थीं। तार में करंट होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गईं। पत्नी को तड़पता देख बचाने दौड़े पति सचिन भी करंट की जद में आ गए।
बिलासपुर
कार्रवाई : कोयला चोरी में फरार आरोपी अजय कुमार सिंह को गिरप्तार किया
सकरी पुलिस ने कोयला चोरी और मिलावट के मामले में फरार चल रहे आरोपी अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले इस मामले में छह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि दीपका कोल माइन्स से भेजे गए एफ/जी ग्रेड कोयले में ट्रेलर चालकों और प्लांट संचालकों की मिलीभगत से मिलावट की गई थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार
पटना पुलिस ने बिहटा डकैती कांड की जांच के दौरान एक अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य दिन में कबाड़ बीनने के बहाने घरों और कॉलोनियों की रेकी करते थे, जबकि रात में चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे।
दुर्ग
गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अनोखे मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायरों के अंदर 15 किलो 500 ग्राम गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 17.72 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में खुद को वकील बताकर लोगों से संपर्क करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिला बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं की सतर्कता से आरोपी की पहचान उजागर हुई। पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपना नाम बदलता रहा, जिससे संदेह गहरा गया। तलाशी में उसके पास से कई संदिग्ध पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
रायपुर
कार्रवाई : सूने मकानों को बनाते थे निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा शातिर गिरोह
रायपुर पुलिस ने नकबजनी और वाहन चोरी की छह वारदातों का खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी, चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति और दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच सूने मकानों और एक वाहन को निशाना बनाया था।
बिलासपुर संभाग
धोखाधड़ी : एक वीडियों काल और 31 लाख की ठगी, बिलासपुर हाईकोर्ट ने बेल देने से किया इनकार
कोरिया जिले के एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर 31.24 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के आरोपी पंकज कौशिक को बिलासपुर हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। जांच में आरोपी के बैंक खाते में ठगी से जुड़े 10 लाख रुपये के लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं।
छत्तीसगढ़
मंदिरों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर मंदिर महासंघ ने जताई गंभीर चिंता, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
पिथौरा स्थित परमेश्वरी मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद मंदिर महासंघ, महासमुंद ने कड़ी नाराजगी जताई है। महासंघ ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही जिले में पूर्व में मंदिरों में हुई चोरियों की समीक्षा, लंबित मामलों के निराकरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी उठाई है।
राष्ट्रीय
खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योग एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में पंकज धामा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।