ताज़ा खबरें
10601 समाचार
फिल्में
समर्पित : फादर्स लव 19 जून को होगी रिलीज, पिता के त्याग और प्रेम की भावुक कहानी
पिता के प्रेम, संघर्ष और त्याग पर आधारित फिल्म समर्पित फादर्स लव 19 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अंकित यादव मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन एहसान खान ने किया है। परिवार और रिश्तों पर आधारित यह भावनात्मक फिल्म दर्शकों के लिए एक खास अनुभव बनने की उम्मीद है।
रायपुर
खुलासा : सुनसान सड़क पर लूट की साजिश नाकाम, धरसींवा पुलिस ने दबोचे दो आरोपी
रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में देर रात टॉर्च की रोशनी दिखाकर वाहनों को रोकने और राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया वीवो मोबाइल, 5 हजार रुपये नकद, चांदी का ब्रेसलेट और एक धारदार हथियार बरामद हुआ है।
रायपुर
मौसम का यू-टर्न : कहीं आंधी-बारिश का येलो अलर्ट तो कहीं उमस वाली गर्मी, जानें आपके जिले में कब पहुंचेगा मानसून
चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 12 से 15 जून के बीच मानसून के बस्तर मार्ग से प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।
दुर्ग
कार्रवाई : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, नागपुर से 8 आरोपी दबोचे गए
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह “सीबी क्रिकेट बज्ज” और “रुबीबेट” जैसे एप के जरिए अवैध सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने नागपुर में छापेमारी कर 8 अन्य आरोपियों को पकड़ा, जो आईडी मैनेजमेंट, डिपॉजिट और तकनीकी काम संभाल रहे थे।
फिल्मी स्टाइल में डकैती : गैस एजेंसी मैनेजर से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित डगनिया बाजार में शनिवार शाम गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू से ₹10 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार के पास पहुंचकर कैश से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी।
जगदलपुर (बस्तर)
पानी का संकट : प्रशासनिक दावों की खुली पोल, दिव्यांग महिला के घर सूखा पड़ा नल
बस्तर ब्लॉक के जामगुड़ा गांव की एक दिव्यांग महिला, जिसकी पेयजल समस्या पहले सुर्खियों में आई थी, आज भी पानी के लिए संघर्ष करने को मजबूर है। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने उसके घर के पास नल तो लगवा दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही जलापूर्ति बंद हो गई।
अर्थव्यवस्था
डॉलर का चक्रव्यूह : RBI के मिशन 75 बिलियन डॉलर से 100 के स्तर पर जाने की आशंकाएं ध्वस्त
रुपये में लगातार गिरावट को रोकने के लिए RBI ने कई बड़े नीतिगत कदम उठाए हैं, जिनमें सरकारी बॉन्ड बाजार में विदेशी निवेश की आसान पहुंच, NRI-OCI निवेश नियमों में ढील, FCNR-B जमा पर विशेष प्रोत्साहन और निर्यातकों के लिए विदेशी मुद्रा वापसी की समयसीमा कम करना शामिल है।
अर्थव्यवस्था
कच्चे तेल में लगी आग : ओपेक+ की आपात बैठक आज, क्या यूएई के जाने और होर्मुज संकट के बीच कागजी साबित होगा फैसला?
ईरान-अमेरिका संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति गंभीर संकट में फंस गई है। दुनिया की करीब 20% तेल-गैस सप्लाई प्रभावित होने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और महंगाई का दबाव बढ़ गया है। इस संकट से निपटने के लिए OPEC+ की आपातकालीन बैठक में उत्पादन बढ़ाने पर विचार हो रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि प्रस्तावित बढ़ोतरी वास्तविक कमी के मुकाबले बहुत कम होगी।
तकनीक
मीडिया क्रांति : Instagram ने लॉन्च किया Instagram Plus सब्सक्रिप्शन ₹99 से लेकर ₹450 तक के हो सकते हैं प्लान, मिलेंगे ये 7 धांसू फीचर्स!
Meta के स्वामित्व वाले Instagram ने नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान Instagram Plus लॉन्च कर दिया है। यह एक वैकल्पिक पेड सर्विस है, जिसमें Story Spotlight, Multiple Story Audiences, Story Extend, Super Hearts, Story Rewatch Insights, Search Viewer List और Story Preview जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए गए हैं।
राष्ट्रीय
आर-पार : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का महाप्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को मिला 5 दिन का अल्टीमेटम!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा प्रदर्शन किया। देशभर से पहुंचे छात्रों, अभिभावकों और युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग की। आंदोलन को उस समय और बल मिला जब पर्यावरणविद् Sonam Wangchuk ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया।
अर्थव्यवस्था
महंगाई का बड़ा झटका : रसोई गैस फिर ₹29 महंगी, कई शहरों में ₹1000 के पार निकला बजट!
घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो आज से देशभर में लागू हो गई है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में सिलेंडर ₹942, मुंबई में ₹941.50, कोलकाता में ₹968 और रायपुर में ₹1,013 का हो गया है। इससे पहले मार्च में भी ₹60 की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद तीन महीनों में कुल ₹89 प्रति सिलेंडर की वृद्धि दर्ज की गई है।
राज्य सरकार
दुग्ध क्रांति : 156 दुग्ध समितियों से किसानों को मिल रहा लाभ
महासमुंद जिले में पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय ग्रामीणों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत बनकर उभर रहा है। जिले से प्रतिदिन लगभग 34 हजार लीटर दूध का विक्रय देवभोग दुग्ध महासंघ और निजी डेयरियों के माध्यम से किया जा रहा है।