"आकर्षण का केंद्र" के लिए 124 परिणाम मिले
महासमुंद
साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की भेंटवार्ता आकाशवाणी पर, ‘मोर भुईयां’ में होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ी साहित्य और संस्कृति से जुड़े श्रोताओं के लिए खास अवसर आने वाला है। आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होने वाले छत्तीसगढ़ी समन्वित साहित्यिक कार्यक्रम ‘मोर भुईयां’ के अंतर्गत अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार महंत पोखन दास मानिकपुरी की विशेष ‘भेंटवार्ता’ का प्रसारण किया जाएगा।
राज्य सरकार
स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में दिखा पुलिस का शौर्य, घोड़ों के करतब और श्वानों का शानदार प्रदर्शन
रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस के घुड़सवार दल, महिला बैगपाइपर बैंड और डॉग स्क्वाड ने शानदार प्रदर्शन किया। घोड़ों के रोमांचक करतब, महिला बैंड की संगीतमय प्रस्तुति और प्रशिक्षित श्वानों द्वारा विस्फोटक व नारकोटिक सामग्री खोजने के प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
महासमुंद
विशाल तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा बागबाहरा
बागबाहरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विशाल तिरंगे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी इस यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया।
राज्य सरकार
रिमझिम बारिश में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रायगढ़
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय में रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में करीब 200 फीट लंबा विशाल तिरंगा लेकर नागरिक शहर की सड़कों पर निकले।
महासमुंद
बागबाहरा में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, भव्य आयोजन के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
पीले गमछे और पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे समाजजन, बाइक रैली और मादरी नृत्य ने बढ़ाया उत्साह; संस्कृति, परंपरा और सामाजिक अधिकारों पर हुई चर्चा
रायपुर संभाग
अमेंरी हाई स्कूल : रचनात्मक गतिविधि में बच्चों का हुनर आया सामने, रंग-बिरंगे फूलों से सजाया विद्यालय
शासकीय हाई स्कूल अमेंरी में माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने रचनात्मक गतिविधि के तहत रंग-बिरंगे कागजों से सुंदर फूल तैयार किए। इस दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक हुनर का प्रदर्शन किया, जिसे शिक्षकों और प्राचार्य ने सराहा।
रायपुर
रायपुर में ‘द लोकल मेकर्स मार्केट’ का समापन, कलाकारों ने दिखाई कला और संस्कृति की झलक
रायपुर में आयोजित ‘द लोकल मेकर्स मार्केट – एडिशन 2’ में देशभर के शिल्पकारों और कलाकारों ने अपनी कला, हस्तशिल्प और रचनात्मक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। तीन दिवसीय इस आयोजन में 70 से अधिक मेकर्स और 10 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया, जहां हैंडमेड उत्पाद, लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया।
रायपुर
राष्ट्रपति भवन में बस्तर की संस्कृति का सम्मान, प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत बना यादगार पल
राष्ट्रपति भवन में बस्तर से पहुंचे जनजातीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आत्मीय स्वागत कर शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट किए। इस दौरान कलाकारों ने बस्तर की लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं प्रतिनिधियों ने बदलते बस्तर, शांति और विकास के अनुभव साझा किए।
रायपुर
कला का उत्सव : देशभर की कला और संस्कृति का संगम, 31 जुलाई से शुरू होगा द लोकल मेकर्स मार्केट
31 जुलाई से 2 अगस्त तक द लोकल मेकर्स मार्केट – एडिशन II का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में देशभर के 70+ मेकर्स और 10+ कलाकार शामिल होंगे। यहां हस्तशिल्प, फैशन, ज्वेलरी, पॉटरी, फाइन आर्ट, लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, वर्कशॉप और संगीत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन का खास आकर्षण बस्तर पवेलियन होगा, जहां ढोकरा कला, रॉट आयरन शिल्प और जनजातीय कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
राज्य सरकार
नवा रायपुर का नंदनवन : जंगल सफारी बना पर्यटकों की पहली पसंद, हर साल बढ़ रही सैलानियों की संख्या
नवा रायपुर का नंदनवन जंगल सफारी वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां टाइगर, लायन, भालू और शाकाहारी सफारी के साथ दुर्लभ वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलता है। वर्ष 2025-26 में 3.24 लाख से अधिक पर्यटकों ने यहां भ्रमण किया।
रायपुर
प्रकृति की खूबसूरत तस्वीर : धरसींवा की गधीया आर्द्रभूमि बनी पक्षियों का ठिकाना, एक साथ नजर आईं दो बत्तख प्रजातियां
रायपुर जिले के धरसींवा स्थित गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग डक एक साथ नजर आईं। पक्षी प्रेमियों ने दोनों प्रजातियों को प्राकृतिक वातावरण में घूमते और भोजन तलाशते कैमरे में कैद किया। विशेषज्ञों के अनुसार, इन पक्षियों की मौजूदगी क्षेत्र की जैव विविधता और स्वस्थ आर्द्रभूमि का संकेत है।
राष्ट्रीय
जगन्नाथ रथयात्रा : अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा पूरे उल्लास के साथ शुरू हो गई है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। यात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संदेशों को दर्शाती खूबसूरत झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। सुरक्षा को लेकर प्रशासन इस बार बेहद सतर्क है। पिछले साल की अप्रिय घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं।