"युवा" के लिए 1112 परिणाम मिले
धमतरी
सुनहरा अवसर : धमतरी में शुरू हुई फ्री प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के सपनों को अब संसाधनों की कमी नहीं रोक पाएगी। जिला प्रशासन ने एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल करते हुए बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बीसीएस कॉलेज) में कार्यक्रम की शुरुआत की है।
राज्य सरकार
मार्गदर्शन : युवाओ के लिए बड़ा मौका, रोजगार माला में 425 पदों पर होगी भर्ती
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 30 जून 2026 को शासकीय आईटीआई लभराखुर्द में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी कंपनियां 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए कुल 425 पदों पर भर्ती करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा तथा साक्षात्कार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रहेगा।
बलौदाबाज़ार
जांच : युवा शिक्षिका का शव फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
बलौदाबाजार के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय व्यवसायिक शिक्षिका काजल ठाकुर का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्लैमर
नया दौर : बड़े शहरों की नकल छोड़, छोटे शहरों के युवाओं ने सेट किया अपना नया फैशन ट्रेंड
देश के कपड़ा बाजार और युवाओं के पहनावे में एक बड़ा बदलाव आया है। अब लोग महंगे या टाइट-फिटिंग कपड़ों के बजाय ढीले-ढाले (ओवरसाइज्ड) और आरामदायक कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेंड सिर्फ दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी तेजी से फैल चुका है। सोशल मीडिया (जैसे इंस्टाग्राम रील्स) के कारण यहाँ के युवा भी ग्लोबल फैशन से सीधे अपडेट हो रहे हैं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
व्यापक चर्चा : स्काउट्स-गाइड्स बैठक में संगठन विस्तार और युवा सशक्तिकरण पर बनी रणनीति
रायपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में युवा नेतृत्व विकास, संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का प्रतिनिधित्व जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह ने किया और जिले की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
राज्य सरकार
समापन समारोह : एआई को बताया विकास का इंजन, 5 युवा उद्यमियों का हुआ सम्मान
रायपुर में आयोजित समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के समापन समारोह में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने एआई को विकसित भारत 2047 का प्रमुख इंजन बताया। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है, जिसे आधुनिक तकनीक और कौशल से जोड़ना आवश्यक है।
राज्य सरकार
डिजिटल क्रांति : एआई कौशल रथ और नई तकनीकी शिक्षा से संवरेगा प्रदेश के युवाओं का भविष्य
मुख्य अतिथि का संदेश: उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग मानव कल्याण, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि AI चाहे जितनी उन्नत हो जाए, वह मानव बुद्धि, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का स्थान नहीं ले सकती।
कांग्रेस
महाघोटाले पर आर-पार : 17 जून से राहुल गांधी का देशव्यापी छात्र संवाद आंदोलन, कोटा से प्रयागराज तक गूंजेगी युवाओं की आवाज
NEET-UG और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक व धांधली के मुद्दे पर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi 17 जून से कोटा से छात्र सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे। इसके बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। कांग्रेस का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
रायपुर
इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन : हैदराबाद समिट में ₹9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
हैदराबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ को डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और सीमेंट समेत कई क्षेत्रों में ₹9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेशों से राज्य में लगभग 7,800 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : गांव-गांव पहुंची सुविधा, 1755 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले में लगाए गए 41 समाधान शिविरों के माध्यम से 1755 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। गांवों में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से युवाओं का समय और खर्च बचा है।
दुर्ग
हादसा : शिवनाथ नदी में समा गई युवा जिंदगी, दोस्तों के सामने डूबा 24 वर्षीय आशिन
दुर्ग जिले के रसमढ़ा-पिपरछेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में डूबने से केरल निवासी 24 वर्षीय आशिन ओ.एस. की मौत हो गई। भिलाई के इंडियन कॉफी हाउस में कार्यरत आशिन वीकली ऑफ पर दोस्तों के साथ घूमने गया था। तैरना जानने के बावजूद नदी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगने से वह गहरे पानी में चला गया।
ग्लैमर
जस्ट वाइब्स : 2026 में युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है ये 5 न्यू फैशन ट्रेंड्स
फैशन की दुनिया में 2026 का सबसे बड़ा मंत्र है—कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन। युवा अब टाइट और असहज कपड़ों की बजाय इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन, एथलीज़र, क्वाइट लग्जरी, कार्गो पैंट्स और जेंडर-फ्लुइड फैशन जैसे ट्रेंड्स को अपना रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर कॉलेज कैंपस तक ये स्टाइल्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।