"कारोबार" के लिए 978 परिणाम मिले
रायपुर
फैसला : शराब सिंडिकेट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, निरंजन दास को जमानत
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड IAS और पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को जमानत दे दी है। EOW के अनुसार, निरंजन दास कथित शराब सिंडिकेट का अहम हिस्सा था और आबकारी नीति, अधिकारियों की पोस्टिंग तथा शराब सप्लाई व्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। जांच एजेंसी ने उस पर 30 करोड़ रुपये से अधिक कमीशन लेने का आरोप लगाया है।
दुर्ग
बड़ी हेराफेरी : भरोसे का फायदा उठाकर हड़पे 38 लाख, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार
जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने 38 लाख रुपये के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी राजेश जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी गोयल ट्रेडर्स में एरिया सेल्स ऑफिसर था और बिक्री की रकम कंपनी खाते में जमा करने के बजाय निजी मकान निर्माण व अन्य खर्चों में इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2020 से 2022 के बीच करीब 26 महीनों तक उसने लगातार गबन किया।
बिलासपुर
कोयला हेराफेरी : कोयला घोटाले पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिपो संचालक समेत 5 जेल भेजे गए
बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने कोयला हेराफेरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोल डिपो संचालक, वाहन मालिक और तीन ट्रेलर चालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उच्च गुणवत्ता वाले जी-6 कोयले को रास्ते में निकालकर उसकी जगह निम्न गुणवत्ता वाला कोयला भरकर भारी मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।
रायपुर
भारत की नई रफ्तार : रायपुर से विशाखापट्टनम तक विकास का मेगा कॉरिडोर
रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो उद्योग, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को नई गति देगी। इस कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को विशाखापट्टनम पोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे निर्यात बढ़ेगा और किसानों, उद्योगों तथा स्थानीय व्यवसायों को बड़ा लाभ होगा।
मनोरंजन
कट्टालान : जंगल, अपराध और सर्वाइवल की डार्क कहानी ने बढ़ाया क्रेज
मलयालम पैन-इंडिया फिल्म कट्टालान रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की कहानी जंगल आधारित अंडरवर्ल्ड, अवैध शिकार और आइवरी माफिया की खतरनाक दुनिया पर आधारित है। एंटनी वर्गीज़ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रवि बसरूर का दमदार म्यूजिक और इंटरनेशनल लेवल एक्शन फिल्म को खास बना रहे हैं। 28 मई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म मलयालम सिनेमा की अगली बड़ी पैन-इंडिया एक्शन फिल्म मानी जा रही है।
गरियाबंद
खुलासा : सब्जी के कैरेट में छिपाकर ले जा रहे थे 130 किलो गांजा, देवभोग पुलिस ने पकड़ा बड़ा खेप
देवभोग पुलिस ने गरियाबंद जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान 130 किलो गांजा जब्त किया। तस्करों ने गांजे को सब्जी के कैरेटों के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर निवासी आरोपी राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गरियाबंद
गांजा तस्करी : देवभोग पुलिस ने 66 वर्षीय बुजुर्ग को लाल ट्रॉली बैग के साथ दबोचा, 3 लाख का माल जब्त
गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस ने ओडिशा सीमा से छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी कर रहे 66 वर्षीय बुजुर्ग सुरेन्द्र कुमार राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है। पुलिस अब इस मामले में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की जांच कर रही है।
कोरबा
हादसा : बाइक और चारपहिया वाहन की जोरदार टक्कर, व्यापारी हायर सेंटर रेफर
कटघोरा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह बाइक और चारपहिया वाहन की जोरदार भिड़ंत में स्थानीय कारोबारी दीपक अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है, हालांकि अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
दुर्ग
बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय नशा तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार
दुर्ग के थाना पदमनाभपुर पुलिस ने बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी अंतर्राज्यीय नशा तस्कर महेंद्र बिश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा और 1500 रुपये नगद बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.84 लाख रुपये बताई गई है।
जांजगीर-चांपा
रंजिश में खून : घर में घुसकर आयुष कश्यप की हत्या, 29 दिन बाद पुलिस ने खोली सुपारी किलिंग की परतें
जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में हुए 19 वर्षीय आयुष कश्यप की हत्या का पुलिस ने 29 दिन बाद खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या रेत खनन और परिवहन कारोबार में प्रतिस्पर्धा और रंजिश के चलते सुपारी देकर कराई गई थी। आरोपियों ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिसमें आयुष की मौत हो गई और उसका छोटा भाई घायल हो गया।
गरियाबंद
पुलिस कार्यवाही : गरियाबंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो अवैध गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मारुति सुजुकी इक्को वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत करीब 20 लाख 8 हजार रुपए बताई गई है।
कार्रवाई : अवैध उत्खनन परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 हाइवा वाहन जब्त
अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान में रेत और गिट्टी से भरे वाहनों को बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते पकड़ा गया। प्रशासन ने भविष्य में अवैध गतिविधियों पर एफआईआर सहित सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।