"महंगाई" के लिए 149 परिणाम मिले
शेयर बाजार
पश्चिम एशिया के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी 133 अंक फिसला
घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक संकेतों और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली से बाजार पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दबाव में रहा। बीएसई सेंसेक्स 492.70 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ।
रायपुर संभाग
भाजपा की हार पर कांग्रेस का तंज, डहरिया बोले- अब विज्ञापन नहीं काम बोलेगा
बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब बड़े दावों के बजाय जमीनी काम का हिसाब मांग रही है।
महासमुंद
पेंशनर्स एसोसिएशन बैठक में लंबित मांगों, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बेमचा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष रामकुमार साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और पेंशनरों की लंबित मांगों, महंगाई राहत भुगतान तथा 59 माह के पेंशन एरियर्स को लेकर हुई सरकारी चर्चा की जानकारी साझा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सक्रिय भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
रायपुर संभाग
महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस आक्रामक, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गरियाबंद में भाजपा सरकार पर बढ़ते बिजली बिल, महंगाई और जनहित के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने 400 यूनिट तक बिजली बिल में राहत देने की मांग करते हुए प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की बात कही। बैज ने कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का जिक्र करते हुए दावा किया कि 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
महासमुंद
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, 2 अक्टूबर को सीएम हाउस घेराव की तैयारी
स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता अगले दो महीने तक घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे और बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें जुटाएंगे। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी भी शुरू कर दी है।
बिलासपुर
हाईकोर्ट का फैसला : रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशनरों को मिलेगा 32 महीने का एरियर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए 1 जनवरी 2006 से 31 अगस्त 2008 तक के 32 महीने का पेंशन एरियर देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुराने पेंशनरों को लाभ से वंचित करने वाले शासन के परिपत्र को भेदभावपूर्ण बताते हुए रद्द कर दिया और राज्य सरकार को 120 दिनों के भीतर एरियर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिक्षा
सुनहरा मौका : IIT धनबाद में असिस्टेंट प्रोफेसर के 30 पदों पर भर्ती, बिना NET भी कर सकते हैं आवेदन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) धनबाद ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I और ग्रेड-II के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 17 विभागों में होने वाली इस भर्ती के लिए UGC NET/CSIR NET अनिवार्य नहीं है। योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹2.11 लाख प्रतिमाह तक वेतन और अन्य आकर्षक सुविधाएं मिलेंगी।
रायपुर संभाग
राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन : लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन में शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की गई है।
विदेश
महायुद्ध के मुहाने पर दुनिया : ईरान ने बंद की होर्मुज जलसंधि, अमेरिकी सेना की जवाबी कार्रवाई से दहले कई शहर
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के कई शहरों में धमाकों की खबर है। तेल आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट का खतरा बढ़ गया है।
राष्ट्रीय
अहम बैठक : 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया तेज, जुलाई में होंगी दो बड़ी बैठकें
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत जरूरी खबर सामने आई है। इस समय सरकारी कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी और नए वेतन आयोग को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच काम कर रहे 8वें वेतन आयोग ने अपनी एक बहुत ही महत्वपूर्ण तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
अर्थव्यवस्था
बड़ी राहत के संकेत : क्या वाकई सस्ते होने वाले हैं पेट्रोल-डीजल? जानिए केंद्रीय मंत्री का पूरा बयान
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत के संकेत दिए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा जल्द भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।
अर्थव्यवस्था
बड़ी राहत : आज से ₹5 तक सस्ता हुआ पेट्रोल, इस बड़ी कंपनी ने घटाए दाम
महंगाई के बीच आम लोगों को राहत देते हुए नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई कीमतें देशभर के 7,000 से अधिक नायरा पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने अपने ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।