"लापता" के लिए 141 परिणाम मिले
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जुटा रही मृतक की जानकारी
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव के हिस्से करीब 100 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रायपुर संभाग
मौत का कारण बना रहस्य : फिंगेश्वर के सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, पहचान में जुटी पुलिस
महासमुंद-राजिम मार्ग के सरगी नाला में मंगलवार को एक युवक का पुराना और सड़ा-गला शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के साथ मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
झाड़ियों में मिला शव : पति-पत्नी विवाद के बाद महिला की मौत, हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
रायगढ़ के धरमजयगढ़ में 48 वर्षीय महिला राजकुमारी चौहान का शव झाड़ियों में संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद से महिला का पति लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
कोरबा
मातम : मां के पास खेल रहा बच्चा हुआ गायब, थकान में मां को लगी नींद, अगले दिन मिला शव
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बालको थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम केशव का शव ढेंगुरनाला पुल के नीचे मिला। बताया जा रहा है कि माता-पिता काम पर गए थे, जहां मां को नींद लगने के दौरान बच्चा खेलते-खेलते गायब हो गया था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
रायपुर संभाग
मिसाल : गोबरा नवापारा में भावुक कर देने वाली घटना, बच्चों को बचाने वाला युवक नहीं लौटा
गोबरा नवापारा के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों को बचाने के दौरान डूबे युवक प्रदीप कश्यप का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। प्रदीप ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला था, लेकिन तेज बहाव में खुद लापता हो गए थे। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की तलाश के बाद शव नदी किनारे मिला।
राष्ट्रीय
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा : समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार!
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बड़ा समुद्री हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। वहीं, हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने भी घटना की पुष्टि की है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।
दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
रायगढ़
फैसला : नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
रायगढ़ में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 7 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पीड़िता को बिहार से बरामद किया गया था, जहां आरोपी उसे अपने साथ ले गया था।
अन्य
बरुईपुर रेप केस : मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर, सयानी घोष को झेलना पड़ा जनता का गुस्सा
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में रेप पीड़िता के घर पहुंचीं जादवपुर सांसद सयानी घोष को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।
राष्ट्रीय
लैंडस्लाइड : वायनाड में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई लोग, 1 की मौत
लगातार बारिश के बीच सुरंग परियोजना के निर्माण स्थल पर हादसा। राहत और बचाव अभियान जारी, लापता लोगों की तलाश तेज।
राष्ट्रीय
सनसनी : शादी से बचने के लिए प्रेमी बना हैवान, 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर राजस्थान में दफनाया शव
मुरैना जिले में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला अब हत्या में बदल गया है। करीब तीन महीने तक चली पुलिस जांच के बाद इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार किशोरी की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। आरोपी ने पहले गला घोंटकर उसकी हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को राजस्थान के दौसा जिले में रेलवे ट्रैक के पास बने एक गहरे टैंक में दफना दिया।
फिल्में
जांच समिति गठित : रिलीज के 48 घंटे में हटाई गई सतलुज, केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ZEE5 से हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने इसके कंटेंट की जांच के लिए हाई लेवल अंतर-विभागीय समिति का गठन किया है। समिति फिल्म की सामग्री की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई और स्ट्रीमिंग पर फैसला लिया जाएगा।
महासमुंद
परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेडाभा में लापता बेटे की जानकारी लेने पहुंचे दंपती के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।