"तकनीक" के लिए 1466 परिणाम मिले
दुर्ग
कार्रवाई : खजाना मिलने का झांसा देकर ठगते थे लोग, 5 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने नकली सोने के बिस्किट और सिक्के बेचकर लोगों को ठगने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन में दबे खजाने और पुराने हंडे में मिले सोने की झूठी कहानी सुनाकर लोगों को सस्ते दाम में सोना बेचने का लालच देते थे।
विदेश
हेलीकॉप्टर क्रैश : PoK में सुलगती हिंसा के बीच पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हादसा, 21 सैनिकों की मौत
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (PoK) के मुज़फ़्फ़राबाद के पास पाकिस्तानी सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 21 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ISPR ने हादसे का कारण टेक-ऑफ के दौरान आई तकनीकी खराबी बताया है और मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी गठित किया है।
रायपुर
बड़ा खुलासा : 4 वर्षीय मासूम की हत्या का 7 माह बाद खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम मयंक मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने लगभग 7 माह बाद खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 10 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।
रक्षा
भारतीय सेना : लद्दाख में दमदार प्रदर्शन के बाद K9 वज्र पर सेना का बढ़ा भरोसा
भारतीय सेना करीब 23,000 करोड़ रुपये की लागत से 300 नई K9 वज्र-टी स्वचालित तोपें खरीदने की तैयारी कर रही है। लद्दाख में सफल प्रदर्शन के बाद सेना का इस प्रणाली पर भरोसा बढ़ा है। नई तोपों की तैनाती से चीन और पाकिस्तान सीमा पर सेना की लंबी दूरी की मारक क्षमता और जवाबी कार्रवाई की शक्ति में बड़ा इजाफा हो सकता है। साथ ही यह परियोजना मेक इन इंडिया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी नई गति देगी।
सक्ती
खुलासा : पति–पत्नी की हत्या में 3 गिरफ्तार, लूट का सराफा भी आरोपी
छत्तीसगढ़ के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुए पति-पत्नी हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 2-3 जून 2026 की रात घर में सो रहे दंपती की लोहे की रॉड से हत्या कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिए गए थे।
विदेश
बढ़ते कदम : यानचेंग में जुटे वैश्विक दिग्गज, सिल्क रोड मैरीटाइम ने व्यापार में रचा नया इतिहास
पूर्वी चीन के तटीय शहर यानचेंग में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी वैश्विक व्यापार और समुद्री लॉजिस्टिक्स के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग (NDRC) के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग केंद्र द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में दुनिया भर के सरकारी अधिकारियों, बंदरगाह नीति-निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
सेहत
मलेरिया परजीवी : काबू पाने की दिशा में वैज्ञानिकों को मिली नई सफलता
मलेरिया अनुसंधान में नई तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। माइक्रोफिजियोलॉजिकल सिस्टम और स्टेम सेल आधारित मॉडल्स की मदद से वैज्ञानिक अब मानव शरीर में प्लाज्मोडियम परजीवी के व्यवहार को अधिक सटीकता से समझ पा रहे हैं। इन तकनीकों से नई दवाओं और प्रभावी वैक्सीन के विकास की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है, जिससे दुनिया भर में मलेरिया के खिलाफ चल रही लड़ाई को नई ताकत मिल सकती है।
धमतरी
बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्करी में नगर सैनिक गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क उजागर करने की जांच तेज
धमतरी पुलिस ने एनडीपीएस मामले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक नगर सैनिक महेश सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अप्रैल 2026 में दर्ज इस मामले में पहले ही पति-पत्नी को 1.660 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा जा चुका था। पुलिस जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चला रही है।
खेल
लहराया परचम : भारतीय टेनिस स्टार श्रीराम बालाजी ने रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
भारतीय टेनिस स्टार N. Sriram Balaji ने फ्रेंच ओपन 2026 में ब्राजील के Marcelo Demoliner के साथ पुरुष युगल में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। 36 वर्षीय बालाजी का मानना है कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण मानसिक मजबूती और बेहतर रणनीतिक सोच है।
दुर्ग
सनसनी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
भिलाई के नेहरू नगर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात सेक्टर-7 निवासी 55 वर्षीय बृजेश सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा और बुधवार सुबह परिजनों को सौंप दिया।
सेहत
एमआरआई : पीठ और जोड़ों का दर्द कब बन जाता है गंभीर समस्या
पीठ और जोड़ों का दर्द आज आम समस्या बन चुका है, लेकिन यदि दर्द लंबे समय तक बना रहे, शरीर के अन्य हिस्सों तक फैलने लगे, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो या चोट के बाद लगातार तकलीफ बनी रहे, तो डॉक्टर MRI जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। यह जांच दर्द के वास्तविक कारण का पता लगाने में मदद करती है और समय पर उपचार शुरू करने का अवसर देती है।
विदेश
स्वचालित ड्रोन : बिना चालक वाली ड्रोन बोट ने बचाई अमेरिकी सैनिकों की जान
ओमान के तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी सेना के AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के दो क्रू सदस्यों को अमेरिकी नौसेना के एक मानवरहित समुद्री ड्रोन ने सुरक्षित बचा लिया। सैन्य इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी बिना चालक वाली नौका का उपयोग सीधे सर्च एंड रेस्क्यू मिशन में किया गया। अमेरिकी नौसेना की टास्क फोर्स 59 द्वारा संचालित इस अभियान को AI और ड्रोन तकनीक की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।