"युवा" के लिए 1118 परिणाम मिले
मनोरंजन
पत्रलेखा और मानवी : हीर सारा और पुडुचेरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
पत्रलेखा और मानवी गागरू अभिनीत फिल्म ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म दो अलग सोच वाली लड़कियों की कहानी दिखाती है, जो जिंदगी की उलझनों से दूर सोलो ट्रिप पर पुडुचेरी निकलती हैं। ट्रेलर में दोस्ती, आत्म-खोज, भावनात्मक संघर्ष और जिंदगी को नए नजरिए से देखने की खूबसूरत यात्रा दिखाई गई है। यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धर्म
आध्यात्मिक चेतना : शिव कथा से लेकर मेडिटेशन शिविर तक, आध्यात्मिक रंग में रंगा तुमगांव
तुमगांव में आयोजित सात दिवसीय “श्री शिव कथा ज्ञान यज्ञ” के सफल समापन के बाद अब क्षेत्र में सात दिवसीय “राजयोग एवं मेडिटेशन शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। डोम शेड भाटापारा में चल रहे इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर राजयोग, ध्यान, आत्मचिंतन और मानसिक शांति का लाभ ले रहे हैं। ब्रह्माकुमारी सुषमा दीदी द्वारा आयोजित शिविर और “विश्व नवनिर्माण चित्र प्रदर्शनी” के माध्यम से आत्मज्ञान, सकारात्मक जीवनशैली और संस्कारों का संदेश दिया जा रहा है। इससे पहले योगशक्ति आस्था दीदी की शिव महापुराण कथा ने पूरे तुमगांव को शिवभक्ति में सराबोर कर दिया था। आयोजन में धार्मिक झांकियां, भक्ति संगीत, शिव महाआरती और प्रसादी वितरण भी आकर्षण का केंद्र रहे।
धर्म
चार महापुराण कथा : महोत्सव में माता दुर्गा के दिव्य स्वरूपों का हुआ भावपूर्ण वर्णन
रायपुर के लाखे नगर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में चल रहे 35 दिवसीय “चार महापुराण कथा महोत्सव” के तीसरे दिन श्रीमद् देवी भागवत कथा में माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक ने आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, करुणा और धर्म रक्षा का प्रतीक बताते हुए उनके नौ स्वरूपों का आध्यात्मिक महत्व समझाया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा मंदिर परिसर भक्ति, भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है।
खेल
प्रदेश का गौरव : ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया भारत का मान, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीते
राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और कांस्य पदक जीते। उन्होंने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो वजन उठाकर कुल 194 किलो का प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए इसे प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
मिशन मोड प्लान : एआई, खेल, पर्यटन और स्टार्टअप पर फोकस, सरकार ने बनाई नई रणनीति
छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुसार AI, खेल, पर्यटन, अधोसंरचना और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में तेज और लक्षित विकास के लिए योजनाओं को मिशन मोड में संचालित करेगी। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों ने अपने मिशनों की कार्ययोजना प्रस्तुत की। सरकार युवाओं को एआई, खेल और उद्यमिता से जोड़ते हुए रोजगार और विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने पर फोकस कर रही है।
खेल
क्रिकेट को झटका : स्टार ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने रेड-बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट क्लास यानी रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय डॉसन अब व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर पूरा ध्यान देंगे और हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए टी20 और वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। अपने शानदार फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 218 मैचों में 10,828 रन बनाए और 380 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनके बल्ले से 18 शतक और 56 अर्धशतक निकले। इंग्लैंड के लिए चार टेस्ट मैच खेलने वाले डॉसन ने भारत के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में नाबाद 66 रन की यादगार पारी भी खेली थी। डॉसन ने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन व्हाइट-बॉल क्रिकेट में करियर लंबा करने के लिए यह सही समय है।
खेल
रायपुर में विराट तूफान : कोहली के शतक से आरसीबी ने केकेआर को रौंदा, पॉइंट्स टेबल के शिखर पर जमाया कब्जा
Royal Challengers Bengaluru ने आईपीएल 2026 के मैच नंबर 57 में Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 192/4 रन बनाए, जिसमें Angkrish Raghuvanshi ने शानदार अर्धशतक लगाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए Virat Kohli ने जबरदस्त वापसी करते हुए सिर्फ 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए और आरसीबी को 5 गेंद शेष रहते जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गई और उसकी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत हो गई।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर
छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने सबसे अहम कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल किया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, अमर अग्रवाल और लता उसेंडी जैसे नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम और रेणुका सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं को बाहर कर दिया गया। भाजपा इसे संगठन की नियमित प्रक्रिया बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसे गुटबाजी और अंदरूनी कलह का संकेत बताया है।
यात्रा
जहां प्रकृति बोल रही : छत्तीसगढ़ के कश्मीर में पर्यटकों को स्पर्श कर रहे बादल, फिज़ां में मधुर संगीत घोल रही हवाएं
चैतुरगढ़ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की पहाड़ियों पर स्थित एक ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत किला है, जिसे “छत्तीसगढ़ का कश्मीर” कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 3000 फीट ऊंचाई पर बसे इस किले तक पहुंचने का सफर घने जंगलों, घुमावदार रास्तों और मनमोहक वादियों से होकर गुजरता है। कलचुरी राजाओं द्वारा निर्मित यह किला अपनी सामरिक मजबूती और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।
सेहत
अनियमित खानपान : बढ़ रहीं बीमारियां, हेल्दी डाइट अपनाने की सलाह
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का डेली फूड रूटीन तेजी से बिगड़ रहा है। देर रात खाना, सुबह नाश्ता छोड़ना, जंक फूड का अधिक सेवन और पर्याप्त पानी नहीं पीने जैसी आदतें लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अनियमित खानपान की वजह से मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और पेट संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह पौष्टिक नाश्ता, संतुलित दोपहर का भोजन और रात में हल्का खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों ने लोगों को जंक फूड कम खाने, पर्याप्त पानी पीने, नियमित व्यायाम करने और घर का बना भोजन प्राथमिकता देने की सलाह दी है।
प्रशासनिक फैसला : CGPSC ने सहायक संचालक योजना के 21 पदों का अंतिम चयन परिणाम किए जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। यह राज्य गठन के बाद पहली बार है जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में इस पद पर नियमित भर्ती पूरी हुई है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत : पीएलएफएस 2025 में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, बेरोजगारी घटी
पीएलएफएस 2025 के अनुसार छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर घटकर 2.3% हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। यह सुधार राज्य की मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि-आधारित गतिविधियों, वनोपज खरीदी, स्व-सहायता समूहों, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं का परिणाम माना जा रहा है। नई औद्योगिक नीति और बढ़ते निवेश से रोजगार के नए अवसर भी बने