"सियासत" के लिए 145 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
संवेदनहीनता की हद : सड़क हादसे के बाद दो घंटे तड़पता रहा घायल, मदद के बजाय शव पर शुरू हो गई राजनीति
शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति करीब दो घंटे तक सड़क किनारे मदद का इंतजार करता रहा। समय पर एंबुलेंस और पुलिस नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। इलाज में देरी के कारण घायल जगदीश जोशी की मौत हो गई।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : थमा प्रचार का शोर, अखिलेश के हैंडशेक से बदला चुनावी समीकरण
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव के इस फैसले से चुनावी समीकरण बदल गए हैं। बसपा के चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद कांग्रेस को नए समर्थन से उम्मीदें बढ़ी हैं।
राष्ट्रीय
सरकार को दी चेतावनी : इस्तीफे के बाद CJP ने वापस लिया आंदोलन, लेकिन अगर FIR रद्द नहीं हुईं, तो फिर उतरेंगे सड़कों पर
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया है। पार्टी ने बताया कि सरकार ने बिहार और असम में छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने का भरोसा दिया है, हालांकि सभी राज्यों में कार्रवाई पूरी होने तक पार्टी नजर बनाए रखेगी।
रायपुर
महाआंदोलन : स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, रोजगार सुरक्षा को लेकर सरकार घिरी
स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन तेज हो गया है। राजधानी रायपुर में मीटर रीडरों ने सीएसईबी मुख्यालय का घेराव किया, जबकि कांग्रेस ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। मीटर रीडरों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उनका रोजगार खतरे में है। उन्होंने वैकल्पिक रोजगार, लंबित मानदेय का भुगतान और पूरे प्रदेश में समान कार्य व भुगतान नीति लागू करने की मांग की है।
रायपुर
प्रदर्शन विवाद : भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर हमला, लगाए गंभीर आरोप
रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन विवाद के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले का दावा करते हुए एफआईआर को लेकर सवाल उठाए। वहीं पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
कारोबारी पर शिकंजा : फर्जी दस्तावेज से कंपनी कब्जाने का आरोप, महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
कटनी से भाजपा विधायक संजय पाठक के पारिवारिक बिजनेस समूह से जुड़े कथित 1000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में कारोबारी महेंद्र गोयनका को कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज, कंपनी लेनदेन और अन्य आरोपों की जांच कर रही है।
चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव : पटना में बड़ा उलटफेर, BJP में शामिल हुए कई नेता
बिहार की राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले एक बहुत बड़ा राजनैतिक फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने पटना में एक विशाल मिलन समारोह आयोजित करके विपक्ष को एक बड़ा रणनीतिक संदेश दिया है।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : ऐन वक्त पर बदला सियासी समीकरण, टिकट कटने के बाद मुस्कुराकर बोले नरोत्तम मिश्रा-अब किनारे पर बना लो घर
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के फैसले को सर्वोपरि बताते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का ऐलान किया है।
अन्य
महाराष्ट्र की राजनीति : मुख्यमंत्री फडणवीस का धन्यवाद और शिंदे के केबिन में विधायकों से मुलाकात, जानिए क्या पक रहा है पवार की पार्टी में
हाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के एक ताजा बयान और उनकी कुछ गुप्त मुलाकातों ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल पैदा कर दी है
अन्य
तृणमूल में बड़ी बगावत : ममता की सबसे भरोसेमंद चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा झटका लगा है। उनकी करीबी सहयोगी और वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी पहले से ही अंदरूनी असंतोष और नेताओं के पलायन से जूझ रही है।
रायपुर संभाग
ग्रामीणों का दर्द : बेघर होने पर मां ने पूछा-कहां ले जाएं बच्चे, मलबे पर बैठकर रोते रहे लोग
राजधानी रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए प्रशासन ने करीब 80 घरों को ध्वस्त कर दिया। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि बारिश के मौसम में बेघर नहीं करने का आश्वासन देने के बावजूद अगले ही दिन बुलडोजर चला दिया गया।
राष्ट्रीय
उठी मांग : मोदी-शहबाज से शांति वार्ता की अपील, भारत-पाकिस्तान के 117 बड़े नाम आए एक मंच पर
भारत और पाकिस्तान की 117 जानी-मानी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच बातचीत बहाल करने की अपील की है। पत्र में वीजा सेवाएं, सीधी उड़ानें, व्यापार, अटारी-वाघा बॉर्डर और श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग की गई है।