"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
महासमुंद
बसना में नई पहल : सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया जगदम्बा बस्तर एण्ड रेजिन आर्ट्स का उद्घाटन
बसना में जगदम्बा बस्तर एण्ड रेजिन आर्ट्स का भव्य शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया। समारोह में कई गणमान्य अतिथियों ने बस्तर की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की कला और संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान और संस्थान की सफलता की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
रायपुर
नीट विवाद : धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर गजेंद्र यादव ने जताई असहमति
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। उन्होंने पूरे मामले की जांच पूरी होने तक निर्णय पर पुनर्विचार करने और देशहित में इस्तीफा वापस लेने की अपील की।
रायपुर संभाग
पेपर लीक विवाद : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं और लोकतंत्र की जीत - डॉ. शिवकुमार डहरिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने युवाओं के अधिकारों के लिए अपना संघर्ष जारी रखने की बात भी दोहराई।
रायपुर संभाग
राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन : लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन में शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की गई है।
सूरजपुर
सूरजपुर में रिश्तों का कत्ल : नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से ली जान, तीन बच्चों ने भागकर बचाई जान
सूरजपुर के सतपता गांव में नशे की हालत में एक पति ने पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी की कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से हत्या कर दी। घटना के दौरान तीन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कोरबा
भीषण आग : इंडस्ट्रियल एरिया की कार्बन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भयानक आग, राहत कार्य जारी
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई।बॉयलर ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में लगातार कई धमाके हुए। आग ने पूरे कारखाने को चपेट में ले लिया और चारों तरफ जहरीला धुआं फैल गया।मजदूरों की स्थिति हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 35 से 40 मजदूर मौजूद थे। कई मजदूरों के झुलसने और हताहत होने की आशंका है (आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है
कोरबा
हादसा : कार्बन फैक्ट्री के बॉयलर में भीषण धमाका, आग की चपेट में पूरा कारखाना, कई मजदूरों के झुलसने की खबर
कोरबा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री के बॉयलर में धमाका, जिससे पूरे परिसर में भीषण आग लग गई ब्लास्ट के बाद कई धमाके हुए, कारखाने से जहरीला धुआं और ऊंची लपटें उठने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त अंदर 35 से 40 मजदूर मौजूद थे, जिनमें से कई लोगों के झुलसने की खबर है।
बिलासपुर
शराब घोटाला : ओवरटाइम स्कैम में चार आरोपियों को हाईकोर्ट से नियमित जमानत
शराब घोटाला मामले से जुड़े कथित ओवरटाइम स्कैम में हाईकोर्ट ने संजीव जैन, राजीव द्विवेदी समेत चार आरोपियों को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने 10-10 लाख रुपये के निजी मुचलके और दो सक्षम जमानतदारों की शर्त पर रिहाई का आदेश दिया।
रायपुर
CGPSC घोटाला : ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार
CGPSC भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी उन्हें विशेष अदालत में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है। ED अब भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल की जांच कर रही है, जबकि इस मामले की जांच पहले से CBI कर रही है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक पूर्व सरपंच ने अपनी दूसरी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया। छह दिन बाद बदबू फैलने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सूरजपुर
खूनी वारदात : सूरजपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
सूरजपुर के प्रतापपुर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों की बेरहमी से पिटाई में घायल युवक हरिनंदन राजवाड़े की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
विदाई समारोह मातम में बदला : कार्यक्रम में गाना गाने के दौरान प्रोफेसर को हार्ट अटैक आने से मौत
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गाना गाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और बाथरूम में बेहोश मिलने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।