"छत्तीसगढ़" के लिए 2475 परिणाम मिले
रायगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई
रायगढ़ जिले में 14 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में भूपदेवपुर थाना पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
दुर्ग
राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार
दुर्ग जिले में सरकारी राशन वितरण प्रणाली में बड़ी अनियमितता सामने आई है। जांच में ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच 1007.51 क्विंटल चावल का अंतर मिला। मामले में उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस और खाद्य विभाग सरकारी चावल की कथित हेराफेरी और कालाबाजारी की जांच में जुटे हैं।
रायपुर
विवाद : एक्सप्रेस-वे की तस्वीरों पर बवाल, गुणवत्ता को लेकर घमासान
करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रायपुर–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन से पहले कथित दरारों की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर NHAI की कार्यशैली और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
रायपुर
पेपर लीक पर बड़ा ऐलान : NEET विवाद के बीच पीएम मोदी का संदेश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट, नए कानून और परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने की घोषणा की।
सूरजपुर
SECL सर्वे का विरोध पड़ा भारी : मदननगर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच खूनी झड़प, SDOP समेत कई जवान घायल
सूरजपुर के मदननगर गांव में SECL के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण सर्वे का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। सर्वे के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प हिंसक हो गई, जिसमें SDOP सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि फिलहाल सर्वे कार्य रोक दिया गया है।
महासमुंद
महापुरुषों को नमन : कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा में याद किया आज़ाद, तिलक और बिसाहूदास महंत को
महासमुंद में शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व. बिसाहूदास महंत की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महापुरुषों के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
महासमुंद
कांग्रेस का प्रदर्शन : राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर उतरी ग्रामीण कांग्रेस, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
महासमुंद के कॉलेज चौक मचेवा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महासमुंद ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं पर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लोकतंत्र विरोधी बताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा अनियमितताओं पर संसद में चर्चा तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की।
जगदलपुर (बस्तर)
बस्तर में ACB की कार्रवाई : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
बस्तर के कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को ACB ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह जब्त ट्रैक्टर के दस्तावेज लौटाने और वाहन को सुपुर्दनामे पर छोड़ने के बदले पैसे मांग रही थीं। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
महासमुंद में कांग्रेस ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई तथा परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं ने छात्र हितों की रक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।
रायपुर
खुलासा : CA ऑफिस में चोरी का राज खुला, दो आरोपी पकड़े गए
रायपुर के सी.ए. तारवानी एंड एसोसिएट ऑफिस में हुई 7.80 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि ऑफिस का पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते ने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
बिलासपुर
बारिश बनी आफत : बिलासपुर में मिट्टी धंसने से हाईवे पर लगा जाम
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार बारिश के कारण बिलासपुर संभाग में हालात बिगड़ गए हैं। कई इलाकों में जलभराव से घरों में पानी घुस गया, वहीं NH-49 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मिट्टी धंसने से यातायात प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
दुर्ग
दुर्ग पुलिस की नई पहल : दुर्ग में FIR प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल, शिकायतकर्ता और विवेचक दोनों करेंगे ई-साइन
दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ में डिजिटल एफआईआर व्यवस्था लागू करने वाला पहला जिला बन गया है। अब एफआईआर दर्ज करते समय विवेचक के साथ शिकायतकर्ता भी ई-साइन करेगा। इस नई व्यवस्था से एफआईआर प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और पारदर्शी होगी। डिजिटल सिस्टम से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, कागज की खपत कम करने और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं देने में मदद मिलेगी।