"तकनीक" के लिए 1471 परिणाम मिले
धमतरी
पुलिस सख्त : शीतला मंदिर चोरी कांड के बाद धमतरी पुलिस अलर्ट मोड में, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग
धमतरी जिले में कुरुद और भखारा क्षेत्र के शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि गश्त और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
रायपुर
शिक्षा के लिए बढ़ते कदम : एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को सौंपे 30 कंप्यूटर सिस्टम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्मृति पुस्तकालय योजना’ के तहत एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को 30 कंप्यूटर सिस्टम दान किए। इस पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। योजना के अंतर्गत अब तक 13,500 से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं।
रायपुर
आयोजन : IGKV में 250 से अधिक किस्मों के साथ तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल 29 मई से
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय भव्य आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश की 250 से अधिक आम किस्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें मियाजाकी और नूरजहां जैसे दुर्लभ आम मुख्य आकर्षण रहेंगे। महोत्सव में किसानों की अन्य फसलों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही बच्चों और विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस, क्विज और सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय आम से बने व्यंजनों का लाइव प्रदर्शन करेंगी।
राष्ट्रीय
संबंध : भारत-कनाडा रिश्तों में फिर तनाव, भारतीय दूत ने आरोपों को बताया झूठा
भारत-कनाडा व्यापार समझौते की बातचीत के बीच खालिस्तान और निज्जर हत्या मामला फिर चर्चा में है। भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश पटनायक ने भारत सरकार पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे दावे वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं। दूसरी ओर दोनों देश व्यापार समझौते और द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
बिलासपुर
दरिंदगी : 10 साल की मासूम से दुष्कर्म कर जंगलों में छिपा दरिंदा, पुलिस ने ड्रोन से ढूंढकर दबोचा
घटना और आरोपी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (बेलगहना चौकी क्षेत्र) में 20 वर्षीय आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ ने एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची को बाइक पर घुमाने का लालच देकर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस एक्शन और तकनीक: वारदात के बाद आरोपी सक्तीबहरा के बेहद घने जंगलों में भाग गया था।
रायपुर
डिजिटल सुधार : 1 जून 2026 से ई-ऑफिस अनिवार्य, अब हार्ड कॉपी फाइलों पर पूरी तरह रोक
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को डिजिटल बनाने के लिए 1 जून 2026 से सभी विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। इसके तहत अब मंत्रालय और सरकारी दफ्तरों में हार्ड कॉपी फाइलें स्वीकार नहीं की जाएंगी और सभी कार्य केवल ई-फाइलों के माध्यम से किए जाएंगे। इस कदम का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाना, फाइलों के निपटारे में तेजी लाना और लंबित मामलों को कम करना है।
विदेश
अमेरिका : NASA का ऐतिहासिक मिशन, चांद पर होगा स्थायी ठिकाना
NASA ने चांद पर स्थायी लूनर बेस बनाने की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। एजेंसी इस साल तीन मिशन लॉन्च करेगी, जिनके जरिए चांद पर भविष्य के बेस के लिए जरूरी तकनीक और संसाधन पहुंचाए जाएंगे। इस मिशन को अमेरिका और चीन के बीच नई स्पेस रेस के रूप में भी देखा जा रहा है।
रायगढ़
वन मंडल में हाहाकार : 17 दिनों में 3 हाथी शावकों की मौत से हड़कंप, हाईटेक सर्विलांस और थर्मल ड्रोन से छावनी में बदला जंगल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में 17 दिनों के भीतर तीन हाथी शावकों की रहस्यमयी मौत से वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हाथियों की सुरक्षा के लिए 3 थर्मल ड्रोन, 8 ट्रैप कैमरे और 140 ट्रैकर्स तैनात किए गए हैं। विभाग पानी के तालाबों और डैमों को “डेथ ट्रैप” मानते हुए उनका सेफ्टी ऑडिट भी कर रहा है।
रक्षा
मॉस्को का महा-ऑफर : चीन की चुनौती और ड्रोन युग के बीच भारत के 3600 टैंकों को अजेय बनाएगा रूस
भारत के T-72 ‘अजेय’ और T-90 ‘भीष्म’ टैंकों को आधुनिक युद्ध की चुनौतियों, खासकर ड्रोन और एंटी-टैंक मिसाइलों से बचाने के लिए रूस ने बड़ा रक्षा सहयोग प्रस्ताव दिया है। Uralvagonzavod ने भारतीय टैंकों में ड्रोन-रोधी सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और आधुनिक फायर कंट्रोल तकनीक जोड़ने की पेशकश की है।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : विकास कार्यों में तेजी के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
सचिव विकासशील की अध्यक्षता में ई-प्रगति पोर्टल पर दर्ज महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, देरी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही साप्ताहिक जियो-टैग रिपोर्ट अनिवार्य करने और कलेक्टरों को दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
चुनाव
SIR : मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बढ़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की वैधता को लेकर आज महत्वपूर्ण सुनवाई हो रही है। विपक्षी दलों और कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया से वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं, जिससे चुनावी पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।
ग्लैमर
बिखरे इंद्रधनुषी रंग : बड़ौदा की महारानी ने तेलिया रूमाल साड़ी में ढाया कहर, 4 महीने की मेहनत से तैयार हुआ मास्टरपीस
बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ एक बार फिर अपने ‘रेनबो साड़ी’ लुक को लेकर चर्चा में हैं। वराश्री ब्रांड द्वारा तैयार यह खास साड़ी भारतीय हथकरघा की उत्कृष्ट मिसाल है, जिसे बनाने में 4 महीने लगे और इसमें 108 तेलिया रूमाल मोटिफ्स शामिल हैं।