"आरोपियों को गिरफ्तार" के लिए 483 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Bima Yojana: बस्तर के जामगांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर बीमा राशि हासिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल और अनिल सेठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रायपुर
Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा
Baby Selling Case: रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सिंडिकेट ने ओडिशा की 15 वर्षीय किशोरी को फर्जी आधार कार्ड से 21 साल का दिखाकर अस्पताल में डिलीवरी कराई। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ POCSO और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़ी धाराएं जोड़ दी हैं।
महासमुंद
Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद के बागबाहरा और सरायपाली में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 20.870 किलो गांजा जब्त कर तीन पुरुषों और एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 10.53 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
रायपुर
Raipur Crime: ज्वेलरी दुकान में डकैती की कोशिश, गैस कटर से काटा ताला 5 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime: खमतराई में ज्वेलरी दुकान का ताला गैस कटर से काटकर वारदात की कोशिश की गई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।
महासमुंद
Ganja Seizure: 7.15 लाख का गांजा जब्त, नवी मुंबई के दो तस्कर गिरफ्तार
Ganja Seizure: बागबाहरा पुलिस ने पिथौरा चौक के पास दो आरोपियों से 14.2 किलो गांजा बरामद किया। दोनों आरोपी नवी मुंबई के निवासी हैं और उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कबीरधाम
Ganja Smuggling: 2 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के सीक्रेट चेंबर में छिपाए थे 192 पैकेट
Ganja Smuggling: कबीरधाम के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार 500 रुपए बताई गई है। मामले में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर
Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार
Child Trafficking: रायपुर में पुलिस ने जितेन्द्र खेतान (36) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में एक नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के साथ अन्य बच्चों के मामले भी सामने आए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क और दूसरे राज्यों से जुड़े संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद के कोमाखान और बसना थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई कर गांजा तस्करी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 7.444 किलो गांजा, तीन बाइक और मोबाइल फोन समेत कुल 5.52 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया। दोनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
दुर्ग संभाग
Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में डूबे 10 लाख, फिर लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ
Crime News: ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख रुपये गंवाने के बाद कर्ज चुकाने के लिए चोरी की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर और कार समेत 15.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की।
बालोद
Ganja Smuggling: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख का गांजा जब्त
Ganja Smuggling: बालोद पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी करने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 138.551 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है।
सूरजपुर
Cyber Fraud: 113 करोड़ रूपए की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 21 राज्याें में फैला था नेटर्वक
Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 113 करोड़ 32 लाख रुपये के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा हुआ है। मामले में देश के 21 राज्यों के 150 लोगों की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में 13 करोड़ रुपये की ठगी की रकम के बदले 13 लाख रुपये कमीशन मिलने का खुलासा हुआ है।
जगदलपुर (बस्तर)
Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: सुकमा में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रॉली बैग और सूटकेस में गांजा छिपाकर आम यात्रियों की तरह बसों और ट्रेनों से तस्करी करते थे। पुलिस ने 25 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 14.62 लाख रुपए बताई गई है।