"एनएमडीसी" के लिए 10 परिणाम मिले
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Chhattisgarh News: बैलाडीला में पहाड़ी से बहा मलबा, अब विशेषज्ञ पता लगाएंगे वजह
Chhattisgarh News: किरंदुल की बैलाडीला पहाड़ियों में भूस्खलन से मलबा 2-3 किमी तक बहा। वेस्ट डंप और पहुंच मार्ग प्रभावित, विशेषज्ञ करेंगे जांच।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Bastar News: मरीजों को मिलेगी राहत, NMDC ने शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा
Bastar News: दुर्गम वनांचलों में रहने वाले ग्रामीणों को राहत देने के लिए एनएमडीसी लिमिटेड ने निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। 23 अक्टूबर से शुरू हुई यह सुविधा लोहागांव सहित आसपास के गांवों के लोगों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने में मदद करेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में मोबाइल चिकित्सा शिविर, बस सेवा और सड़क निर्माण के जरिए ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं और आवागमन को बेहतर बनाने का प्रयास है।
बीजापुर
Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर
Bijapur Maoist Surrender: बीजापुर में छह सक्रिय माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार, इन सभी पर कुल 35 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में चार वरिष्ठ कैडर और दो पार्टी सदस्य शामिल हैं।
राज्य सरकार
Dalpat Sagar: बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की बड़ी पहल, जलकुंभी हटाने के लिए 50 लाख का CSR सहयोग
Dalpat Sagar: बस्तर की ऐतिहासिक पहचान दलपत सागर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। जगदलपुर नगर निगम और एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के बीच हुए एमओयू के तहत दलपत सागर की सफाई और संरक्षण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। इस राशि से सरोवर में फैली जलकुंभी को हटाने समेत जरूरी सफाई और संरक्षण कार्य किए जाएंगे।
राष्ट्रीय
डायमंड ब्लॉक में हलचल : हीरा खनन की तैयारी तेज, बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी
महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग को मंजूरी मिल गई है। इस चरण में हीरा भंडार का वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा, जिसके आधार पर भविष्य में व्यावसायिक हीरा खनन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े स्तर की ड्रिलिंग को मंजूरी
महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरा खनन परियोजना को बड़ा बढ़ावा मिला है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) ने बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी दी है, जिससे क्षेत्र में हीरा भंडार का वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा। सफल परीक्षणों के बाद यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख हीरा उत्पादक राज्यों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
महासमुंद
बड़ी खबर : महासमुंद में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के खनिज विकास को मिली नई उड़ान
महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक परीक्षण के दौरान 1.22 कैरेट वजन के 5 हीरे मिले हैं। इस खोज से क्षेत्र में हीरा खनिजीकरण की संभावनाओं को बल मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भविष्य में निवेश, रोजगार और राज्य के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
अयस्क घोटाला : 57 की रैक में 2 अतिरिक्त वैगन जोड़कर करोड़ों की चोरी का खुलासा
बस्तर के दंतेवाड़ा जिले स्थित बैलाडीला क्षेत्र में लौह अयस्क परिवहन से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ कि 57 वैगनों की स्वीकृत मालगाड़ी में फर्जी तरीके से 2 अतिरिक्त वैगन जोड़कर करोड़ों रुपए का लौह अयस्क अवैध रूप से रवाना किया गया।
जगदलपुर (बस्तर)
बड़ी सौगात : अब बस्तर में नहीं भटकेंगे मरीज, जगदलपुर में शुरू हुई सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा
जगदलपुर में बस्तर संभाग के लिए अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू किया गया, जिसका वर्चुअल उद्घाटन Amit Shah ने Vishnu Deo Sai की मौजूदगी में किया। यह अस्पताल प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत विकसित हुआ है और इसमें आधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टर तथा उन्नत इलाज सुविधाएं उपलब्ध होंगी। NMDC Limited ने इसके संचालन के लिए ₹25 करोड़ की सहायता दी है और अगले पांच वर्षों तक आर्थिक सहयोग देने का वादा किया है। अस्पताल की खास बात यह है कि बस्तर के गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क इलाज मिलेगा। इससे लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। यह परियोजना बस्तर के स्वास्थ्य ढांचे और समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
खनिज राजस्व में रिकॉर्ड बढ़त, 2025–26 में ₹ 16,625 करोड़ की कमाई
छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2025–26 में खनिज राजस्व में 14% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। राज्य ने कुल ₹16,625 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो लक्ष्य का 98 प्रतिशत है। इस सफलता में ‘खनिज 2.0’ प्लेटफॉर्म, तकनीकी नवाचार, प्रभावी निगरानी और डिस्पैच रूट्स के अनुकूलन का बड़ा योगदान रहा।