"पुलगांव थाना" के लिए 10 परिणाम मिले
दुर्ग
Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
Durg News: शिवनाथ नदी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिला। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिपरछेड़ी-कोटनी के पास शव को बाहर निकाला। पुलिस को शव सौंप दिया गया है।
दुर्ग
Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर
Durg Crime News: 11 लाख रुपए के लेन-देन विवाद में CAF जवान विजय शील को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगा है। जवान ने मोबाइल से वरिष्ठ अधिकारियों को लाइव लोकेशन भेजी और मौका मिलते ही भागकर जंगल में अपनी जान बचाई। पुलिस ने महिला और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
दुर्ग
कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख उड़ाने वाली गैंग बेनकाब, शोरूम कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, युवती समेत 5 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात का मास्टरमाइंड उसी होंडा शोरूम का कर्मचारी था, जहां व्यापारी अपनी कार खड़ी करता था। एसीसीयू और पुलगांव थाना पुलिस ने एक युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.57 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
दुर्ग
शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। कारोबारी प्रमोद महेश्वरी भुगतान के लिए नकदी लेकर निकले थे, जिसे उन्होंने कार में रखा था। कार खड़ी कर कुछ देर के लिए बाहर जाने के बाद लौटे तो शीशा टूटा मिला और नकदी से भरा बैग गायब था।
दुर्ग
चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे
दुर्ग के पुलगांव में श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी अकांशु मिश्रा के घर चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। परिवार के बाहर से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर से भाग रहे आरोपी को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
दुर्ग
खुशियाँ मातम में बदलीं : शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, SDRF ने 1 किमी दूर से निकाला रेहान का शव
दुर्ग जिले के पीपरछेड़ी-गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में शुक्रवार को जन्मदिन मनाने गए उरला निवासी आठ दोस्तों में से दो बच्चे—रेहान खान (14) और आरव (12)—नहाते समय तेज बहाव में बह गए। शनिवार सुबह SDRF के सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से 1 किमी दूर रेहान का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आरव की तलाश जारी है।
दुर्ग संभाग
हत्याकांड का खुलासा, पैसों का लालच देकर सुनसान जगह ले गए, फिर कर दी हत्या
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसों का लालच देकर महिला को सुनसान जगह ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है।
दुर्ग
महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की नजर दो युवकों पर, CCTV खंगालकर जुटा रही सबूत
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या मामले में पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। वारदात से पहले महिला दो युवकों के साथ अलग-अलग जगहों पर दिखाई दी थीं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।
दुर्ग
सनसनी : दुर्ग में 55 वर्षीय महिला की अर्धनग्न शव झाड़ियों में मिला, दुष्कर्म की आशंका पर जांच जारी
दुर्ग में 55 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव पुलगांव नाला के पास झाड़ियों में मिला है। सिर पर पत्थर से वार के निशान मिलने से हत्या की आशंका है, जबकि शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के एंगल से भी जांच कर रही है।
दुर्ग
पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें
दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस की मुस्तैदी की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पुलगांव थाना क्षेत्र में दो हाईवा वाहनों की भीषण टक्कर के बाद पुलिस ने जेसीबी और गैस कटर की मदद से मलबे में फंसे दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं छावनी चौक पर यातायात पुलिस के ASI सुशील पांडे की सतर्कता से बंद दुकान में लगी आग समय रहते बुझा दी गई, जिससे बड़ा अग्निकांड टल गया। दोनों घटनाओं में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की लोगों ने जमकर सराहना की।