"मोबाइल मेडिकल यूनिट" के लिए 8 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: अब इलाज के लिए नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, जशपुर में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू
Vishnu Deo Sai: जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। इनके माध्यम से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में हाट-बाजारों के दौरान लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
जगदलपुर (बस्तर)
रंग बदला, हालात नहीं बदले : मोबाइल मेडिकल यूनिट पर मरकाम का आरोप, बोले- मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने डॉक्टरों की कमी, दवाओं और जांच सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचलों में मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी वरदान, 3.5 महीनों में 2035 ग्रामीणों को मिला घर के पास इलाज
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों और विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई इस सेवा ने पिछले साढ़े तीन महीनों में लगभग 2035 लोगों को उनके ही गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इस चलते-फिरते अस्पताल में डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन और नर्स की टीम बीपी, शुगर, मलेरिया और हीमोग्लोबिन जैसी जांचें मौके पर ही करती है और मुफ्त दवाइयां भी देती है। पहले जहां ग्रामीणों को इलाज के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, अब उन्हें गांव में ही सुविधा मिल रही है।
राज्य सरकार
PM JANMAN Yojana: बलरामपुर स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, ग्रामीणों को गांव में मिली चिकित्सा सुविधा
PM JANMAN Yojana: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ और कुसमी विकासखंड के आमाकोना एवं चंपानगर में स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर आयोजित किए गए। पीएम जनमन योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर और शुगर जांच कर प्राथमिक उपचार व स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
राज्य सरकार
Health and Nutrition Camp: 72 महिलाएं और बच्चे शामिल, 15 हितग्राहियों को सुपोषण किट
Health and Nutrition Camp: छत्तीसगढ़ के शंकरगढ़ और कुसमी विकासखंड के आमाकोना और चंपानगर में स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर आयोजित किए गए। शिविर में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं की स्वास्थ्य जांच की गई। बच्चों की लंबाई और वजन मापकर पोषण स्तर का आकलन किया गया।
राज्य सरकार
PM Janman Yojana: बैगा हितग्राहियों के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश
PM Janman Yojana: कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को अधूरे कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैगा हितग्राहियों के आधार और आयुष्मान कार्ड 15 नवंबर 2026 तक बनाने के साथ आवास, सड़क, पेयजल और छात्रावास निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।
सेहत
Shahdol Hospital News: सरकारी एक्स-रे सुविधा ठप, धनपुरी और बुढ़ार अस्पताल की मशीनें खराब, मरीज परेशान
Shahdol Hospital News: धनपुरी और बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगी हाईटेक एक्स-रे मशीनें खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चोट और फ्रैक्चर के मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जल्द मशीनों को दुरुस्त कर सुविधा शुरू करने की बात कही है।
संरक्षण पर फोकस : खनन प्रभावित क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका सृजन की दिशा में बड़ा कदम
कोरबा में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की, जबकि मुख्य उपस्थिति मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद ज्योत्सना महंत और अन्य जनप्रतिनिधियों की रही। बैठक में बताया गया कि डीएमएफ कोरबा जिले के विकास का प्रमुख आधार बन चुका है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। मंत्री ने सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।