"राजनांदगांव" के लिए 228 परिणाम मिले
राजनांदगांव
Rajnandgaon News: विजयादशमी पर राजनांदगांव पुलिस ने किया शस्त्र पूजन, मां दुर्गा की आराधना
Rajnandgaon News: पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। एसपी अंकिता शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान हवन-यज्ञ, हर्ष फायर और वाहनों की पूजा की गई।
खेल
Handball Competition: दुर्ग ने जीती 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता, राजनांदगांव रहा उपविजेता
Handball Competition: दुर्ग की टीम ने राजनांदगांव में आयोजित 48वीं राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का खिताब जीता। राजनांदगांव उपविजेता और रायपुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 जिलों के करीब 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
राज्य सरकार
Lakhpati Didi: बिहान योजना ने बदली तकदीर, राजनांदगांव की दिनेश्वरी की सालाना आय पहुंची डेढ़ लाख
Lakhpati Didi: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना और स्वसहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। समूह से मिले सहयोग के जरिए उन्होंने अगरबत्ती, मशरूम, साबुन, मोमबत्ती सहित कई उत्पादों का निर्माण शुरू किया। स्वरोजगार से जुड़ने के बाद उनकी पारिवारिक आय 52 हजार रुपए से बढ़कर करीब 1.50 लाख रुपए सालाना हो गई है।
राजनांदगांव
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Road Construction Accident: राजनांदगांव के फरहद चौक में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के दौरान स्लैब गिरने से 57 वर्षीय मजदूर माखनलाल हिरवानी की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच और नियमानुसार आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया है।
राजनांदगांव
Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
Excise Department Action: राजनांदगांव जिले की खुज्जी कंपोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री का मामला सामने आया है। जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद आबकारी उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन को निलंबित कर दिया गया है। उड़नदस्ता टीम की जांच में शराब की कीमत से अधिक राशि वसूलने की पुष्टि हुई थी।
रायपुर
Corona Cases: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी कोरोना की चिंता, रायपुर-राजनांदगांव में मिले संक्रमित
Corona Cases: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रायपुर और राजनांदगांव जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों के बीच कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
कारोबार
Paneer Price: एनालॉग पनीर पर रोक के बाद असर, राजनांदगांव में असली पनीर की मांग बढ़ी, घटी सप्लाई
Paneer Price: राजनांदगांव में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद असली पनीर की कीमतों में करीब 40 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हुई है। मांग के मुकाबले सप्लाई 60 फीसदी तक घटने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में पनीर की किल्लत बढ़ गई है।
राजनांदगांव
एक्शन : राजनांदगांव सहकारी बैंक में ब्याज गड़बड़ी, RBI ने लगाया 1 लाख का दंड
राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नियमों के उल्लंघन के मामले में 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। नाबार्ड की जांच में बैंक के 143 स्टाफ खातों में RBI के नियमों से 1 प्रतिशत अधिक ब्याज दिए जाने की बात सामने आई थी। बैंक ने 106 खातों से 3.93 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि रिकवर कर ली है और RBI द्वारा लगाए गए जुर्माने का भुगतान कर दिया गया है।
दुर्ग
छात्रों की चिंता बढ़ी : One-Year PG प्रवेश में देरी के खिलाफ राजनांदगांव में प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में NEP-2020 लागू होने के बाद भी One-Year PG प्रवेश को लेकर अब तक स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। इससे परेशान राजनांदगांव के छात्रों ने कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मांग की है कि उच्च शिक्षा विभाग जल्द दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि हजारों छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बच सके।
खेल
रचा इतिहास : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने कॉमनवेल्थ में लहराया तिरंगा, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता। 53 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 199 किलो वजन उठाया। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।
राजनांदगांव
सड़क हादसा : राजनांदगांव-नागपुर हाईवे पर खड़ी पिकअप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल
राजनांदगांव-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भानपुरी नदी के पास खड़ी खराब पिकअप में तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजनांदगांव
रहस्यमयी गड्ढे : राजनांदगांव में खेत के बीच भूधंसाव, जांच के लिए बुलाई गई जियोलॉजिकल टीम
राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के कबीर मठ नदिया गांव में लगातार बारिश के बाद एक खेत में अचानक जमीन धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा के लिए क्षेत्र को घेर दिया गया। भूधंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए जियोलॉजिकल विभाग की टीम जांच करेगी।