"संयुक्त बैठक" के लिए 14 परिणाम मिले
महासमुंद
Gond Samaj Dispute: दोनों महासभाओं की संयुक्त बैठक कराने की मांग, आवेदन में उठाए कई मुद्दे
Gond Samaj Dispute: महासमुंद में गोंड समाज की रानी महल पिथौरा और सरायपाली (बसना) महासभाओं के बीच विवाद सुलझाने के लिए संयुक्त बैठक की मांग की गई है। आवेदन में सामाजिक प्रतिबंध, संविधान से जुड़े मतभेद और पुलिस जांच में कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया है।
रायपुर संभाग
Arang News: दिव्यांग संघ और सहकारी समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प
Arang News: आरंग में सर्वजन दिव्यांग संघ और बहुउद्देशीय सहकारी समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान करने पर सहमति बनी।
सुशासन की नई दिशा : सचिव शंगीता आर. की संयुक्त बैठक, विकास और जवाबदेही पर कड़े निर्देश
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने प्रदेश के सभी 194 नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक कर सुशासन, जवाबदेही और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता, जल संरक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना, वित्तीय अनुशासन और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
रायपुर
BJP Chhattisgarh: एक्शन मोड में स्मृति ईरानी, संगठन की मजबूती पर रहेगा फोकस
BJP Chhattisgarh: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रायपुर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बिना बुलावे कार्यालय नहीं आने की हिदायत दी। दो दिवसीय दौरे में वह प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों-विधायकों और कोर ग्रुप के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी।
रायपुर
Smriti Irani Raipur Visit: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंची, मन की बात सुनकर शुरू होगा बैठकों का दौर
Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू के साथ अपने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं।
महासमुंद
Mahasamund News: गोंड समाज के विवाद पर प्रशासन को चेतावनी, बैठक नही तो होगा घेराव
Mahasamund News: अखिल भारतीय गोंड समाज 18 गढ़ रानीमहल पिथौरा महासभा ने महासमुंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 12 अक्टूबर 2026 तक दोनों महासभाओं की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर 13 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट का घेराव और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में करीब 10 हजार समाजजनों के जुटने की संभावना जताई गई है।
राज्य सरकार
PM Awas Yojana: अंबिकापुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की बैठक, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
PM Awas Yojana: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा और सूरजपुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
रायपुर संभाग
Arang News: आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों संग जनप्रतिनिधियों ने बांटी खुशियां
Arang News: ग्राम पंचायत परसकोल, देवरी और अकोलीकला में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने समय बिताया। रंग-बिरंगे गुब्बारों और बच्चों की चहक से आंगनबाड़ी केंद्रों का माहौल उत्सव जैसा नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ उनके पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।
रायपुर संभाग
New Raipur Development: विकास कार्यों को रफ्तार देने की कवायद, सरपंचों संग बैठक कराने CEO को पत्र
New Raipur Development: नवा रायपुर में विकास कार्यों को गति देने और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्य भीनू सुजीत घिदौड़े ने CEO को पत्र लिखा है। उन्होंने नवा रायपुर सरपंच संघ के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने का आग्रह किया है ।
राज्य सरकार
फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की होगी त्वरित जांच, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सेवाएं होंगी आसान
छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे 186 लोगों के मामलों की मेडिकल बोर्ड के जरिए जांच की जाएगी। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संयुक्त बैठक में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया आसान बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप आयोजित करने, उभयलिंगी समुदाय के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और नशामुक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
राज्य सरकार
बस्तर-सरगुजा में बढ़ेंगी बैंकिंग सुविधाएं, दूरस्थ इलाकों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के निर्देश
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को KCC लोन और सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का जल्द निपटारा करने पर जोर दिया।
कांग्रेस
बैठक से 23 विधायक गायब : उद्धव ठाकरे का सहयोगियों से तीखा सवाल- क्या हम सचमुच साथ हैं?
महाराष्ट्र मानसून सत्र से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) की बैठक में 60 में से 23 विधायक नदारद रहे। शरद पवार और नाना पटोले जैसे बड़े नेताओं की दूरी से आहत उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से तीखा सवाल किया, "क्या हम सचमुच साथ हैं या सिर्फ दिखावा कर रहे हैं?" सांसदों के पाला बदलने के बाद इस बेरुखी से गठबंधन संकट में है।