"सरकंडा पुलिस" के लिए 11 परिणाम मिले
बिलासपुर संभाग
बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा दारूभट्ठी के पास हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बिलासपुर
Car Assault Case: मेडिकल छात्र का अपहरण कर पिटाई, स्कूल के पुराने विवाद का लिया बदला
Car Assault Case: बिलासपुर के सरकंडा में स्कूल के पुराने विवाद को लेकर मेडिकल छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने साथियों ने मिलने के बहाने छात्र को बुलाया और कार में बैठाकर कोनी क्षेत्र ले गए। वहां करीब एक घंटे तक उसकी पिटाई करने के बाद नूतन चौक के पास छोड़कर फरार हो गए।
बिलासपुर संभाग
Crime News: बिलासपुर में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने का आरोप
Crime News: बिलासपुर में सरकंडा पुलिस ने कथित न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन को गिरफ्तार किया है। उन पर AI तकनीक से तस्वीरें बदलकर भ्रामक और आपत्तिजनक खबरें प्रसारित करने का आरोप है। पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की है।
बिलासपुर
Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें
Bilaspur News: राजकिशोर नगर में देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान तेज आवाज में नगाड़ा बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर महासमुंद में पदस्थ कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी और उनके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
बिलासपुर
Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे
Cyber Fraud: बिलासपुर के प्रयास पब्लिक स्कूल का बैंक खाता म्यूल अकाउंट बनाकर इस्तेमाल किया गया। स्कूल संचालक का मोबाइल कोलकाता में गुम होने के बाद 1.12 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया।
बिलासपुर
Bilaspur Cyber Crime: YONO ऐप डाउनलोड कराने के बहाने बुजुर्ग शिक्षक के खाते से उड़ाए 3.16 लाख
Bilaspur Cyber Crime: के जबड़ापारा में साइबर ठगों ने 89 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को बैंक कर्मचारी बनकर झांसे में लिया और YONO ऐप डाउनलोड कराने के बहाने खाते से 3.16 लाख रुपए उड़ा दिए। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बिलासपुर
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लोको पायलट के घर से लाखों के आभूषण पार
बिलासपुर
खौफ का खेल : 17 साल की छात्रा को ब्लैकमेल कर ठगे ₹14.5 लाख और आधा किलो सोना, 4 गिरफ्तार
बिलासपुर के सरकंडा इलाके में नाबालिग छात्रा को धमकाकर करीब 14.50 लाख रुपये नकद और आधा किलो सोने के जेवर ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आयुष यादव समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग के जरिए मिले पैसों से महंगे होटल, पार्टियां और खरीदारी की।
बिलासपुर
फर्जी पीएम रिपोर्ट : एसडीएम दफ्तर के बाबू और रैकेट में शामिल 3 आरोपी जेल, अब तक 15 मामलों का खुलासा
बिलासपुर में सर्पदंश से मौत के नाम पर सरकारी मुआवजा हड़पने वाले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में 15 फर्जी मामलों की बात सामने आई है, जिसमें फर्जी पीएम रिपोर्ट और दस्तावेजों के जरिए सरकारी राशि निकाली गई। मामले में एसडीएम और तहसील कार्यालय के बाबुओं समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी वकील की तलाश जारी है।
बिलासपुर
जनसुनवाई : बिलासपुर में महिला आयोग की जनसुनवाई, 47 मामलों पर हुई सुनवाई
बिलासपुर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 47 मामलों की सुनवाई हुई। घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, दूसरी शादी और पुलिस जांच से जुड़े मामलों पर आयोग ने आवश्यक निर्देश दिए। एक मामले में बेटियों के आरोप के बाद कथित NDPS केस की दोबारा जांच के निर्देश दिए गए।
बिलासपुर
बिलासपुर में छात्र की जेब में मोबाइल फटने से आग, दोस्त ने समय रहते बुझाई, छात्र सुरक्षित
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक छात्र के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया, जिससे उसकी पैंट में आग लग गई। साथी ने तुरंत आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छात्र को हल्की जलन और झुलसने की चोटें आईं, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सुरक्षित है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संभावित कारण बैटरी खराबी या ओवरहीटिंग माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करने और फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने की सलाह