कारोबार
कुल 239 खबरें
LPG Cylinder Booking New Rule : अब 25 दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलेंडर, ग्रामीण-शहरी ग्राहकों को राहत
LPG Cylinder Booking New Rule: केंद्र सरकार ने देशभर के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए एलपीजी सिलेंडर रीफिल बुकिंग के बीच एक समान समय सीमा लागू होगी। नए नियम के अनुसार, एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए ग्राहकों को 25 दिनों का इंतजार करना होगा।
Bank Strike: 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल, सरकारी बैंकों की सेवाओं पर पड़ सकता है असर
Bank Strike: देशभर के बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था समेत प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है।
Delhi Drug Control Department: दवाओं पर 80% तक छूट करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर सख्ती
Delhi Drug Control Department: दवाओं पर भारी डिस्काउंट का दावा कर ग्राहकों को आकर्षित करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर अब कार्रवाई हो सकती है। दिल्ली ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने इस संबंध में केमिस्ट असोसिएशनों और मेडिकल स्टोर संचालकों को एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने दुकानों पर भारी छूट के दावे वाले बोर्ड, बैनर या विज्ञापन लगाने से बचने की चेतावनी दी है।
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत बढ़ी, पेट्रोल-डीजल पर मंडराया महंगाई का खतरा
Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बीते सप्ताह ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 7.6 प्रतिशत बढ़ी, जबकि अमेरिकी क्रूड ऑयल लगभग 10 प्रतिशत महंगा हुआ। इस तेजी के चलते कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
Who is Nepal Mukesh Ambani: 32 देशों में फैला कारोबार, जानिए बिनोद चौधरी की पूरी कहानी
Who is Nepal Mukesh Ambani: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इस समय प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचा रखी है। करीब 45 अरब डॉलर की जीडीपी वाले नेपाल में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस आपदा में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,222 तक पहुंच गया है और हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं।
Egg Price Hike: 48% परिवारों ने घटाई अंडों की खरीदारी, क्वालिटी को लेकर भी बढ़ी चिंता
Egg Price Hike: अंडों की कीमतों में पिछले कुछ समय में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) के आंकड़ों के अनुसार, बीते एक साल में अंडों के दाम करीब 35 से 40 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि सर्दियों के दौरान कीमतों में और इजाफा हो सकता है, क्योंकि इस मौसम में अंडों की मांग आमतौर पर बढ़ जाती है।
Stock Market Crash: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार में गिरावट, Nifty 1% टूटा, IT-ऑटो शेयरों में बिकवाली
Stock Market Crash: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और दुनिया भर के शेयर बाजारों में जारी बिकवाली का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती दौर में निफ्टी करीब 1 फीसदी गिरकर 23,800 के आसपास पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में भी बढ़ा दबाव बाजार खुलने के साथ बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली तेज रही।
Commercial LPG Price:आज से बढ़े कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम, कारोबारियों को लगा झटका, जानें नए रेट
Commercial LPG Price: सितंबर की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल LPG सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग शहरों में सिलिंडर के दाम में करीब 9.50 रुपए से लेकर 11.50 रुपए तक की वृद्धि हुई है।
Onion and LPG prices: महंगाई की मार से बिगड़ा आम आदमी का बजट, जानें क्या है वजह
Onion and LPG prices: रसोई से लेकर वाहन चलाने तक, रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई चीजों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चीनी, दूध और खाद्य तेल के बाद अब प्याज के दाम में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतों में हुई वृद्धि का असर भी घरेलू बजट पर साफ नजर आ रहा है।
Paneer Price: एनालॉग पनीर पर रोक के बाद असर, राजनांदगांव में असली पनीर की मांग बढ़ी, घटी सप्लाई
Paneer Price: राजनांदगांव में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद असली पनीर की कीमतों में करीब 40 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हुई है। मांग के मुकाबले सप्लाई 60 फीसदी तक घटने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में पनीर की किल्लत बढ़ गई है।
LPG Cylinder Price Today: रक्षाबंधन पर गैस के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत का इंतजार
LPG Cylinder Price Today: रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी उपभोक्ताओं को कीमतों में किसी तरह की राहत नहीं मिली है। पेट्रोल और डीजल की तरह घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी पुराने स्तर पर बरकरार हैं। तेल विपणन कंपनियों ने इस बार सिलेंडर की कीमतों में न तो कटौती की है और न ही बढ़ोतरी का फैसला लिया है।
BPCL Latest Updates: सिलेंडर के साथ घर पहुंचाएगी राशन, Zepto-Blinkit को टक्कर देने की तैयारी
BPCL Latest Updates: सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के कारोबार से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने पेट्रोल पंपों और एलपीजी एजेंसियों के विशाल नेटवर्क के सहारे घरेलू राशन और रोजमर्रा की जरूरत का सामान ग्राहकों के घर तक पहुंचाने की योजना बना रही है।