शिक्षा
कुल 352 खबरें
खुशखबरी : आर्थिक तंगी नहीं बनेगी पढ़ाई में रुकावट, SBI दे रहा ₹5 लाख तक की स्कॉलरशिप
एसबीआई फाउंडेशन ने एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्कॉलरशिप के तहत ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, मेडिकल, आईआईटी और आईआईएम के पात्र छात्रों को ₹75 हजार से ₹5 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता में निर्धारित शैक्षणिक प्रदर्शन, आय सीमा और आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य हैं।
CG व्यापम परीक्षा : 17 हजार अभ्यर्थियों के लिए अलर्ट मोड पर प्रशासन, आज होगी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG व्यापम) की प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (PSLA-26) 26 जुलाई को 52 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर सुरक्षा, फ्रिस्किंग, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मासूमों के हाथों में किताब नहीं, झाड़ियों की सफाई,शहडोल के सरकारी स्कूल का VIDEO वायरल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों से बरसात के दौरान झाड़ियों की सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है।
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : PMश्री स्कूल में शिक्षकों की कमी, नाराज पालकों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला
जिले के पीएमश्री स्कूल डीपोपारा में शिक्षकों की कमी से नाराज पालकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई लगभग एक शिक्षक के भरोसे चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रवेश प्रक्रिया : तीन चरण बाद भी खाली हैं कॉलेजों की सीटें, अब 14 अगस्त तक मिलेगा मौका
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध महासमुंद के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। तीसरे चरण के बाद भी कई सरकारी और निजी कॉलेजों में सीटें खाली हैं। विद्यार्थियों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है। अब छह चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी और कॉलेजों को ओपन एडमिशन के दौरान सीटें भरने की उम्मीद है।
NEET रिजल्ट पर फिर बवाल: 305 की जगह 64, 522 की जगह 95 अंक देने का आरोप
NEET UG 2026 री-नीट रिजल्ट को लेकर विवाद बढ़ गया है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के छात्रों ने NTA पर कम अंक देने का आरोप लगाया है। छात्रों का दावा है कि OMR शीट और आंसर-की के अनुसार उनके नंबर ज्यादा होने चाहिए थे। दोनों मामलों में हाई कोर्ट सुनवाई करेगा।
विवाद : भारतीय छात्रों को नहीं मिला वर्क परमिट, पोर्टेज कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन
कनाडा के पोर्टेज कॉलेज ऑफ कैलगरी से पढ़ाई पूरी करने वाले कई भारतीय छात्रों को पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) नहीं मिला है। वर्क परमिट आवेदन खारिज होने के बाद छात्रों ने कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर ऐसे कोर्स में दाखिला लिया था, जिसे वे PGWP के लिए योग्य मान रहे थे। वहीं कॉलेज ने कहा है कि वर्क परमिट देने का फैसला इमिग्रेशन विभाग IRCC करता है और कॉलेज इसकी गारंटी नहीं देता।
रचा इतिहास : किसान परिवार का बेटा बना SDM, 23 की उम्र में RAS टॉप कर दिखाया कमाल
राजस्थान के अजमेर जिले के किसान परिवार से आने वाले कुशल चौधरी ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर महज 23 साल की उम्र में RAS 2023 परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले कुशल ने बिना कोचिंग और नौकरी के साथ तैयारी करते हुए यह सफलता हासिल की। शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट की नौकरी के दौरान उन्होंने RAS की तैयारी जारी रखी।
एडमिशन में आई गिरावट : पीजी कॉलेज में 56% सीटें खाली, 3 दिन में सिर्फ 905 छात्रों ने लिया प्रवेश
महासमुंद के शासकीय माता कर्मा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया धीमी चल रही है। कॉलेज की 2040 सीटों में अब तक केवल 905 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि 56 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली हैं। पिछले वर्षों में जहां दाखिले के लिए लंबी कतारें लगती थीं, वहीं इस बार कई संकायों में सीटें रिक्त रह गई हैं।
भावुक कहानी : तीन साल की तैयारी, एक झटके में बदली उम्मीदें, NEET छात्र की आंखों में दर्द
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक और परीक्षा में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच एक अभ्यर्थी ने अपनी फटी हुई NCERT किताब दिखाकर तीन साल की मेहनत और टूटे सपनों का दर्द साझा किया। छात्र ने बताया कि उसका सपना वैज्ञानिक बनने और AFMC पुणे में दाखिला लेने का था, लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद उसका स्कोर प्रभावित हुआ।
शिक्षक ट्रांसफर 2026 : नई नीति से बदलेंगे तबादले के नियम, 100 नंबर तय करेंगे प्राथमिकता
बिहार सरकार ने 5 लाख से अधिक शिक्षकों के तबादले के लिए नई स्थानांतरण नीति 2026 लागू की है। अब ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और 100 अंकों की एपीआई आधारित मार्किंग सिस्टम के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
बवाल : हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, सैकड़ों छात्रों ने बारिश में किया प्रदर्शन
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हॉस्टल के खराब भोजन को लेकर छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि खाने में कई बार कीड़े मिले, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बारिश के बीच छात्र धरने पर बैठे हैं और जिला कलेक्टर से मुलाकात के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कह रहे हैं।