शिक्षा
कुल 352 खबरें
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी : 1654 पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने ई और टी संवर्ग के तहत शिक्षक भर्ती के लिए 1654 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CGSSB (व्यापम) द्वारा आयोजित LST26 परीक्षा के लिए उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब जरूरत पड़ने पर स्कूलों में पदस्थ लिपिक और भृत्य को कलेक्टर व कमिश्नर कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकेगा। हालांकि, सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इससे स्कूलों की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
आस्था ने लिखी सफलता की नई कहानी, अब संभालेंगी ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी
आस्था ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर अफसर बनने का सपना पूरा किया। परिवार की इच्छा डॉक्टर बनने की थी, लेकिन उन्होंने सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। UPSC में असफलता के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और सेल्फ स्टडी के जरिए BPSC परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।
श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी सौगात, NEET-JEE की तैयारी होगी नि:शुल्क
छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल करियर निर्माण योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के 1,000 प्रतिभावान बच्चों को NEET और JEE की निश्शुल्क कोचिंग देने का फैसला किया है। साथ ही अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत चयनित 20 विद्यालयों में 200 बच्चों को कक्षा 6वीं से मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ भर्ती परीक्षा का बदला स्वरूप : व्यापमं के नए नियम 2026 लागू, जानें प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन से लेकर रिजल्ट और जॉइनिंग तक के बड़े बदलाव
छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों के लिए कर्मचारी चयन मंडल नियम 2026 लागू कर दिए गए हैं। अब वन-टाइम प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा, हर साल अगस्त में परीक्षा कैलेंडर जारी होगा और चयन के बाद कोई वेटिंग लिस्ट नहीं बनेगी। स्किल या फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया संबंधित विभागों को तीन महीने के भीतर पूरी करनी होगी।
शिक्षा विभाग का नया आदेश, सोमवार से शुक्रवार फुल डे और शनिवार हाफ डे
शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे व्यवस्था फिर से लागू कर दी है। नए आदेश के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे, जबकि शनिवार को दोपहर 1 बजे तक ही कक्षाएं संचालित होंगी। कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को दोपहर भोजन के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं, शिक्षकों को स्कूल के बाद एक घंटे तक शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूरे करने होंगे।
छात्र नेतृत्व को मिला नया मंच, स्वामी आत्मानंद विद्यालय महासमुंद में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में छात्र संघ मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र संघ का गठन किया गया। समारोह में नव चयनित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक चरण का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल 7,301 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। अब उम्मीदवारों को Mains में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 24 से 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
संविदा भर्ती : महासमुंद बिहान भर्ती की अंतिम सूची जारी, जानें पूरी चयन प्रक्रिया
महासमुंद जिला पंचायत ने बिहान मिशन के संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत अंतिम पात्र-अयोग्य सूची, मेरिट सूची और दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार से जुड़ी जानकारी जिला पंचायत की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
खुलासा: JPSC घोटाले की जांच में सामने आया 12 परीक्षाएं पास करने का मामला
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा धांधली मामले की जांच कर रही CID को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी अभय तिवारी ने पिछले 13 सालों में 12 सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास की हैं। CID अब उसकी चयन प्रक्रिया और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी सबूत भी बरामद किए गए हैं।
अपडेट : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, UPSSSC PET 2026 का फॉर्म शुरू
UPSSSC ने UP PET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए 10वीं पास उम्मीदवार पात्र हैं। आवेदन से पहले फोटो, पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
NEET UG Counselling : 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन, 8 सितंबर से शुरू होगी पढ़ाई
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। MBBS, BDS और BSc Nursing में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग का पहला राउंड 5 अगस्त 2026 से शुरू होगा। 2026-27 बैच की पढ़ाई 8 सितंबर से शुरू होगी। इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग की तारीखों के साथ कई नए बदलाव भी किए गए हैं।