शिक्षा
कुल 352 खबरें
NEET रिजल्ट पर बवाल : OMR शीट और स्कोरकार्ड में गड़बड़ी के आरोप, छात्रों ने उठाई जांच की मांग
NEET UG 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद OMR शीट और स्कोरकार्ड में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ गया है। कई उम्मीदवारों ने अंक बदलने, अलग-अलग स्कोरकार्ड मिलने और OMR शीट में मिसमैच की शिकायत की है। मामले को लेकर राज्यसभा में भी चर्चा की मांग उठी है, वहीं NTA ने आरोपों को खारिज करते हुए जांच और फर्जी दस्तावेजों पर कार्रवाई की बात कही है।
सरकारी नौकरी अलर्ट : 7 बड़ी सरकारी भर्तियों की डेडलाइन करीब, आवेदन नहीं किया तो छूट जाएगा मौका
IBPS PO, IBPS SO, यूपी फॉरेस्ट गार्ड, UPSC IFS और राजस्थान CET समेत 7 बड़ी सरकारी भर्तियों के आवेदन की अंतिम तारीख इस हफ्ते खत्म हो रही है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन फॉर्म जरूर भर लें।
RTE एडमिशन : 9 हजार से ज्यादा सीटें खाली, 22 जुलाई से शुरू होगा अंतिम चरण
छत्तीसगढ़ में RTE के तहत पहली कक्षा में प्रवेश का तीसरा और अंतिम चरण 22 जुलाई से शुरू होगा। प्रदेश के निजी स्कूलों में खाली 9,242 सीटों के लिए अभिभावक 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया के बाद लॉटरी के माध्यम से बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
मेहनत बनी ताकत : इलाज के अभाव में खोया पिता, अब डॉक्टर बनने की राह पर बेटी; NEET 2026 में मिली बड़ी सफलता
लखनऊ की नीलू ने आर्थिक तंगी और पारिवारिक मुश्किलों के बावजूद NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने झाड़ू-पोछा और घरेलू काम करके बेटियों की पढ़ाई जारी रखी। अब नीलू का सपना कार्डियोलॉजिस्ट बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।
शाला प्रवेश उत्सव : खमतराई हाई स्कूल में बच्चों को बांटी गई किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिलें
खमतराई हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरित की गईं। वहीं सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
नीट यूजी परीक्षा परिणाम : ओबीसी वर्ग का ऐतिहासिक दबदबा, ईडब्ल्यूएस छात्रों में सबसे तेज वृद्धि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार सफल छात्रों में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
नई शुरुआत : जहां कभी स्कूल नहीं था, वहां पहली बार गूंजी स्कूल की घंटी, 21 बच्चों का हुआ नामांकन
नारायणपुर जिले के सुदूर अबूझमाड़ स्थित कोहकापार गांव में पहली बार प्राथमिक स्कूल शुरू हुआ है। ‘स्कूल केइंता’ अभियान के तहत 21 बच्चों का नामांकन किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन ने गांव पहुंचकर स्कूल का शुभारंभ किया और ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
बस्तर ने रचा नया इतिहास : 47 छात्रों ने NEET में मारी बाजी, 22 बने अग्निवीर
बस्तर के जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्थान ज्ञानगुड़ी ने इस वर्ष शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के 47 छात्रों का NEET और 22 विद्यार्थियों का अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है। यह उपलब्धि ग्रामीण और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए नई उम्मीद और प्रेरणा बनकर उभरी है।
NEET UG 2026 : AIR-2 पंशुल बंसल ने बताए सफलता के 7 मंत्र, ऐसे हासिल किए 715 अंक
नीट यूजी 2026 के नतीजों में हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 प्राप्त की। यह उपलब्धि लगातार तीन वर्षों की मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति का परिणाम है। पहले हुए नीट एग्जाम में उनका स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं था, लेकिन दोबारा मिले मौके का उन्होंने पूरा फायदा उठाया और देश के टॉप छात्रों में अपनी जगह बना ली।
बच्चों की सुरक्षा पर सवाल : अभनपुर के स्कूल में तालाबंदी, जर्जर भवन को लेकर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा
रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम सोनसिल्ली स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में जर्जर भवन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों, पालकों और स्कूली बच्चों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। बारिश के बीच प्रदर्शनकारी हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर “नया स्कूल भवन दो” के नारे लगाते रहे।
बड़ी उपलब्धि : छत्तीसगढ़ के शिपराक-चार्वी ने लहराया परचम, री-NEET में हासिल की 99.993 परसेंटाइल
री-NEET परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश का स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।
रेलवे भर्ती : परीक्षा में नकल की कोशिश, मोबाइल से सवालों की फोटो खींचते अभ्यर्थी गिरफ्तार
रायपुर में RRB की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करने का मामला सामने आया है। आरोपी अभ्यर्थी मोबाइल छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था और कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे सवालों की तस्वीरें खींच रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नागपुर निवासी युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त किया है।