छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5973 खबरें
करोड़ों खर्च के बाद भी टूटे झूले, सूखे पौधे और गंदगी,शहरवासियों ने उठाए रखरखाव पर सवाल
करोड़ों रुपये खर्च कर विकसित किए गए कई उद्यान रखरखाव के अभाव में खराब हो रहे हैं। टूटे झूले, सूखे पौधे और गंदगी से परेशान शहरवासियों ने नगर निगम से नियमित सफाई, निगरानी और मरम्मत कराने की मांग की है।
सीमा पर तैनात जवानों के लिए छात्राओं ने तैयार किए रक्षा-सूत्र, साथ भेजेंगी पवित्र मिट्टी
“सिपाही रक्षा सूत्र-2026” अभियान के तहत गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना की छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखियां और शुभकामना संदेश तैयार किए। जवानों के सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ तिलक के लिए पवित्र मिट्टी भी भेजी जाएगी।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 11 लाभार्थियों को मिली तिपहिया स्कूटी
लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी प्रदान की। स्कूटी मिलने से लाभार्थियों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और बड़ी संख्या में नगरवासियों की मौजूदगी रही।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हुलिया जारी कर पहचान की कोशिश
नया रायपुर-लखौली अपलाइन पर 13 अगस्त की रात ट्रेन की चपेट में आने से 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। मंदिर हसौद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के लिए लोगों से सहयोग मांगा है।
NH-45 पर मरम्मत कार्य तेज, 286 करोड़ की सड़क परियोजना का 58 फीसदी निर्माण पूरा
भारी बारिश और बड़ी संख्या में भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण गौरेला-बिलासपुर नेशनल हाईवे-45 के कुछ हिस्सों की सड़क सतह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी सूचना मिलते ही ईपीसी ठेकेदार मेसर्स शांति इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने प्रभावित हिस्से में सुधार कार्य शुरू कर दिया।
जनगणना का बिगुल बजा : इस बार पूछे जाएंगे 40 सवाल, कोविड वैक्सीन से लेकर पासपोर्ट तक की जानकारी होगी दर्ज
देश की अगली जनगणना की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिवार अनुसूची के तहत 40 सवालों के जरिए जनसांख्यिकी, शिक्षा, रोजगार, डिजिटल साक्षरता, प्रवास, कोविड टीकाकरण और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी।
दुकानों का नया नियम, 30 हजार तक नामांतरण शुल्क, हर 3 साल में बढ़ेगा किराया
दुकानों के किराया, नामांतरण और लीज नवीनीकरण के नए नियम तय किए गए हैं। नामांतरण पर 30 हजार रुपए तक शुल्क लगेगा, जबकि हर तीन साल में किराए में 5 प्रतिशत वृद्धि और 15 साल बाद लीज नवीनीकरण का प्रावधान है।
15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त
स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर पुलिस, GRP और RPF ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया। साउथ बिहार एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान धारदार हथियार बरामद किए गए। देवघर से हथियार लाए जाने की सूचना के बाद सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।
रिमझिम बारिश में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रायगढ़
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय में रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में करीब 200 फीट लंबा विशाल तिरंगा लेकर नागरिक शहर की सड़कों पर निकले।
दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट ने बड़े बेटे को दी प्राथमिकता
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में कहा कि दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी पात्र हो सकता है। दो पात्र बेटों के दावे की स्थिति में बड़े बेटे को प्राथमिकता मिलेगी। कोर्ट ने छोटे बेटे की नियुक्ति का आदेश रद्द कर डीईओ को 30 दिनों में नए सिरे से निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
नौकरी से निकाला तो मालिक के परिवार का निजी वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में निजी वीडियो के जरिए एक कारोबारी के परिवार को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
11 सड़कों में दरारें, पांच निर्माण कार्य अधूरे, सूचना बोर्ड नहीं होने से पारदर्शिता पर भी उठे सवाल
मंडी निधि से करीब 3.80 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। करीब 11 सड़कों में दरारें आने और पांच कार्य अधूरे होने की शिकायत है। कई निर्माण स्थलों पर सूचना बोर्ड नहीं होने से पारदर्शिता और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।