रायपुर संभाग
राजधानी क्षेत्र: महानदी का उद्गम, राजिम का त्रिवेणी संगम और सिरपुर की धरोहर
कुल 715 खबरें
छत्तीसगढ़ में पीटीआई भर्ती की मांग तेज, वतन चन्द्राकर बोले- खाली पदों पर जल्द हो नियुक्ति
छत्तीसगढ़ में व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की मांग उठी है। जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने सरकार से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है।
किसानों के लिए बड़ी खबर : अब हर हिस्सेदार का एग्री स्टैक पंजीयन अनिवार्य
खरीफ सीजन के बीच किसानों के लिए 31 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ एग्री स्टैक पंजीयन कराना भी अनिवार्य है। नए नियम के तहत संयुक्त भूमि खाते के प्रत्येक हिस्सेदार को अलग-अलग पंजीयन कराना होगा, अन्यथा धान खरीदी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है।
स्कूल या तालाब : जोखिम उठाकर पढ़ने पहुंच रहे छात्र, फिर भी नहीं जागा प्रशासन
आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत संडी स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बारिश के कारण स्कूल परिसर जलमग्न हो गया है। जलभराव के चलते बच्चों को गंदे पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों और पालकों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी और मैदान के समतलीकरण की मांग की है।
PM फसल बीमा : आवेदन नहीं किया तो खाते से कट जाएगा प्रीमियम
खरीफ सीजन 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रीवां समिति ने किसानों से कहा है कि यदि वे योजना में शामिल नहीं होना चाहते तो समय रहते आवेदन करें, अन्यथा उनके खाते से प्रीमियम स्वतः कट जाएगा। वहीं किसानों ने क्लेम प्रक्रिया को जटिल बताते हुए व्यक्तिगत फसल नुकसान पर भी समय पर मुआवजा देने और व्यवस्था को सरल बनाने की मांग की है।
आसान होगा स्कूल का सफर : अमेरी हाईस्कूल में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
आरंग के शासकीय हाईस्कूल अमेरी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। साइकिल मिलने से छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई को नई गति मिलेगी।
वारदात : मंदिर हसौद रोड पर चाकूबाजी का डर, सरकारी कर्मचारी से लूट के बाद मचा हड़कंप
नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग पर तीन अज्ञात बदमाशों ने मंत्रालय कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाया और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रथयात्रा पर इंद्रदेव मेहरबान, बारिश से किसानों को बड़ी राहत
रथयात्रा पर्व पर आरंग क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। ग्रामीण मान्यता के अनुसार इस दिन की वर्षा को शुभ माना जाता है। खेतों में नमी बढ़ने से धान सहित खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी है।
राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत : रसायन शास्त्र को आसान बनाने वाले डॉ. बेद लाल साहू को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के समारोह में आरंग के शिक्षक डॉ. बेद लाल साहू को “स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा में नवाचार, डिजिटल शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया।
वेतन विसंगति पर शिक्षकों की हुंकार, विधानसभा घेराव कर सरकार को चेताया
लंबित मांगों को लेकर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर आरंग विकासखंड से 800 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव महाआंदोलन में शामिल हुए। शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्ण सेवा लाभ और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष धरम दास पाटिल ने कहा कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
NH-53 पर हादसा टला : मालवाहक ट्रक, यात्री बस और डायल 112 वाहन में भिड़ंत, सुरक्षित रहे यात्री
रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में NH-53 पर मालवाहक ट्रक, यात्री बस और डायल 112 वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन राहत की बात रही कि किसी यात्री या पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।
मेधावियों का सम्मान : संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आनन्द मार्ग विद्यालय जरौद के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
आरंग के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह में आनन्द मार्ग विद्यालय जरौद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमुख अतिथियों ने बच्चों की मेहनत की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
रायपुर में आज शिक्षकों का महाहुंकार, विधानसभा घेराव में जुटेंगे आरंग के शिक्षक
आरंग के सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति में वरिष्ठता लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक 15 जुलाई को रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव महाआंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।