रायपुर संभाग
राजधानी क्षेत्र: महानदी का उद्गम, राजिम का त्रिवेणी संगम और सिरपुर की धरोहर
कुल 716 खबरें
रायपुर में आज शिक्षकों का महाहुंकार, विधानसभा घेराव में जुटेंगे आरंग के शिक्षक
आरंग के सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति में वरिष्ठता लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक 15 जुलाई को रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव महाआंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
मौत का कारण बना रहस्य : फिंगेश्वर के सरगी नाला में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, पहचान में जुटी पुलिस
महासमुंद-राजिम मार्ग के सरगी नाला में मंगलवार को एक युवक का पुराना और सड़ा-गला शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के साथ मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मंदिर हसौद क्षेत्र में शनिवार देर रात एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। वाहन मालिक जितेंद्र देवांगन रोज की तरह रात में अपनी गाड़ी घर के सामने खड़ी कर सो गए थे। रविवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि वाहन पूरी तरह जल चुका था। आग इतनी भीषण थी कि वाहन का पूरा हिस्सा राख हो गया और केवल लोहे का ढांचा ही बचा। घटना से परिवार में चिंता का माहौल है।
श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन : मंदिर हसौद में PM का पुतला दहन, निष्पक्ष जांच और FIR की मांग
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंदिर हसौद में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
बारिश से पहली धान बोवाई प्रभावित, दूसरी जुताई कर फिर खेतों में उतरे किसान
आरंग विधानसभा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण धान की पहली बोवाई प्रभावित हो गई। कई गांवों में बीज बहने और फसल खराब होने के बाद किसान अब दूसरी जुताई कर दोबारा धान बोवाई में जुट गए हैं। बढ़ती लागत और अतिरिक्त मेहनत के बावजूद किसानों का हौसला कायम है।
वृक्षारोपण : आरंग के गुजरा स्कूल में दिखा पर्यावरण प्रेम, विद्यार्थियों ने लगाए हरियाली के पौधे
आरंग के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुजरा में “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर छायादार व फलदार पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
74 लाख के तहसील भवन में उद्घाटन से पहले दरारें, कार्यक्रम को लेकर भी उठे कई सवाल
मंदिरहसौद में 74 लाख रुपये की लागत से बने नए तहसील भवन के उद्घाटन से पहले ही दरारें सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। भवन के शुभारंभ को लेकर तीन बार आमंत्रण पत्र जारी किए गए और मंत्रियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही।
बालाजीपुरम कॉलोनी में नई कार्यकारिणी का गठन, पिंटू कुर्रे बने अध्यक्ष
आरंग की बालाजीपुरम कॉलोनी में आम बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पिंटू कुर्रे को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि अन्य पदों पर भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में कॉलोनी के विकास, सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
मिसाल : गोबरा नवापारा में भावुक कर देने वाली घटना, बच्चों को बचाने वाला युवक नहीं लौटा
गोबरा नवापारा के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों को बचाने के दौरान डूबे युवक प्रदीप कश्यप का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। प्रदीप ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला था, लेकिन तेज बहाव में खुद लापता हो गए थे। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की तलाश के बाद शव नदी किनारे मिला।
विधानसभा घेराव : आरंग में शिक्षकों की अहम बैठक, 15 जुलाई आंदोलन को लेकर तैयारियां तेज
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के 15 जुलाई को रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव महाआंदोलन को लेकर आरंग में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
खरीफ फसल की शुरुआत : मंदिरहसौद में किसान अनिल सिन्हा ने शुरू की धान रोपाई
मंदिरहसौद के प्रगतिशील किसान अनिल सिन्हा ने छह एकड़ खेत में धान रोपाई शुरू कर दी है। समय पर तैयार नर्सरी और बेहतर सिंचाई व्यवस्था से इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है।
सरस्वती योजना : बकतरा हाई स्कूल में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
शासकीय हाई स्कूल बकतरा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा और अनुशासन के महत्व के प्रति प्रेरित किया।