शेयर बाजार
कुल 111 खबरें
अवतार स्टील का IPO आएगा बाजार में, SEBI को DRHP सौंपा ₹585 करोड़ जुटाने की तैयारी
दिल्ली की स्टेनलेस स्टील कंपनी अवतार स्टील ने शेयर बाजार में लिस्ट होने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने प्रस्तावित आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। कंपनी स्टेनलेस स्टील के लॉन्ग और वायर प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है।
रेटेन TMT का मुनाफा 316% बढ़ा, उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 75 हजार टन करेगी कंपनी
टीएमटी स्टील बार बनाने वाली गुजरात की कंपनी रेटन टीएमटी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जून तिमाही में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 315.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बेहतर नतीजों के साथ कंपनी के निदेशक मंडल ने गुजरात स्थित प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
बैंक ऑफ अमेरिका लगाएगा ₹18,268 करोड़, जियो फाइनेंशियल के शेयर में 3% की तेजी
घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके उलट जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 255 रुपए पर बंद हुआ था और गुरुवार को बढ़त के साथ 262 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान शेयर करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 263.35 रुपए तक पहुंच गया।
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, निफ्टी 24,400 के नीचे
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 350 अंक तक गिर गया, जबकि एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 24,400 अंक के नीचे फिसल गया।
टाइटन शेयर ने छुआ रिकॉर्ड हाई, इस साल ₹80 हजार करोड़ बढ़ी कंपनी की वैल्यू
टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी टाइटन के शेयरों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। लंबे समय तक सीमित रिटर्न देने के बाद अब यह स्टॉक निवेशकों की पसंद बन गया है। कंपनी का शेयर सोमवार को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस साल टाइटन के मार्केट कैप में करीब 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
चावड़ा इंफ्रा के निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 1-1 बोनस शेयर का ऐलान, एक महीने में 60% चढ़ा स्टॉक
गुजरात की स्मॉलकैप कंपनी चावड़ा इंफ्रा ने 1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर ने एक महीने में 60% से ज्यादा रिटर्न दिया है और बोर्ड ने अधिकृत पूंजी बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला LIC के शेयरों में करीब 2% की तेजी
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला, जबकि निफ्टी 24,600 के स्तर से नीचे चला गया।
वेदांता एल्युमिनियम पर ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा, 600 रुपये तक पहुंचने का अनुमान
मजबूत हुआ है। बेहतर प्रदर्शन, उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना और लागत घटाने की रणनीति को देखते हुए कई ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। एनालिस्ट्स का मानना है कि मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 17 फीसदी से 35 फीसदी तक की तेजी की संभावना बन सकती है।
मणिपाल हेल्थ के शेयरों ने दी शानदार शुरुआत, निवेशकों को मिला 10 % से ज्यादा फायदा
मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के आईपीओ की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई। कंपनी के शेयर बीएसई पर 655 रुपये और एनएसई पर 652 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो 590 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 11 फीसदी ज्यादा है। लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को पहले दिन अच्छा रिटर्न मिला। कंपनी ने आईपीओ के जरिए करीब 9,275 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
LIC में सरकार बेच रही 6.5% हिस्सेदारी, OFS खुलते ही शेयर में आई 9% की गिरावट
केंद्र सरकार ने देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी (LIC) में अपनी 6.5 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए ऑफर फॉर सेल आज से खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक 5 अगस्त से इसमें भाग ले सकते है सरकार ने इस बिक्री के लिए फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जो LIC के पिछले बंद भाव से करीब 11 फीसदी कम है।
शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा निफ्टी 24,500 के पार, निवेशकों में बढ़ा उत्साह
भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 24,500 के पार पहुंच गया। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला। इंडिगो, टाटा स्टील, आईटीसी, टीसीएस और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि टाइटन और सन फार्मा दबाव में रहे।
वेलोरा इम्पैक्ट की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में 141.92 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और मुनाफे में वापसी
वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 141.92 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह सिर्फ 1.17 करोड़ रुपये था। कंपनी घाटे से बाहर निकलकर 7.90 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट में आ गई है। मजबूत बिजनेस ग्रोथ, बेहतर ऑपरेशनल क्षमता और रणनीतिक बदलावों के चलते कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिला है।