अंबिकापुर (सरगुजा)
छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, रामगढ़ की प्राचीन गुफाएँ और महामाया की नगरी अंबिकापुर
कुल 125 खबरें
- रामगढ़सीताबेंगरा और जोगीमारा की गुफाएँ
CG Crime News: अंबिकापुर में ट्रेनी DSP पर हमला, गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ विवाद
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीजे की तेज आवाज और वाहन को साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव
Student Drowning Case: अंबिकापुर के घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र रीतिक साहू की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को कई घंटे की तलाश के बाद उसका शव डेम के गेट के पास से बरामद किया। घटना से पहले छात्र के इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर चर्चा हो रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Chhattisgarh Education News: कागज़ों में दौड़ती पाठशाला, ज़मीन पर सन्नाटा, बलरामपुर में 11 लाख मंज़ूर फिर भी नहीं बना भवन, बिना बच्चों के तैनात हैं दो शिक्षक
Chhattisgarh Education News: बलरामपुर के बरदबंधा प्राथमिक स्कूल में न भवन है और न ही छात्र, लेकिन रिकॉर्ड में स्कूल संचालित है। 11 लाख रुपए स्वीकृत होने के बाद भी भवन निर्माण अधूरा है।
Trainee DSP Attack: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, प्रशिक्षु DSP से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़
Trainee DSP Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान गाड़ी साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने सरगुजा जिले में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
Surguja Police Training: पुलिस को मिलेगी आधुनिक जांच की ट्रेनिंग, डिजिटल साक्ष्य और नए कानूनों पर फोकस
Surguja Police Training: सरगुजा रेंज में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष रिफ्रेशर कोर्स शुरू किया गया है। प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), डिजिटल जांच, ई-साक्ष्य और साइबर अपराध से जुड़े विषयों की जानकारी दी जा रही है।
Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Job Fraud Case: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये लेने का आरोप है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR
CG Crime News: अंबिकापुर में एक शिक्षिका को व्यापारिक कंपनी में निवेश कर हर महीने मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकर्मी शिक्षिका और जिला स्काउट-गाइड अधिकारी समेत पांच लोगों ने मिलकर पीड़िता से 46 लाख रुपये का लोन करवाकर कंपनी में निवेश कराया। पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल
Surguja News: बतौली क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों की मरम्मत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गोविंदपुर और तिरंग आश्रमों में करीब 20 लाख रुपए की मरम्मत के बाद अब विभाग ने 55 लाख रुपए का नया टेंडर जारी किया है। मामले में पुराने और नए कार्यों की जांच की मांग की जा रही है।
Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या
Ambikapur Murder Case: रसूलपुर इलाके में 70 वर्षीय LIC एजेंट बशीरुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश उनके दामाद नाजिम सबा ने रची थी। पुलिस के अनुसार, तलाक विवाद के चलते 5 लाख रुपए की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में दामाद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Antara Shah death case : BA छात्रा की मौत मामले में NSUI नेता पर FIR, ब्लैकमेलिंग के आरोप, पुलिस कर रही तलाश
Antara Shah death case: राजीव गांधी पीजी कॉलेज की BA प्रथम वर्ष की छात्रा अंतरा शाह की मौत मामले में NSUI नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सहेलियों ने छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जबकि ABVP ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
Job Fraud Case: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने किया खुलासा, नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप
Job Fraud Case: अंबिकापुर में नौकरी का झांसा देकर युवतियों को गलत गतिविधियों में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर परी यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बहन से भी संदिग्ध लोगों ने संपर्क कर निजी जानकारी मांगी और अधिक कमाई का लालच दिया। परिवार की सतर्कता से युवती इस जाल में फंसने से बच गई।
Ambikapur News: सिद्धार्थ हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का मामला
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती तीन साल के मासूम को एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।