"युवक की मौत" के लिए 160 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत
Road Accident: बस्तर के देउरगांव-मोंगरापाल मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 40 वर्षीय गंगाधर कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। घाटधनोरा निवासी गंगाधर अपने ससुराल चोलनार जा रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सामने मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे के सपोर्टिंग स्ट्रक्चर से टकरा गई।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Road Accident: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव में तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 18 वर्षीय ताहिर खान की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उसका साथी अकरम खान गंभीर रूप से घायल हो गया।
महासमुंद
Road Accident: नवरंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
Road Accident: सरायपाली के ग्राम नवरंगपुर में कार की टक्कर से 45 वर्षीय बाइक सवार कैलाश साहू की मौत हो गई। हादसा 18 नवंबर को पेट्रोल पंप के पास हुआ था। पुलिस ने CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता
Youth Death: पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी (बड़ेकारी) में मंगलवार देर रात 26 वर्षीय प्रकाश भार्गव की कुएं में गिरने से मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों और डायल 112 की टीम ने उसे बाहर निकाला, लेकिन मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोरबा
Korba News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Korba News: कोरबा जिले के कटघोरा-बांकी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गई। हादसे में 18 वर्षीय रूपेश पटेल की मौत हो गई, जबकि आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
Arang News: भीषण सड़क हादसा, हाइवा की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत
Arang News: तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से 35 वर्षीय मनोज धीवर की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
रायपुर संभाग
Arang News: 11 केवी तार की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, मायरा रिसोर्ट के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन
Arang News: ग्राम खुटेरी में 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से राजूलाल यादव की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मायरा रिसोर्ट के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन किया। विद्युत परिचालक को निलंबित कर दिया गया है, वहीं रिसोर्ट प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।
महासमुंद
Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 49 वर्षीय युवक की मौत
Road Accident: महासमुंद में Tata LPT वाहन की टक्कर से बाइक सवार धनेश सोनी की मौt हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
रायगढ़
Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
Road Accident: घरघोड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम चारभांठा के पास तेज रफ्तार पूर्णागिरी बस ने बाइक सवार धर्मेन्द्र राठिया को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Chhattisgarh News: नाली में गिरने से युवक की मौत, खुली नालियों पर उठे सवाल
Chhattisgarh News: तखतपुर के होलिका चौक में एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। नशे की हालत में युवक करीब तीन फीट गहरी खुली नाली में गिर गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
धमतरी
Crime News: चाकू बाजी से युवक की मौत, साथी घायल, आरोपी हुआ फरार
Crime News: अर्जुनी थाना क्षेत्र के मुजगहन में आपसी विवाद के दौरान चाकू से हमला किए जाने से दीपांशु साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है।
कोरबा
Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत
Murder Case: विवाद के बाद राहुल उर्फ गोल्डन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।