"युवक की मौत" के लिए 111 परिणाम मिले
दुर्ग
गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत, शराब पार्टी के बाद हुआ था विवाद
दुर्ग में गर्लफ्रेंड के घर शराब पार्टी के बाद 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाद के बाद युवक छत पर बेसुध मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
बालोद
दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत
दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक सूर्यकांत कुल्हारा की मौत हो गई। अरमुरकसा निवासी युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।
धमतरी
बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में छिपे करैत के डसने से युवक की मौत
धमतरी जिले के परेवाडीह गांव में कॉमन करैत सांप के डसने से विक्रम साहू की मौत हो गई। सोते समय बिस्तर में छिपे सांप ने उसे काट लिया था। अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद गांव में डर और शोक का माहौल है।
गरियाबंद
उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में उदंती नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक राजकुमार की मौत हो गई। डूमराबहाल चिंदा गांव निवासी युवक की तलाश ग्रामीणों और पुलिस टीम ने की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।
दुर्ग संभाग
भिलाई में पुराने विवाद का खूनी अंजाम, युवक की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार
भिलाई के स्मृतिनगर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर हुए हमले में घायल युवक कुमार सोनवानी की चार दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी श्रेयांश राजमन को जबलपुर से गिरफ्तार कर हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है।
जशपुर
तूफान का कहर : तेज आंधी बनी काल, जशपुर में मकान ढहने से युवक की मौत दो घायल
कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव में तेज आंधी और तूफान के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे में मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पत्नी घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
महासमुंद जिले के बल्दीडीह मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में डोंगरीपाली निवासी देवनाथ पटेल (20) ने दम तोड़ दिया। घायल विनोद कुमार निषाद को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांजगीर-चांपा
हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम
नैला-सर्खों मार्ग पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : गौरेला में अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार
गौरेला के दरमोहली गांव में 21 वर्षीय सरवन सिंह कुसराम की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रीय
खूनी गैंगवार : पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, तीन घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच शनिवार देर रात हिंसक झड़प हो गई। पत्थरबाजी के बाद हुई फायरिंग में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
दुर्ग
होटल में युवक की मौत : पुलिस जांच में सामने आई विवाद और फांसी की कहानी, युवती को सखी सेंटर से भेजा गया घर
भिलाई के कुणाल होटल में 19 वर्षीय शादाब शेख की मौत मामले में पुलिस जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, जबकि परिजन अब भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस होटल के साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : भूखीमाता घाट पर मातम, शिप्रा नदी में डूबकर 24 वर्षीय युवक की मौत
उज्जैन की शिप्रा नदी के भूखीमाता घाट पर देवास निवासी 24 वर्षीय अंगत सिलोडिया की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मां शिप्रा तैराक दल और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।