"मोबाइल फोन" के लिए 368 परिणाम मिले
रायगढ़
चोरी का खुलासा : घर से सामान उड़ाने वाला आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी डिलेश्वर सोनी और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी बलदेव साव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की रकम और सामान के अवशेष बरामद किए गए हैं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
ऑनलाइन सट्टेबाजी : शिवा बुक ऐप का मुख्य संचालक गिरफ्तार, हर महीने ऐंठता था 10% कमीशन
खैरागढ़-छुईखदान पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘शिवा बुक’ सट्टा एप के मुख्य संचालक तरुण वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसके पास से सट्टेबाजी से जुड़े अहम डिजिटल सबूत मिले हैं।
कोरबा
हादसा : कोरबा में मोबाइल पर बात करते रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, एक पैर कटा
छत्तीसगढ़ के कोरबा में मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा 22 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : गौरेला में अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार
गौरेला के दरमोहली गांव में 21 वर्षीय सरवन सिंह कुसराम की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग
एक्शन : अपना बैंक खाता देना पड़ा भारी, साइबर ठगी मामले में 9 लोगों पर पुलिस का शिकंजा
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के लालच में अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। जांच में खातों से लाखों रुपए के संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं।
महासमुंद
सड़क सुरक्षा अभियान : यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बिना हेलमेट समेत कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई
महासमुंद जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती है। एक सप्ताह में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 929 चालकों समेत अन्य मामलों में कार्रवाई कर 4.64 लाख रुपए का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने जागरूकता अभियान के जरिए वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए भी प्रेरित किया।
धमतरी
धमतरी में लूट का मामला : बदमाशों का आतंक, युवक से मारपीट कर लूट ले गए नकदी और स्कूटी
धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र में कार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल, 9 हजार रुपये नकद और स्कूटी लूट ली। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
राष्ट्रीय
खुलासा : शराब की लत से परेशान ससुर ने रची हत्या की साजिश, जंगल में गमछे से दबाया गला
बालाघाट के कोपे जंगल में मिले राजेंद्र शरणागत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक के ससुर राजेश चौहान ने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर
अपराध की रफ्तार : ई-रिक्शा चालक ने यात्री को लूटा, मजदूर से मोबाइल छीना; चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ीं
राजधानी रायपुर में लूट, झपटमारी और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। तेलीबांधा में ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने यात्री को सुनसान जगह पर ले जाकर मोबाइल व बैग लूट लिया, जबकि टिकरापारा में मजदूर से मोबाइल और नकदी छीनी गई। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी के मामले भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
अंधविश्वास : खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जादू-टोने के शक में दो सगे भाइयों ने रिश्ते की बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल बरामद कर लिया है।
दुर्ग
एक्शन : ग्राहकों की तलाश में घूम रहे थे तस्कर, 8.85 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचे गए
दुर्ग के सुपेला थाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी की तैयारी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 8.85 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और एक कार समेत करीब 9.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रायपुर
वारदात : रायपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, दो लूट की वारदातों का 24 घंटे में खुलासा
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मंदिर हसौद क्षेत्र में हुई दो लूट की वारदातों का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लूटे गए मोबाइल, चाकू, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक समेत करीब 1.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।