"वारदात" के लिए 634 परिणाम मिले
महासमुंद
Bhanwarpur Theft: क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी, ग्रामीणों में फैली दहशत
Bhanwarpur Theft: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खुर्सीपहार के फार्म हाउस से 50 हजार रुपये के कृषि उपकरण, परसकोल में शिक्षक के घर से 85 हजार रुपये के जेवर और नकदी तथा बोहारपार की हार्डवेयर दुकान से 22 हजार रुपये चोरी हुए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Elderly Man Cheated: दिव्यांग बेटे को ठीक करने का झांसा देकर 10.75 लाख ठगने वाले शातिर ठग गिरफ्तार, कार और रकम बरामद
Elderly Man Cheated: मध्य प्रदेश के शुजालपुर में दिव्यांग बेटे के इलाज और पूजा-पाठ के नाम पर 75 वर्षीय बुजुर्ग से 10 लाख 75 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी की रकम और वारदात में इस्तेमाल टीयूवी कार जब्त की है।
राष्ट्रीय
Murder Case: रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, ट्रैक्टर चढ़ाने और कुल्हाड़ी के हमले में महिला की मौत
Murder Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के छोटी खजूरी गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान कुल्हाड़ी से हमला किए जाने पर भूरी बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज करते हुए कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नारायणपुर
Narayanpur Cyber Crime: अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरोह पुलिस की गिरफ्त में
Narayanpur Cyber Crime: नारायणपुर पुलिस ने दो महीने के विशेष अभियान के बाद यूपी, एमपी और हरियाणा में सक्रिय तीन साइबर ठगी गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठग कॉल फॉरवर्डिंग, फर्जी पेमेंट मैसेज और धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।
कबीरधाम
Crime News: कवर्धा में बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना
Crime News: कवर्धा जिले में दलदली बाजार से लौट रहे सराफा व्यापारी वेद प्रकाश सोनी को घाटी में रोककर लूट की गई। पुलिस के मुताबिक, शिकायत में डेढ़ लाख रुपये नकद और 15 किलो से अधिक चांदी लूटने की बात कही गई है। मामले की जांच जारी है।
रायपुर
robbery case: पांच और शातिर बदमाश गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद
robbery case: रायपुर के कबीर नगर इलाके में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख रुपये का डकैती का सामान और वारदात में इस्तेमाल चारपहिया व दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
बीजापुर
Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद
Naxal Operation: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माचुवांचा गांव के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया। जब्त सामग्री में 12 क्लेमोर माइंस, राइफलें, 100 सुतली बम, आईईडी और माओवादी वर्दियां शामिल हैं। अभियान में C-60 की चार टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ते ने हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट किया गया।
रायपुर
Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार
Robbery Case: हीरापुर स्थित बंद अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात से पहले एक सप्ताह तक रेकी की थी। पुलिस ने टाटा एस और स्कूटी समेत करीब 17 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
महासमुंद
Mahasamund Crime News: शादी पार्टी में खाना खाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund Crime News: शादी समारोह के बाद हुए विवाद में 21 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
रायपुर संभाग
CG News: जल जीवन मिशन के ठेकेदार भुगतान के लिए कटोरा लेकर करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
CG News: जल जीवन मिशन के बकाया भुगतान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने रायपुर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। ठेकेदार कटोरा लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे और एसोसिएशन ने राज्यभर के ठेकेदारों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
दुर्ग
Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल
Durg News: दुर्ग जिले के भिलाई-3 के नंदौरी गांव में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बच्चा चोरी का शक जताया, लेकिन पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है।
रायगढ़
Raigarh Crime News: बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Crime News: सारंगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, बिरयानी के लिए पैसे लूटने के प्रयास में व्यक्ति की हत्या की गई। एक युवक गिरफ्तार और चार नाबालिग हिरासत में हैं।