"प्रदर्शन" के लिए 1191 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत
Khargone news: मांगिया फालिया गांव में खराब सड़क के कारण एक प्रसूता को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। 108 एंबुलेंस कीचड़ भरे रास्ते में फंस गई, जिसके बाद परिजनों को महिला को बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाना पड़ा। देरी के कारण नवजात की गर्भ में ही मौt हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।
क्रिकेट
Odisha Women Cricket: सुभद्रा माझी का कमाल, ओडिशा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बनीं तेज गेंदबाज
Odisha Women Cricket: भुवन क्षेत्र की युवा क्रिकेटर सुभद्रा माझी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किसान परिवार से आने वाली सुभद्रा का चयन ओडिशा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में हुआ है। उनकी इस सफलता से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब वह बीसीसीआई की घरेलू अंडर-19 प्रतियोगिताओं में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: अनुराग शर्मा के लोकगीतों से गूंजा मंच, कथक और सूफी संगीत ने बांधा समां
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में आयोजित 41वें चक्रधर समारोह-2026 की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत, कथक नृत्य और सूफी संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से यादगार बन गई। अनुराग शर्मा ने लोकगीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जबकि अनंता पांडेय, डॉ. खुशबू पांचाल और पद्मश्री डॉ. भारती बंधु की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे।
राष्ट्रीय
Kanpur News: जाजमऊ गंगा ब्रिज पर मरम्मत से बदला लखनऊ-कानपुर बसों का रूट, किराया भी बढ़ा
Kanpur News: मरम्मत कार्य के कारण NHAI ने भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है। इसके चलते लखनऊ-कानपुर रोडवेज बसों का रूट बदल दिया गया है। अब बसें उन्नाव बाईपास, गंगा बैराज और जीटी रोड होते हुए झकरकटी बस स्टैंड पहुंचेंगी। बदले मार्ग से दूरी बढ़ने के कारण लखनऊ से कानपुर का किराया 123 रुपये से बढ़ाकर 145 रुपये कर दिया गया है। यह डायवर्जन 13 दिसंबर तक लागू रहेगा।
रायपुर
CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान
CG Junior Doctor Strike: सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। डॉक्टरों ने 21 सितंबर से OPD सेवाओं के बहिष्कार और मांगें पूरी नहीं होने पर 23 सितंबर से इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। स्टाइपेंड बढ़ाने, वेतन-मानदेय संशोधन और लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर यह फैसला लिया गया है।
शेयर बाजार
JP Power News: अदाणी ग्रुप के 51% हिस्सेदारी लेने की खबर पर कंपनी ने दिया जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला
JP Power News: कभी उत्तर भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल रही जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) अब अपने पुराने दौर से काफी दूर पहुंच चुकी है। आर्थिक संकट और दिवालिया प्रक्रिया के बाद कंपनी का नियंत्रण अब अदाणी ग्रुप के हाथों में चला गया है। जेपी ग्रुप की जिन कंपनियों में हिस्सेदारी थी, वहां अब धीरे-धीरे अदाणी समूह की कंपनियों की मौजूदगी बढ़ गई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Sports: खेलों के नए गढ़ के रूप में उभर रहा नवा रायपुर, अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Chhattisgarh Sports: नवा रायपुर अब आधुनिक शहर के साथ-साथ खेल आयोजनों के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वर्ल्ड क्लास फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब छत्तीसगढ़ में गोल्फ और खेल सुविधाओं की नई पहचान बना रहा है।
क्रिकेट
India U19 vs Australia U19: आखिरी ओवर के रोमांच में जीता भारत, यशवर्धन बने जीत के हीरो
India U19 vs Australia U19: रोमांचक मुकाबले में हराकर तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बारिश से प्रभावित मैच में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि यशवर्धन चौहान ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिरी ओवर में मोहित उल्वा की शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई।
केंद्र सरकार
RBI survey: भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में 8.2% की बढ़ोतरी, 2025-26 में 221.4 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
RBI survey: भारतीय सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र ने 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। RBI की रिपोर्ट के अनुसार, देश का सॉफ्टवेयर निर्यात 8.2% बढ़कर 221.4 अरब डॉलर पहुंच गया। अमेरिका और यूरोप भारत के सबसे बड़े बाजार रहे, जबकि BPO सेवाओं की निर्यात में बड़ी हिस्सेदारी बनी रही।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल पर कांकेर में जले 51 हजार दीप, दिखा देशभक्ति का नजारा
Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 51 हजार दीपों से भारत का मानचित्र सजाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: ओपी चौधरी ने कलाकारों को किया सम्मानित, बस्तर दल को मिला 51 हजार की राशि
Chakradhar Samaroh: अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और बस्तर के कलाकारों को 51 हजार रुपए की अतिरिक्त सम्मान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने समारोह को भारतीय कला और संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।
क्रिकेट
India vs Afghanistan 3rd T20: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से रौंदा
India vs Afghanistan 3rd T20: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्डतोड़ शतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 मुकाबले में 127 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने 221 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 94 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को बड़ी हार के लिए मजबूर कर दिया।